गुरुग्राम के पास बसेंगे नए हाई-टेक शहर! सरकार खरीदेगी जमीन, बनेंगे रेजिडेंशियल और कमर्शियल हब

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) के माध्यम से राज्य के 69 शहरों में लगभग 1.67 लाख एकड़ जमीन खरीदने की योजना बनाई गई है, जिसका मुख्य उद्देश्य गुरुग्राम जैसे शहरों के आसपास नए रिहायशी और कमर्शियल हब विकसित करना है.
गुरुग्राम के पास बसेंगे नए हाई-टेक शहर! सरकार खरीदेगी जमीन, बनेंगे रेजिडेंशियल और कमर्शियल हब

गुरुग्राम के रियल एस्टेट में आएगा उछाल. (Image- AI)

गुरुग्राम के पास नए हाई-टेक शहर बसेंगे. शहरी इंफ्रा का कायाकल्प करने के लिए हरियाणा सरकार ने ब्लूप्रिंट तैयार किया है. राज्य सरकार नए रेजिडेंशियल और कमर्शियल हब विकसित करने के लिए जमीन खरीदने की प्रक्रिया शुरू की है, जिससे प्रॉपर्टी मार्केट में जबरदस्त उछाल की उम्मीद है. 30 अप्रैल तक आवेदन का मौका दिया गया है, जिसके तहत जमीन मालिक अपनी जमीन सरकार को बेचने के लिए प्रस्ताव दे सकते हैं.

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) के माध्यम से राज्य के 69 शहरों में लगभग 1.67 लाख एकड़ जमीन खरीदने की योजना बनाई गई है, जिसका मुख्य उद्देश्य गुरुग्राम जैसे शहरों के आसपास नए रिहायशी और कमर्शियल हब विकसित करना है.

13 शहरों में खरीदी जा रही लगभग 40 हजार एकड़ जमीन

Add Zee Business as a Preferred Source

हरियाणा सरकार ने ई-भूमि पोर्टल (http://ebhoomi.jamabandi.nic.in) के ज़रिए भू-मालिक की सहमति से 69 शहरों में लगभग 1.67 लाख एकड़ जमीन खरीदकर रेजिडेंशियल, कमर्शियल और इंस्टीट्यूशनल सेक्टर के विकास की योजना बनाई है.

  • ​पहले चरण में 13 शहरों में लगभग 40,000 एकड़ जमीन खरीदी जा रही है.
  • ​योजना की अंतिम तारीख 30 अप्रैल, 2026 है.

गुरुग्राम में खरीदे जाएंगे 17,358 एकड़ जमीन

गुरुग्राम के पास नए प्लान्ड सेक्टर्स डेवलप करने के लिए हरियाणा सरकार 36 गांवों से 17,358 एकड़ जमीन खरीदेगी. नए शहर में सड़क, यूटिलिटीज, सरकारी सुविधाएं और ग्रीन बफर्म होंगे. इन गांवों में से खरीदी जाएगी जमीन-

  • खेड़की दौला
  • कादीपुर
  • सिही
  • हरसरु
  • बसई
  • गाडौली
  • गाडौली कलां
  • गाडौली खुर्द
  • बेहरामपुर
  • उल्लावह्मस
  • कादरपुर
  • बादशापुर
  • टिकली
  • पलड़ा
  • खरकी
  • नौरंगपुर
  • मौदावास
  • सिकन्दरपुर बढ़ा
  • लखनौला
  • हयातपुर
  • नवादा
  • फतेहपुर
  • वजीरपुर
  • काकरोल
  • मेवका
  • धनकोट
  • खेड़की
  • माजरा
  • दौलताबाद
  • धनवापुर
  • मोहम्मदहेडडी
  • टीकमपुर
  • बाबूपुर
  • पवाला
  • खुसरुपुर
  • डोरका
real estate

रेजिडेंशियल और कमर्शियल हब्स

इस जमीन का उपयोग राज्य के अलग-अलग हिस्सों में नए रेजिडेंशियल सेक्टर, कमर्शियल हब्स और इंस्टीट्यूशनल एरिया के विकास के लिए किया जाएगा. गुरुग्राम जैसे शहरों से लेकर नारनौल और समालखा जैसे कस्बों तक, इस योजना का विस्तार पूरे प्रदेश में है.

समय सीमा और आवेदन प्रक्रिया

  • सरकार ने स्पष्ट किया है कि उक्त क्षेत्र के इच्छुक भू-मालिक/भू-संग्राहक ई-भूमि वेबसाइट ebhoomi.jamabandi.nic.in पर जा सकते हैं और उद्देश्य के लिए अपनी भूमि पेशकश करने के लिए अपनी रुचि दे सकते हैं.
  • भू-मालिक/भू-संग्राहक रुचि/प्रस्ताव मंजूर करने के लिए ई-भूमि पोर्टल पर 30 अप्रैल 2026 तक खुला है.

Live TV

यहां करें सपर्क

किसी भी जानकारी के लिए सरकार ने अलग-अलग जिलों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं. इसके अलावा, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट www.hsvphry.org.in पर भी अधिक जानकारी उपलब्ध है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6