गुरुग्राम में हाई राइज नहीं, इंडिपेंडेंट फ्लोर्स का क्रेज, कम वक्त में पजेशन, DLF-सिग्नेचर ग्लोबल का खास प्लान

गुरुग्राम अपनी हाई-राइज बिल्डिंग्स के लिए जाना जाता है. लेकिन इन दिनों दिल्ली-एनसीआर के इस शहर में इंडिपेंडेंट लग्जरी फ्लोर की काफी डिमांड है. इस कारण कई बड़ी रियल्टी कंपनियां इसमें निवेश कर रही हैं.
गुरुग्राम में हाई राइज नहीं, इंडिपेंडेंट फ्लोर्स का क्रेज, कम वक्त में पजेशन, DLF-सिग्नेचर ग्लोबल का खास प्लान

गुरुग्राम में इंडिपेंडेंट फ्लोर का क्रेज (रिप्रेजेंटेटिव इमेज/AI Generated/Gemini)

हाई राइज बिल्डिंग्स के लिए मशहूर गुरुग्राम के रियल एस्टेट मार्केट में कोविड महामारी के बाद से घर खरीदारों की पसंद में बड़ा बदलाव आया है. अब खरीदार बड़ी इमारतें में घर नहीं बल्कि प्राइवेसी, ज्यादा स्पेस और एक स्वतंत्र लाइफस्टाइल की तलाश में हैं. इसी कारण लो राइज इंडिपेंडेंट फ्लोर्स का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है. देश के दो बड़े बिल्डर्स सिग्नेचर ग्लोबल और डीएलफ बायर्स की इस बदलती मांग को भुनाने के लिए इंडिपेंडेंट फ्लोर पर फोकस कर रहे हैं.

7893 करोड़ रुपए की सेल्स बुकिंग

डीएलएफ की इन्वेस्टर प्रेजेंटेशन के मुताबिक गुरुग्राम में इंडिपेंडेंट फ्लोर्स प्रोजेक्ट के तहत 7893 करोड़ रुपए की भारी-भरकम सेल्स बुकिंग हुई है. इस प्रोजेक्ट से कंपनी को 6801 करोड़ रुपए का रेवेन्यू मिला है.

22 लाख स्क्वायर फीट के इंडिपेंडेंट फ्लोर्स का निर्माण पूरा

  • डीएलएफ को इंडिपेंडेंट फ्लोर्स से 1093 करोड़ रुपए का रेवेन्यू मिलना बाकी है.
  • सिग्नेचर ग्लोबल की इन्वेस्टर प्रेजेंटेशन के मुताबिक कंपनी ने 22 लाख स्क्वायर फीट से ज्यादा के इंडिविजुअल फ्लोर्स का निर्माण पूरा कियाा है.
  • सिग्नेचर ग्लोबल सोहना कॉरिडर में डेक्सिन नाम से 125 एकड़ का एक बड़ा गेटेड टाउनशिप प्रोजेक्ट लेकर आई है, इसमें प्रमुखता से लो राइज रेजिडेंशियल फ्लोर्स मिलेंगे.
  • सिग्नेचर ग्लोबल का 129 एकड़ में सिटी ऑफ कलर्स प्रोजेक्ट में भी बायर्स को इंडिपेंडेंट फ्लोर्स का विकल्प दिया जा रहा है.

DLF

सोर्स: DLF Investor Presentation

जमीन अधिग्रण से लेकर पजेशन में वक्त कम

हाई राइज के मुकाबले लो राइज इंडिपेंडेंट फ्लोर्स का निर्माण बहुत तेजी से होता है. रियल्टी कंपनियों के लिए जमीन अधिग्रहण से लेकर पजेशन तक का समय कम हो गया है, जिससे बायर्स को पजेशन जल्दी मिलता है.

इंडिपेंडेंट फ्लोर्स में 32% की बढ़ोतरी

  • इंडिपेंडेंट फ्लोर्स का क्रेज केवल गुरुग्राम तक सीमित नहीं है. साउथ दिल्ली में भी इन इंडिपेंडेंट फ्लोर्स की जबरदस्त मांग है.
  • गोल्डन ग्रोथ फंड की रिपोर्ट के मुताबिक साउथ दिल्ली में लग्जरी इंडिपेंडेंट फ्लोर की कीमत में 2026 की पहली तिमाही में 32 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है.
  • गोल्डन ग्रोथ फंड की फरवरी 2026 की रिपोर्ट के मुताबिक, 2025 में साउथ दिल्ली के लग्जरी इंडिपेंडेंट फ्लोर मार्केट की कीमतों में 34% का उछाल देखा गया है.
  • रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली के दूसरे हिस्से से खरीदार तेजी से साउथ दिल्ली की तरफ रुख कर रहे हैं. यहां लगातार बनी हुई हाई डिमांड और सीमित सप्लाई से इन फ्लोर्स का क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है.

साउथ दिल्ली में इंडिपेंडेंट फ्लोर्स की कीमत

कॉलोनी कैटेगरीफ्लोर साइज (स्क्वायर फीट)Q1 2026 एवरेज कीमत (करोड़ रुपये) Q1 2025 एवरेज कीमत (करोड़ रुपये)सालाना बढोतरी (YoY)
कैटेगरी A250019.51622%
कैटेगरी A6000403514%
कैटेगरी B250010.758.7523%
कैटेगरी B320016.50.3232%

Zee Business Live TV यहां पर देखें

कम होता है जेस्टेशन पीरियड

गोल्डन ग्रोथ फंड के सीईओ अंकुर जालान के मुताबिक, पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष और वैश्विक तनाव के बीच अमीर भारतीय परिवार और NRI लग्जरी इंडिपेंडेंट फ्लोर को सुरक्षित बाजार मानते हुए इनमें पूंजी लगा रहे हैं. जहां हाई राइज बिल्डिंग्स को पूरा होने में कई साल लग जाते हैं, जबकि इस तरह के निवेश और प्रोजेक्ट्स का जेस्टेशन पीरियड लगभग डेढ़ साल होता है. कम समय लगने के कारण निवेशकों को घर में जल्दी एंट्री और रिटर्न का फायदा मिलता है.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6