&format=webp&quality=medium)
रियल एस्टेट मार्केट में घर खरीदार पहले से ज्यादा सतर्क हो गए हैं. ब्रोकरेज फर्म एचडीएफसी सिक्युरिटीज की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, घर खरीदार पहले से ज्यादा समझदार और वैल्यू कॉन्शियस हो गया है. इसका मतलब साफ है कि अब ग्राहक केवल चकाचौंध में देखकर पैसा नहीं लगा रहे हैं, बल्कि वे अपने निवेश का पूरा मूल्य वसूलना चाहते हैं. ब्रोकरेज के मुताबिक अब घर खरीदार तीन चीजों के मोर्चे पर पूरी संतु्ष्टि के बाद ही घर खरीद रहे हैं.
ब्रोकरेज के मुताबिक यह बदलाव केवल बड़े शहरों तक सीमित नहीं है. इसे टियर 2 और टियर 3 शहरों में भी देखा जा सकता है. ग्राहक अब किसी भी प्रोजेक्ट में पैसा लगाने से पहले तीन मुख्य बातों पर ध्यान दे रहे हैं.
डेवलपर्स की विश्वसनीयता: घर खरीदार अब केवल उन डेवलपर्स को प्राथमिकता दे रहे हैं, जो विश्वसनीय हैं और जिनका ट्रैक रिकॉर्ड अच्छा है.
प्रोजेक्ट की क्वालिटी: घर खरीदारों के लिए लोकेशन बहुत जरूरी है. ऐसे में वह प्राइम लोकेशन पर मौजूद गेटेड प्रोजेक्ट्स पर ही दांव लगा रहे हैं.
सही कीमत: ये सबसे अहम कारक है. ग्राहक अब केवल कीमत नहीं, बल्कि उस कीमत पर मिल रही सुविधाओं और क्वालिटी को भी तौल रहे हैं.
ब्रोकरेज HDFC सिक्युरिटीज के मुताबिक डेवलपर्स ने भी मार्केट के इस बदलते रुख को समझ लिया है. वे कंस्ट्रक्शन की बढ़ती लागत को देखते हुए सावधानी से नए प्रोजेक्ट को लॉन्च कर रहे हैं.
इन शहरों में तेज ग्रोथ
| कंपनी | बिक्री में सालाना बढ़त (YoY) |
| सोभा डेवलपर्स | 61% |
| प्रेस्टीज एस्टेट्स | 49% |
| महिंद्रा लाइफस्पेस | 41% |
HDFC सिक्युरिटीज की रिपोर्ट के मुताबिक टियर-2 और टियर-3 शहरों में लग्जरी सेगमेंट में डिमांड बनी हुई है, लेकिन सबसे ज्यादा उछाल मिड-इनकम और प्रीमियम सेगमेंट में देखा जा रहा है. बढ़ते शहरीकरण और न्यूक्लीयर फैमिली के चलन ने इस मांग को स्थिर कर दिया है. ब्याज दरों में कटौती के फायदे ने भी खरीदारों का आत्मविश्वास बढ़ाया है. इसके अलावा हाल ही आरबीआई द्वारा ब्याज दरों में हुई कटौती के फायदे ने भी खरीदारों का आत्मविश्वास बढ़ाया है.
सवाल: भारतीय रियल एस्टेट बाजार का मौजूदा ट्रेंड क्या है?
जवाब: बाजार अब तेज उछाल के बाद स्थिर विकास के दौर में है, जहां खरीदार वैल्यू-कॉन्शियस होकर खरीदारी कर रहे हैं.
सवाल: किन सेगमेंट्स में घरों की मांग सबसे ज्यादा है?
जवाब: लग्जरी के साथ-साथ मिड-इनकम और प्रीमियम हाउसिंग सेगमेंट में मांग काफी मजबूत हुई है.
सवाल: घर खरीदार किस तरह के प्रोजेक्ट्स पसंद कर रहे हैं?
जवाब: ग्राहक अब प्रतिष्ठित डेवलपर्स द्वारा बनाए गए प्राइम और गेटेड कम्युनिटी वाले प्रोजेक्ट्स को प्राथमिकता दे रहे हैं.
सवाल: निर्माण की बढ़ती लागत का बाजार पर क्या असर पड़ रहा है?
जवाब: बढ़ती लागत के कारण डेवलपर्स मार्जिन बचाने के लिए सावधानी से नए प्रोजेक्ट्स लॉन्च कर रहे हैं.
सवाल: भारत के कौन से रियल एस्टेट बाजार सबसे तेजी से बढ़ने की उम्मीद है?
जवाब: रिपोर्ट के अनुसार, बेंगलुरु, MMR (मुंबई) और पुणे के बाजारों में NCR की तुलना में तेज वृद्धि की उम्मीद है.