गुरुग्राम में पुरानी जमीन ही सोना, सरकार की इस नीति से बदल जाएगी शहर की सूरत, जानिए बड़े डेवलपर्स की रणनीति!

Gurugram TOD/TDR: देश के सबसे बड़े बिल्डर डीएलएफ भविष्य के प्रोजेक्ट्स के लिए सरकार की TOD/TDR पॉलिसी पर बड़ा दांव लगा रही है. जानिए क्या है ये नई पॉलिसी.
गुरुग्राम में पुरानी जमीन ही सोना, सरकार की इस नीति से बदल जाएगी शहर की सूरत, जानिए बड़े डेवलपर्स की रणनीति!

Gurugram TOD/TDR: देश की दिग्गज रियल एस्टेट कंपनी डीएलएफ ने वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए हैं. इसमें 4,332 करोड़ रुपए की मजबूत सेल्स बुकिंग दर्ज की है. नतीजों के साथ अपनी इनवेस्टर प्रेजेंटेशन में कंपनी की एक अहम रणनीति का खुलासा हुआ है, जो आने वाले वक्त में गुरुग्राम समेत बड़े शहरों का चहरा बदल सकती है. DLF अब अपने भविष्य के प्रोजेक्ट्स के लिए सरकारी की TOD/TDR पॉलिसी पर बड़ा दांव लगा रही है.

लैंड बैंक का दोबारा से आंकलन

DLF ने अपनी इनवेस्टर प्रेजेंटेशन के मुताबिक कंपनी ने साफ किया है वह अपनी हाई क्वालिटी लैंड बैंक की क्षमता का दोबारा से आंकलन कर रही है, जिसें TOD/TDR पॉलिसी में होने वाले महत्वपूर्ण फायदे को भी शामिल किया है.

अधिक निर्माण की मिल सकती है अनुमति

  • TOD/TDR पॉलिसी का मतलब है कि डेवलपर्स को अपनी मौजूदा जमीन पर पहले की तुलना में अधिक निर्माण करने की अनुमति मिल सकती है.

दूसरी जगह की जा सकती है ट्रांसफर

  • अतिरिक्त निर्माण क्षमता या तो ट्रांजिंट कॉरिडोर (जैसे मेट्रो) के पास होने के कारण मिलती है या किसी दूसरी जगह से ट्रांसफर (TDR) की जा सकती है. इससे डेवलपर्स को ज्यादा ऊंची इमारतें बनाने का रास्ता खुल सकता है.

DLF डेवलपमेंट लैंड बैंक (TOD/TDR समेत)

मिलियन स्क्वायर फीट में

लोकेशनकुल क्षमता (msf)निर्माणाधीन (msf)लॉन्च पाइपलाइन (msf)शेष क्षमता (msf)
गुरुग्राम135221796
नॉर्थ274221
मेट्रोज260620
कुल1882625137

गुरुग्राम में देखने को मिलेगा असर

TOD/TDR की पॉलिसी का सबसे बड़ा असर गुरुग्राम में देखने को मिलेगा, जहां DLF का सबसे बड़ा लैंड बैंक है. कंपनी के डेवलपमेंट बिजनेस के पास कुल 188 मिलियन स्क्वायर फीट (msf) की क्षमता है (TOD/TDR समेत), जिसमें से अकेले 135 msf गुरुग्राम में है.

137 msf बैलेंस पोटेंशियल

  • कंपनी के पास अभी 137 msf की बैलेंस पोटेंशियल है, जिसे भविष्य में डेवलप किया जाना चाहिए. इसमें से 96 msf अकेले गुरुग्राम के प्राइम इलाके जैसे DLF 5, DLF City+ और न्यू गुरुग्राम में स्थित है.
  • TOD/TDR पॉलिसी लागू होने से कंपनी इन प्राइम लोकेशन्स पर कहीं ज्यादा बड़े और ऊंचे रिहायशी और कमर्शियल प्रोजेक्ट्स लॉन्च कर पाएगी.

रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट्स तक ही सीमित

कंपनी की रणनीति केवल रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट्स तक ही सीमित नहीं है. DLF के किराये यानी एन्युइटी बिजनेस के पास भी 62 msf का बैलेंस पोटेंशियसल है, जिसे TOD/TDR के तहत आंका गया है. इससे साफ है कि आने वाले वक्त में न केवल घर, बल्कि ऑफिस और रिटेल स्पेस भी ऊंचे और सघन हो सकते हैं. कंपनी की यह रणनीति बताती है कि वह नई जमीन खरीदने के बजाय, अपने मौजूदा लैंड बैंक का ही प्राइस कई गुना बढ़ाने पर फोकस कर रही है.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

सवाल: DLF ने Q2FY26 में कितनी नई सेल्स बुकिंग की?

जवाब: DLF ने Q2FY26 में 4,332 करोड़ रुपये की नई सेल्स बुकिंग की, जिसमें मुंबई में हुए सफल लॉन्च 'द वेस्टपार्क' का बड़ा योगदान रहा.

सवाल: TOD/TDR पॉलिसी का DLF के लैंड बैंक पर क्या असर पड़ेगा?

जवाब: प्रेजेंटेशन के मुताबिक, कंपनी को अपने मौजूदा हाई-क्वालिटी लैंड बैंक से "significant upside" (बड़ा फायदा) मिलने की उम्मीद है.

सवाल: गुरुग्राम में DLF के पास कुल कितनी डेवलपमेंट क्षमता है?

जवाब: TOD/TDR क्षमता को शामिल करते हुए, गुरुग्राम में DLF की कुल डेवलपमेंट क्षमता 135 msf (मिलियन स्क्वायर फीट) है.

सवाल: क्या DLF की ग्रोथ नई जमीन खरीदने पर निर्भर है?

जवाब: नहीं, कंपनी के अनुसार वह अपने मौजूदा लैंड बैंक से ही निरंतर ग्रोथ हासिल कर सकती है और उसे नई जमीन के अधिग्रहण पर निर्भर रहने की आवश्यकता नहीं है.

सवाल: 30 सितंबर 2025 तक DLF की नेट कैश पोजीशन क्या थी?

जवाब: 30 सितंबर 2025 तक, DLF की नेट कैश पोजीशन 7,717 करोड़ रुपये थी.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6