पूरा एशिया पैसिफिक एक तरफ, गुरुग्राम का गैलेरिया मार्केट एक तरफ, जापान के मार्केट से लेकर CP भी फेल

Galleria Market Gurugram: गुरुग्राम के गैलेरिया मार्केट ने किराये में सालाना बढ़ोतरी के मामले में पूरे एशिया पैसेफिक रीजन में टॉप किया है. यहां दुकान के किराये में जबरदस्त ग्रोथ दर्ज की है.
पूरा एशिया पैसिफिक एक तरफ, गुरुग्राम का गैलेरिया मार्केट एक तरफ,  जापान के मार्केट से लेकर CP भी फेल

Galleria Market Gurugram: भारतीय रियल एस्टेट सेक्टर खासकर गुरुग्राम के लिए बड़ी खुशखबरी है. कुशमैन एंड वेकफील्ड की ताजा रिपोर्ट मेन स्ट्रीट्स अक्रॉस द वर्ल्ड 2025 ने गुरुग्राम के गैलेरिया मार्केट ने किराये में सालाना बढ़ोतरी के मामले में पूरे एशिया-पैसिफिक (APAC) क्षेत्र में टॉप किया है. एशिया पैसिफिक क्षेत्र में दुकानों के किराये में औसतन गिरावट या धीमी बढ़त (केवल 2.1 फीसदी) देखी गई है, वहीं गैलेरिया मार्केट ने 25% की जबरदस्त ग्रोथ दर्ज की है.

गिन्जा और कनॉट प्लेस से ज्यादा ग्रोथ रेट

कुशमैन एंड वेकफील्ड की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक गैलेरिया मार्केट की ग्रोथ रेट जापान के मशहूर गिन्जा (10 फीसदी) और भारत के ही कनॉट प्लेस (14%) से कहीं ज्यादा है. रिपोर्ट के मुताबिक गैलेरिया मार्केट में अब किराया लगभग 1250 रुपए प्रति वर्ग फुट (मासिक) तक पहुंच गया है.

कनॉट प्लेस और कैंपस कॉर्नर को छोड़ा पीछे

  • रिपोर्ट के मुताबिक ग्रोथ की रेस में गैलेरिया ने दिल्ली के कनॉट प्लेस और मुंबई के कैंपस कॉर्नर को पीछे छोड़ दिया है.
  • कनॉट प्लेस में 14 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. दूसरी तरफ कैंपस कॉनर्र में केवल 10 फीसदी की ही वृद्धि हुई है. वहीं, देश का सबसे महंगा बाजार माने जाने वाला खान मार्केट में किराये में बढ़ोतरी के मामले में काफी पीछे रहा, यहां केवल 3% की सालाना बढ़तोरी हुई.

दुनिया के प्रमुख रीजन में 'सबसे ज्यादा ग्रोथ' वाले मार्केट

रीजन (Region)मार्केट (शहर)ग्रोथ (YOY)
एशिया-पैसिफिकगैलेरिया मार्केट (गुरुग्राम, भारत)+25%
यूरोप (EMEA)फैशन स्ट्रीट (बुडापेस्ट, हंगरी)+33%
अमेरिका (Americas)ऑस्कर फ्रेयर जार्डिन्स (साओ पाउलो, ब्राजील)+65%

प्रीमियम रिटेल, लग्जरी लाइफस्टाइल की मांग

गैलेरिया मार्केट का यह प्रदर्शन दिखाता है कि गुरुग्राम में प्रीमियम रिटेल और लग्जरी लाइफस्टाइल की मांग तेजी से बढ़ रही है. रिपोर्ट में इसका कारण भारत में घरेलू संपत्ति में बढ़ोतरी और अमीरों की बढ़ती संख्या को बताया है.

हाई वैल्यू जोन बने गोल्फ कोर्स रोड, गैलेरिया मार्केट

  • रिपोर्ट से साफ संकेत मिल रहा है कि गोल्फ कोर्स रोड या गैलेरिया मार्केट जैसे इलाके अब एक हाई वैल्यू जोन बन चुके हैं जहां भविष्य में प्रॉपर्टी की दाम बढ़ सकते हैं.

ब्राजील और हंगरी मार्केट की सबसे ज्यादा ग्रोथ

  • दुनिया के अलग-अलग हिस्सों की बात करें तो अमेरिका रीजन में ब्राजील के ऑस्कर फ्रेयर जॉर्डिन्स ने सबसे ज्यादा 65 फीसदी की ग्रोथ दिखाई, वहीं यूरोप में हंगरी के फैशन स्ट्रीट ने 33 फीसदी की बढ़त हासिल की है.

न्यू बॉन्ड स्ट्रीट दुनिया का सबसे महंगा रिटेल मार्केट

रिपोर्ट के मुताबिक वैश्विक स्तर पर भी कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं. लंदन का न्यू बॉन्ड स्ट्रीट दुनिया का सबसे महंगा रिटेल मार्केट बन गया है, इसने इटली के मिलान के वाया मोंटेनेपोलियन और न्यूयॉर्क के अपर 5th एवेन्यू को पीछे छोड़ दिया है. न्यू बॉन्ड स्ट्रीट में किराये में 22 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई है, जबकि मिलान और न्यूयॉक के इन बाजारों में किराया स्थिर रहा है. ऐसे में गैलेरिया मार्केट की सफलता अमीरों की बढ़ती संख्या और बेहतर लाइस्टाइल की चाहत का नतीजा है.

दुनिया के 3 सबसे महंगे रिटेल मार्केट

शहरमार्केट/लोकेशनकिराया (सालाना)
लंदन (UK)न्यू बॉन्ड स्ट्रीट

$2,231 प्रति वर्ग फुट

मिलान (Italy)वाया मोंटेनेपोलियन

$2,179 प्रति वर्ग फुट

न्यूयॉर्क (USA)अपर 5th एवेन्यू

$2,000 प्रति वर्ग फुट

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

सवाल: एशिया-पैसिफिक में किस मार्केट ने सबसे ज्यादा रेंटल ग्रोथ दर्ज की है?

जवाब: गुरुग्राम के गैलेरिया मार्केट ने सबसे ज्यादा 25% की सालाना रेंटल ग्रोथ दर्ज की है.

सवाल: दुनिया का सबसे महंगा रिटेल मार्केट अब कौन सा है?

जवाब: लंदन का न्यू बॉन्ड स्ट्रीट अब दुनिया का सबसे महंगा रिटेल डेस्टिनेशन बन गया है.

सवाल: गैलेरिया मार्केट में दुकानों का किराया कितना है?

जवाब: रिपोर्ट के अनुसार, गैलेरिया मार्केट का किराया लगभग 1,250 रुपये प्रति वर्ग फुट (मासिक) है.

सवाल: न्यूयॉर्क का '5th एवेन्यू' अब किस नंबर पर है?

जवाब: न्यूयॉर्क का 'अपर 5th एवेन्यू' अब खिसक कर तीसरे स्थान पर आ गया है.

सवाल: वैश्विक स्तर पर किराये बढ़ने की औसत रफ्तार क्या रही?

जवाब: वैश्विक स्तर पर रेंटल ग्रोथ थोड़ी धीमी होकर 4.2% रह गई है.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6