गुरुग्राम में अमीरों के आशियाने महंगे! Camellias समेत DLF की प्रॉपर्टीज के दाम बढ़ना तय, 10% उछले सर्किल रेट

गुरुग्राम में नई सर्किल रेट जारी हो गए हैं. नए सर्किल रेट लागू होने के बाद गोल्फ कोर्स रोड में अल्ट्रा लग्जरी प्रोजेक्ट्स पर सबसे ज्यादा पड़ेगा. खासकर डीएलएफ के प्रोजेक्ट्स महंगे होंगे.
गुरुग्राम में अमीरों के आशियाने महंगे! Camellias समेत DLF की प्रॉपर्टीज के दाम बढ़ना तय, 10% उछले सर्किल रेट

DLF Cammellias

हरियाणा सरकार ने राज्य के सभी जिलों में सर्किल रेट बढ़ा दिए हैं. अब गुरुग्राम डिप्टी कमिशनर ने ताजा सर्किल रेट्स की लिस्ट अपनी वेबसाइट में डाल दी है. नए सर्किल रेट लागू होने का असर गोल्फ कोर्स रोड और उसके आसपास के अल्ट्रा लग्जरी प्रोजेक्ट्स पर पड़ेगा. डीएलएफ के कमैलियाज, मैगनोलियास या आरालियास जैसी अल्ट्रा प्रीमियम सोसाइटी में घर खरीदना महंगा हो जाएगा. इन प्रॉपर्टीज के सर्किल रेट में 10 फीसदी का इजाफा किया है.

43,340 रुपए प्रति वर्ग फुट तक सर्किल रेट

डिप्टी कमिशनर गुरुग्राम द्वारा जारी सर्किल रेट्स के डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक डीएलएफ के प्रोजेक्ट अरालियास, मैगनोलियास और कैमेलियास, प्लेस, एंबियंस के प्रोजेक्ट कैट्रिओना के सर्किल रेट 39,400 रुपए प्रति वर्ग फुट से बढ़कर 43,340 रुपए प्रति वर्ग फुट कर दिए हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source

21,500 रुपए से बढ़कर 23,650 रुपए प्रति वर्ग फुट रेट

  • DLF के प्रोजेक्ट बेलएयर, पार्क प्लेस , M3M गोल्फ एस्टेट जैसे प्रोजेक्ट्स के रेट्स 21,500 रुपए से बढ़ाकर 23,650 रुपए प्रति वर्ग फुट तय किए गए हैं.
  • DLF के आइकन, पिनेकल और क्रेस्ट में भी दरें 23,500 रुपए से बढ़कर 25,850 रुपए हो गई है.
  • डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक सभी मल्टी स्टोरी हाउसिंग प्रोजेक्ट्स में 10 फीसदी की समान बढ़ोतरी की गई है.

किस प्रोजेक्ट के कितने बढ़े सर्किल रेट

प्रोजेक्ट का नाम / समान अपार्टमेंटपुरानी दर (2025-26)नई लागू दर (2026-27)बढ़ोतरी (प्रति वर्ग फुट)
एंबियंस कैट्रिओना, डीएलएफ अरालियास, मैगनोलियास, कैमेलियास39,400 रु/वर्ग फुट43,340 रु/वर्ग फुट3,940 रुपए
डीएलएफ आइकन, पिनेकल, क्रेस्ट23,500 रु/वर्ग फुट25,850 रु/वर्ग फुट2,350 रुपए
डीएलएफ बेलएयर और पार्क प्लेस, M3M गोल्फ एस्टेट21,500 रु/वर्ग फुट21,500 रु/वर्ग फुट2,150 रुपए
पारसनाथ एक्जोटिका, डीएलएफ समिट16,500 रु/वर्ग फुट18,150 रु/वर्ग फुट1,650 रुपए

18,150 रुपए प्रति वर्ग फुट तक सर्किल रेट

गुरुग्राम प्रशासन ने पारसनाथ एक्जोटिका और DLF समिट जैसे प्रोजेक्ट्स की दरें 16,500 रुपए से बढ़ाकर 18150 रुपए कर दी है. इसके अलावा टाटा और महिंद्रा के प्रोजेक्ट्स के सर्किल रेट में बदलाव हुआ है.

अफोर्डेबल हाउसिंग के भी बढ़े सर्किल रेट

  • ट्यूलिप, टाटा हाउसिंग प्रिमंती और महिंद्रा लुमिनेर के सर्किल रेट 14,500 रुपए से बढ़कर 15,950 रुपए हो गए हैं.
  • हरियाणा सरकार की किफायती आवास पॉलिसी के तहत बना फ्लैट्स के सर्किल रेट को 5200 रुपए से बढ़ाकर 5720 रुपए प्रति वर्ग फुट कर दिया है.
  • दीन दयाल जन आवास योजना (DDJAY) के तहत 5,500 रुपए से बढ़ाकर 6,050 रुपए प्रति वर्ग फुट कर दिए हैं.
  • को-ऑपरेटिव ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी के फ्लैट्स के सर्किल रेट्स को 8500 रुपए से बढ़कर 9350 रुपए हो गई हैं.

एक नजर में बढ़े हुए सर्किल रेट्स

प्रॉपर्टी श्रेणीपुरानी दर (2025-26)नई लागू दर (2026-27)
यूनिटेक एस्केप, फ्रेस्को, हारमनी, एमार एमजीएफ14,000 रु/वर्ग फुट15,400 रु/वर्ग फुट
को-ऑपरेटिव ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी फ्लैट्स8,500 रु/वर्ग फुट9,350 रु/वर्ग फुट
हरियाणा अफोर्डेबल हाउसिंग पॉलिसी के फ्लैट्स5,200 रु/वर्ग फुट5,720 रु/वर्ग फुट
दीन दयाल जन आवास योजना के फ्लैट्स5,500 रु/वर्ग फुट6,050 रु/वर्ग फुट

Zee Busines Live TV यहां पर देखें

कैसे घर खरीदारों पर पड़ेगा असर

आपको बता दें कि सर्किल रेट वह न्यूनतम मूल्य होता है, जिस पर किसी प्रॉपर्टी की बिक्री या फिर ट्रांसफर को सरकारी रिकॉर्ड में रजिस्टर किया जा सकता है. राज्य का रेवेन्यू डिपार्टमेंट हर साल लोकल मार्केट वैल्यू के आधार पर इन दरों को तय करता है. गुरुग्राम देश के सबसे बड़े हॉटस्पॉट्स में से एक है. ऐसे में इन नई दरों का असर घर खरीदारों की जेब पर पड़ेगा, क्योंकि अब घर खरीदारों को नई और बढ़ी हुई दरों के हिसाब से स्टांप ड्यूटी चुकानी होगी.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

सवाल: नए सर्किल रेट्स लागू कब से होंगे?

जवाब: नए सर्किल रेट्स 1 अप्रैल 2026 से शुरू हो गए हैं.

सवाल: किन प्रोजेक्ट्स पर सबसे ज्यादा असर पड़ा है?

जवाब:
गोल्फ कोर्स रोड के अल्ट्रा लग्जरी प्रोजेक्ट्स पर सबसे ज्यादा असर पड़ा है.

सवाल: सबसे ज्यादा कौन से प्रोजेक्ट्स महंगे होंगे?

जवाब:
DLF के अल्ट्रा लग्जरी प्रोजेक्ट्स कैमेलियास, अरालियास और मैगनोलियास के सर्किल रेट 43,340 रुपये प्रति वर्ग फुट कर दिया है.

सवाल: अफोर्डेबल हाउसिंग के रेट में क्या फर्क पड़ा है?

जवाब:
अफोर्डेबल हाउसिंग की दरें 5200 रुपए से बढ़ाकर 5,720 रुपए प्रति वर्ग फुट कर दी है.

सवाल: सर्किल रेट में बढ़ोतरी से घर खरीदारों को क्या असर होगा?

जवाब:
सर्किल रेट में बढ़ोतरी से घर खरीदारों पर ज्यादा बोझ पड़ेगा.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6