बिजनेसमैन के लिए Camellias भी पड़ा छोटा! DLF की इस लग्जरी सोसाइटी में खरीदे ₹380 करोड़ के 4 अपार्टमेंट

Gurugram Real Estate Deal: दिल्ली एनसीआर के सबसे बड़े हॉटस्पॉट गुरुग्राम में एक लग्जरी डील हुई है. इसमें एक बिजनेसमैन में डीएलएफ की सबसे लग्जरी सोसाइटी में तीन अपार्टमेंट्स खरीदे हैं.
बिजनेसमैन के लिए Camellias भी पड़ा छोटा! DLF की इस लग्जरी सोसाइटी में खरीदे ₹380 करोड़ के 4 अपार्टमेंट

Gurugram Real Estate Deal: दिल्ली-एनसीआर के एक बिजनेस मैन ने गोल्फ कोर्स रोड, गुरुग्राम में स्थित डीएलएफ की अल्ट्रा लग्जरी सोसाइटी द डहलियाज, में ₹380 करोड़ की भारी कीमत पर चार लक्जरी अपार्टमेंट खरीदे हैं. यह चारों अपार्टमेंट कुल मिलाकर 35,000 वर्ग फुट में फैले हैं. ये सौदा भारत के सुपर-लक्जरी हाउसिंग सेगमेंट में सबसे बड़े आवासीय सौदों में से एक के रूप में देखा जा रहा है. सौदे के लिए रिजिन एडवाइजरी प्राइवेट लिमिटेड ने सलाह दी थी. रिजिन एडवाइजरी के फाउंडर क्षितिज जैन ने इस सौदे में सलाह देने की पुष्टि की है.

द डहलियाज में खरीदे चार अपार्टमेंट

बाजार के सूत्रों के मुताबिक, खरीदार के पास पहले ही डीएलएफ के द कैमेलियाज में एक घर है. अब अपग्रेड के तौर पर द डहलियाज में चार अपार्टमेंट खरीदे हैं.

सुपर लग्जरी हाई-राइज रेजिडेंशियल

  • द डहलियाज, डीएलएफ का लेटेस्ट सुपर लग्जरी हाई-राइज रेसिडेंशियल डेवलपमेंट है, जो डीएलएफ के प्रतिष्ठित डीएलएफ5 गोल्फ लिंक्स कम्युनिटी में है.

29 मंजिल, 8 टावर और 420 आवास

  • लगभग 75 लाख वर्ग फुट में फैले इस प्रोजेक्ट में 29 मंजिलों और 8 टावरों में 420 आवास हैं, जिनमें 15 बड़े डुप्लेक्स पेंटहाउस और एक भव्य क्लब हाउस शामिल हैं.

15818 करोड़ रुपए की बिक्री बुकिंग

DLF लिमिटेड ने 30 सितंबर 2025 को खत्म हुई तिमाही की अपनी इनवेस्टर प्रेजेंटेशन में बताया है कि द डहलियाज प्रोजेक्ट के लिए कुल 15,818 करोड़ रुपए की बिक्री बुकिंग हो चुकी है.

10,912 करोड़ रुपए का मार्जिन

  • डीएलएफ की इनवेस्टर प्रेजेंटेशन के आंकड़ों के मुताबिक इस प्रोजेक्ट से भविष्य में 15,818 करोड़ रुपए का रेवेन्यू मिलना बाकी है. इसके अलावा बिक्री से 10,912 करोड़ रुपए क भारी-भरकम मार्जिन भी कंपनी को हासिल होगा.

प्री-लॉन्च बिक्री की घोषणा

  • इस साल की शुरुआत में, डीएलएफ ने द डहलियास के लिए ₹11,816 करोड़ की रिकॉर्ड तोड़ प्री-लॉन्च बिक्री की घोषणा की थी.

87% लग्जरी लॉन्च

गुरुग्राम लग्जरी हाउसिंग के लिए पसंदीदा जगह बना हुआ है. हाल ही में जारी वेकफील्ड और कुशमैन की रिपोर्ट के मुताबिक साल 2025 की तीसरी तिमाही में दिल्ली एनसीआर में हुए कुल लग्जरी लॉन्च में से 87 फीसदी अकेले गुरुग्राम में हुए. यही नहीं, गुरुग्राम के लग्जरी सेगमेंट में घरों की कीमतों में साल-दर-साल 12 फीसदी की मजबूत ग्रोथ देखी गई है.

गोल्फ कोर्स रोड में कीमत: यह सौदा गोल्फ कोर्स रोड लोकेशन में हुआ है, जो लग्जरी सेगमेंट में सबसे आगे है. यहां लग्जरी सेगमेंट में औसत कीमतें 26,000 रुपए से 60,000 रुपए प्रति वर्ग फुट और औसत मासिक किराया 1.60 लाख से 4 लाख रुपए के बीच है.

किराये में 10% की बढ़ोतरी: गुरुग्राम के लग्जरी सेगमेंट में किराये में भी पिछले साल की तुलना में 10 फीसदी की जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जो एनसीआर में सबसे ज्यादा है.

गुरुग्राम लग्जरी मार्केट का हाल

संकेतकआंकड़े
औसत कीमत (प्रति वर्ग फुट)

₹26,000 - ₹60,000

औसत मासिक किराया

₹1.60 लाख - ₹4.00 लाख

कीमतों में सालाना ग्रोथ12%
किराये में सालाना ग्रोथ10%

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

सवाल: गुरुग्राम में महंगी प्रॉपर्टी डील कहां हुई है?

जवाब: दिल्ली-एनसीआर के एक बिजनेसमैन ने डीएलएफ की 'द डहलियाज़' सोसाइटी में ₹380 करोड़ के 4 लक्ज़री अपार्टमेंट खरीदे हैं.

सवाल: 'द डहलियाज़' प्रोजेक्ट कहां स्थित है?

जवाब: यह प्रोजेक्ट गुरुग्राम में प्रतिष्ठित गोल्फ कोर्स रोड पर 'डीएलएफ5 गोल्फ लिंक्स कम्युनिटी' के अंदर स्थित है.

सवाल: खरीदे गए 4 अपार्टमेंट कितने बड़े हैं?

जवाब: इन चारों अपार्टमेंट का कुल मिलाकर क्षेत्रफल 35,000 (पैंतीस हजार) वर्ग फुट है.

सवाल: 'द डहलियाज़' प्रोजेक्ट की वित्तीय स्थिति (Financials) कैसी है?

जवाब: डीएलएफ के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट के लिए कुल ₹15,818 करोड़ की बिक्री बुकिंग हो चुकी है. कंपनी को इस बिक्री से भविष्य में ₹10,912 करोड़ का भारी-भरकम मार्जिन (मुनाफा) मिलने की उम्मीद है.

सवाल: गुरुग्राम का लग्जरी फ्लैट बाजार कैसा चल रहा है?

जवाब: गुरुग्राम लक्ज़री बाजार के लिए पसंदीदा जगह बना हुआ है. यहां घरों की कीमतों में साल-दर-साल 12% की बढ़ोतरी हुई है. 2025 की तीसरी तिमाही में दिल्ली एनसीआर के 87% लक्ज़री लॉन्च अकेले गुरुग्राम में हुए.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6