&format=webp&quality=medium)
गुरुग्राम का रियल एस्टेट मार्केट पिछले कुछ वर्षों से बूम देख रहे हैं. कुशमैन और वेकफील्ड की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली एनसीआर में खासकर गुरुग्राम की तरफ निवेशक सबसे ज्यादा आकर्षित हो रहे हैं. जुलाई से सितंबर के बीच गुरुग्राम में प्रॉपर्टी की कीमतों में सालाना आधार पर 12 फीसदी की दमदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है. इसके साथ ही, लग्जरी सेगमेंट में किराये में भी 10 फीसदी का उछाल आया है. अब सवाल यह है कि क्या गुरुग्राम में प्रॉपर्टी से मिलने वाला किराया बैंक की EMI को कवर करने के लिए काफी है?
कुशमैन एंड वेकफील्ड की रिपोर्ट के आधार पर एक अनुमानित कैलकुलेशन से समझ सकते हैं कि क्या आपका किराया, बैंक की ईएमआई को कवर करने के लिए काफी है?
लग्जरी अपार्टमेंट की कीमत
गुरुग्राम रियल एस्टेट का प्रदर्शन
(Q3 2025 vs Q3 2024)
| विवरण | वार्षिक वृद्धि (%) |
| प्रॉपर्टी की कीमतों में वृद्धि (लग्जरी/मिड) | 12% |
| किराये में वृद्धि (लग्जरी) | 10% |
| किराये में वृद्धि (मिड-सेगमेंट) | 5% |
बैंक प्रॉपर्टी की कीमत का आमतौर पर 80% तक लोन देते हैं, जो इस मामले में 8.4 करोड़ रुपए होगा. यदि यह लोन 8.5 फीसदी की ब्याज दर पर 20 साल के लिए लिया जाता है तो हर महीने की EMI लगभग 7.4 लाख रुपए बनेगी.
मासिक किराया 1.60 लाख रुपए से 4 लाख रुपए के बीच
| विवरण | अनुमानित राशि |
| प्रॉपर्टी का आकार | 3,000 वर्ग फुट |
| प्रॉपर्टी की कीमत | ₹10.5 करोड़ |
| मासिक EMI | ₹7.4 लाख |
| मासिक किराया | ₹2.5 लाख |
| EMI और किराये में अंतर | ₹4.9 लाख (मासिक) |
गुरुग्राम में किराये और ईएमआई के इस विश्लेषण से साफ हो गया है कि गुरुग्राम में किराये में 10 फीसदी की बढ़ोतरी के बावजूद, यह इतना नहीं है कि प्रॉपर्टी की बढ़ती हुई कीमतों पर लिए गए लोन की ईएमआई को पूरी तरह से कवर कर सके. हालांकि, गुरुग्राम लग्जरी घरों के लिए सबसे ज्यादा पसंदीदा जगह बना हुआ है. इस तिमाही में दिल्ली एनसीआर के 87 फीसदी लग्जरी लॉन्च यही हुए हैं. इससे साफ है कि निवेशक तत्काल किराये की इनकम के बजाया कैपिटल एप्रिसिएशन पर ज्यादा ध्यान लगा रहे हैं.
सवाल: Q3 2025 में गुरुग्राम में प्रॉपर्टी की कीमतों में कितनी वृद्धि हुई?
जवाब: कुशमैन एंड वेकफील्ड की रिपोर्ट के अनुसार, गुरुग्राम में प्रॉपर्टी की कीमतों में साल-दर-साल 12% की वृद्धि हुई है.
सवाल: गुरुग्राम के लग्जरी सेगमेंट में किराए में कितनी बढ़ोतरी हुई?
जवाब: गुरुग्राम के लग्जरी सेगमेंट में किराये की कीमतों में पिछले साल की तुलना में 10% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है.
सवाल: Q3 2025 में दिल्ली NCR में कौन से इलाके सबसे सक्रिय रहे?
जवाब: इस तिमाही में न्यू गुरुग्राम और द्वारका एक्सप्रेसवे सबसे सक्रिय सबमार्केट के रूप में उभरे, जहां क्रमशः 23% और 20% नए यूनिट्स लॉन्च हुए.
सवाल: इस तिमाही में NCR में किस सेगमेंट के घर सबसे ज्यादा लॉन्च हुए?
जवाब: इस तिमाही में मिड-एंड सेगमेंट का दबदबा रहा, जिसकी कुल नए लॉन्च में 51% हिस्सेदारी थी ।
सवाल: क्या गुरुग्राम में लग्जरी घरों की मांग है?
जवाब: हां, गुरुग्राम लग्जरी घरों के लिए पसंदीदा जगह बना हुआ है। इस तिमाही में दिल्ली NCR के कुल लग्जरी लॉन्च में से 87% अकेले गुरुग्राम में हुए.