मुंबई का ये इलाका बना मुनाफे की मशीन, हेमा मालिनी ने 12.50 करोड़ रुपए में बेचे दो अपार्टमेंट्स

Hema Malini Property: हेमा मालिनी ने मुंबई के ओशिवारा इलाके में अपने दो अपार्टमेंट्स बेचे हैं. इन अपार्टमेंट्स से हेमा मालिनी ने बाजार भाव से दोगुना मुनाफा कमाया है. जानिए डील से जुड़ी हर एक डीटेल्स.
मुंबई का ये इलाका बना मुनाफे की मशीन, हेमा मालिनी ने 12.50 करोड़ रुपए में बेचे दो अपार्टमेंट्स

ड्रीम गर्ल के नाम से पॉपुलर बॉलीवुड एक्ट्रेस और मथुरा की सांसद हेमा मालिनी ने मुंबई के ओशिवारा इलाके में 12.50 करोड़ रुपये में दो अपर्टमेंट बेचे हैं. यह जानकारी ऑनलाइन प्रॉपर्टी पोर्टल स्क्वायर यार्ड्स द्वारा महाराष्ट्र के इंस्पेक्टर जनरल ऑफ रजिस्ट्रेशन (IGR) की वेबसाइट पर उपलब्ध प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन से जुड़े दस्तावेजों की समीक्षा से सामने आई है. यह दोनों ही लेन-देन अगस्त 2025 में रिजस्टर्ड किए गए है. हेमा मालिनी ने हर फ्लैट को बाजार मूल्य (सरकारी मूल्यांकन) से लगभग दोगुनी से भी अधिक कीमत में बेचा है.

ओबरॉय स्प्रिंग्स में स्थित अपार्टमेंट्स

IGR के प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक, हेमा मालिनी द्वारा बेचे गए दोनों अपार्टमेंट ओबेरॉय स्प्रिंग्स में स्थित हैं. दोनों अपार्टमेंट्स का कार्पेट एरिया 847 वर्ग फुट (79 वर्ग मीटर) और बिल्ट-अप एरिया 94.46 वर्ग मीटर (1,017 वर्ग फुट) है.

Add Zee Business as a Preferred Source

6.25 करोड़ रुपए में बेचा फ्लैट
⦁ लेन-देन के डॉक्यूमेंट्स के अनुसार, हर अपार्टमेंट 6.25 करोड़ रुपये में बेचा गया है और इसके साथ एक कार पार्किंग शामिल है.

31.25 लाख रुपए की स्टांप ड्यूटी
⦁ हर सौदे पर 31.25 लाख रुपये का स्टांप ड्यूटी और 30,000 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस अदा किया गया.

कौन होगा प्रॉपर्टी का नया मालिक

प्रॉपर्टी डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक पहला अपार्टमें, फ्लैट नंबर 3101 को मानसी विपुल काजी ने खरीदा है, जबकि दूसरा अपार्टमेंट, फ्लैट नंबर 3102, फातिमा सेदी के नाम पर रजिस्टर्ड हुआ है.

2.78 करोड़ रुपए मार्केट वैल्यू

⦁ डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक हर फ्लैट का बाजार मूल्य लगभग 2.78 करोड़ रुपए दिखाया गया है, जबकि उन्हें 6.25 करोड़ रुपए प्रति फ्लैट की कीमत पर बेचा गया है.

स्टांप शुल्क में 1 फीसदी की छूट


⦁ डॉक्यूमेंट्स में यह भी बताया गया है कि महाराष्ट्र सरकार की पॉलिसी के तहत महिला खरीदार होने के नाते स्टांप शुल्क में लगभग 1 फीसदी की छूट दी गई है.

इन व्यावसायिक केंद्रों तक बेहतरीन कनेक्टिविटी

अंधेरी वेस्ट मुंबई का एक प्रमुख आवासीय और लाइफस्टाइल डेस्टिनेशन माना जाता है. पश्चिमी एक्सप्रेस हाईवे, एस.वी. रोड, उपनगरीय रेल और वर्सोवा-घाटकोपर मेट्रो कॉरिडोर के माध्यम से यहां से बीकेसी, गोरेगांव और अंधेरी ईस्ट जैसे व्यावसायिक केंद्रों तक बेहतरीन कनेक्टिविटी मिलती है. लग्जरी हाई-राइज बिल्डिंग्स, प्रीमियम सोसाइटियों और मजबूत सोशल इंफ्रास्ट्रक्चर के चलते अंधेरी वेस्ट मुंबई में घर खरीदारों और निवेशकों के लिए सबसे आकर्षक बाजारों में से एक बना हुआ है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6