30-60 लाख रुपए है घर खरीदने का बजट, इन शहरों में कीमत 2,000 प्रति sqft से शुरू, मेट्रो-हाईवे-एयरपोर्ट से बूम

मेट्रो सिटीज में प्रॉपर्टी के बढ़ते दाम ने घर खरीदारों से घर खरीदने का सपना दूर कर दिया है. ऐसे में यह टियर 2 शहरों के लिए शानदार मौका लाया है. खासकर 30 लाख से 60 लाख रुपए के बजट वाले घर खरीदारों की पसंद टियर 2 शहर हैं.
30-60 लाख रुपए है घर खरीदने का बजट, इन शहरों में कीमत 2,000 प्रति sqft से शुरू, मेट्रो-हाईवे-एयरपोर्ट से बूम

मेट्रो सिटीज में प्रॉपर्टी के बढ़ते दाम ने घर को आम आदमी की पहुंच से बाहर कर दिया है. पिछले कुछ सालों में कीमतों में बढ़ोतरी ने घर खरीदने की क्षमता पर भारी दबाव डाला है. खासतौर से वेतनभोगी मिडिल क्लास के लिए टियर 1 शहरों में घर खरीदना बेहद मुश्किल हो गया है. ऐसे में अब टियर 2 और टियर 3 शहरों के लिए मौका आ गया है. स्क्वायर यार्ड्स की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक रियल एस्टेट का अगला ग्रोथ साइकिल अब तेजी से टियर 2 और टियर 3 शहरों की तरफ बढ़ रहा है. खासकर 30 लाख से 60 लाख रुपए वाले बजट के लिए टियर 2 शहर बेहतरीन ऑप्शन बनकर उभरे हैं.

टियर 2 शहरों की तरफ जबरदस्त रुझान

Square Yards की रिपोर्ट के मुताबिक 30 लाख रुपए से 60 लाख रुपए के बजट वाले सेगमेंट में पहली बार घर खरीदने वालों का मजबूत रुझान टियर 2 शहरों की तरफ है.

Add Zee Business as a Preferred Source

पहली बार घर खरीदारों पर टिकी ग्रोथ

  • रिपोर्ट के मुताबिक टियर 2 और 3 शहरों की ग्रोथ इन्वेस्टर्स पर नही बल्कि नौकरीपेशा और पहली बार घर खरीदने वालों पर टिकी हुई है.
  • रिपोर्ट के मुताबिक गुजरात की सूरत में प्रॉपर्टी के दाम 2,000 से 11 हजार रुपए प्रति वर्ग फुट है. यहां पर आउटर रिंग रोड और मुंबई-अहमदबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर से ग्रोथ आ रही है.
  • यूपी के वाराणसी में प्रॉपर्टी के दाम 4 हजार रुपए से 8 हजार रुपए प्रति वर्ग फुट हो गई है. वाराणसी-सारनाथ रिंग रोड और नए हाईवे से कीमतों में तेजी आई है.
  • ओडिशा के भुवनेश्वर में 4,000 से 8,000 रुपए प्रति वर्ग फुट है. आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में प्रॉपर्टी के दाम 3000 से 8000 रुपए प्रति वर्ग फुट तक हैं.
  • कोयंबटूर के प्रॉपर्टी रेट 2,400 रुपए से 8,500 रुपए प्रति वर्ग फुट और ओडिशा के पुरी में प्रॉपर्टी रेट 5,500 रुपए से 10,500 रुपए प्रति वर्ग फुट तक प्रॉपर्टी के रेट्स हैं.
शहरप्रॉपर्टी की कीमत (प्रति वर्ग फुट)
सूरत (गुजरात)₹2,000 – ₹11,000
पुरी (ओडिशा)₹5,500 – ₹10,500
कोयंबटूर (तमिलनाडु)₹2,400 – ₹8,500
वाराणसी (यूपी)₹4,000 – ₹8,000
भुवनेश्वर (ओडिशा)₹4,000 – ₹8,000
विशाखापट्टनम (आंध्र प्रदेश)₹3,000 – ₹8,000

इन्फ्रास्ट्रक्चर ने बदली टियर 2 शहरों की किस्मत

Square Yards की रिपोर्ट के मुताबिक बुनियादी ढांचे के विकास से टियर 2 में कनेक्टिविटी बेहतर हो रही है. सात हाई स्पीड रेल कॉरिडोर और 20 नेशनल वाटरवेज के विकास से कनेक्टिविटी अच्छी रही है.

30 से 70 फीसदी तक एप्रिसिएशन

  • रिपोर्ट के मुताबिक विशाखापट्टनम में 6 लेन रायपुर-विशाखापट्टनम एक्सप्रेसवे और विशाखापट्टनम-भोगापुरम कोस्टल कॉरिडोर जैसे प्रोजेक्ट्स चल रहे हैं.
  • भुवनेश्वर, कटक और पुरी (ओडिशा) में भुवनेश्वर रिंग रोड, भुवनेश्वर-कटक-पुरी-पारादीप कॉरिडोर, पुरी एयरपोर्ट, कटक आउटर रिंग रोड और महानदी रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट हैं.
  • रिपोर्ट के मुताबिक एयरपोर्ट और एक्सप्रेसवे के आस-पास के इलाकों में शुरुआत से लेकर प्रोजेक्ट पूरा होने तक 30 से 70 फीसदी तक का एप्रिसिएशन देखा जाता है.
  • इंफ्रास्ट्रक्चर में बेहतरी के कारण मैन्युफैक्चरिंग और लॉजिस्टिक्स का विस्तार हो रहा है, इससे इन शहरों में रोजगार बढ़ रहा है.

टियर 2 शहरों में इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट

शहरआने वाले इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट
सूरतआउटर रिंग रोड और मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर
पुरीपुरी एयरपोर्ट और हेरिटेज कॉरिडोर
कोयंबटूरएयरपोर्ट का विस्तार और RRTS प्रोजेक्ट
वाराणसीवाराणसी-सारनाथ रिंग रोड और नया हाईवे
भुवनेश्वरभुवनेश्वर रिंग रोड और कॉरिडोर प्रोजेक्ट
विशाखापट्टनम6-लेन रायपुर-विशाखापट्टनम एक्सप्रेसवे

होम लोन में राहत, बढ़ता सरकारी खर्चा

स्क्वायर यार्ड के मुताबिक टियर 2 शहरों के इस डेवलपमेंट को सरकार के भारी निवेश से भी ताकत मिल रही है. सरकार ने बुनियादी ढांच के लिए 12.2 लाख करोड़ रुपए का पब्लिक कैपिटल एक्सपेंडिचर आवंटित किया है. इसके अलावा सिटी इकोनॉमिक रीजन (CER) पहल के तहत 5 साल के लिए प्रति एरिया 5,000 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है. इसके अलावा होम लोन की दरें 7.30 फीसदी के स्तर पर हैं. इससे मासिक ईएमआई में 3,900 रुपए की बचत होगी. पूरी लोन की अवधि में यह बचत लगभग 7.4 लाख रुपए तक हो जाएगी.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

सवाल: पहली बार घर खरीदारों का मेट्रो सिटीज में घर खरीदना मुश्किल क्यों हो गया ?

जवाब: प्रॉपर्टी की लगातार बढ़ती कीमतों ने प्रमुख टियर 1 शहरों में घर खरीदना मुश्किल कर दिया है.

सवाल: 30 लाख रुपए से 60 लाख रुपए तक के घर कहां मिल रहे हैं?

जवाब:
30 लाख रुपए से 60 लाख रुपए तक के बजट में टियर 2 शहरों में घर उपलब्ध हैं.

सवाल: टियर 2 शहरों में लोगों को रुझान क्यों बढ़ा है?

जवाब:
बेहतरीन कनेक्टिविटी और इंफ्रास्ट्रक्चर के कारण टियर 2 शहरों का रुझान बढ़ा है.

सवाल: ब्याज दर घटने से हर महीने कितनी बचत हो रही है?

जवाब:
स्क्वायर यार्ड्स की रिपोर्ट के मुताबिक ब्याज दर के घटने से हर महीने 3,900 रुपए की बचत हो रही है.

सवाल: सूरत में प्रॉपर्टी के दाम कितने रुपए से शुरू हैं?

जवाब:
सूरत में प्रॉपर्टी के दाम 2,000 रुपए से शुरू हैं.

Zee Business Live TV यहां पर देखें

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6