&format=webp&quality=medium)
देश की लिस्टेड रियल एस्टेट कंपनियों में से एक सिग्नेचर ग्लोबल गुरुग्राम में रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट्स के बाद अब कर्मशियल रियल एस्टेट मार्केट में कदम रखने जा रही है. इसके लिए सिग्नेचर ग्लोबल ने साउथ के बड़े कमर्शियल डेवलपर और एसेट मैनेजर RMZ के साथ जॉइंट वेंचर (JV) की घोषणा की है. इस समझौते के तहत, दोनों कंपनियां मिलकर गुरुग्राम के सदर्न पेरिफेरल रोड (SPR) पर एक बड़ा मिक्स्ड यूज प्रोजेक्ट विकसित होगी. पार्टनरशिप के तहत प्रोजेक्ट में 50 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने के लिए RMZ 1283 करोड़ रुपए का निवेश करेगी.
सिग्नेचर ग्लोबल और RMZ के बीच यह डील सिग्नेचर ग्लोबल की पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी गुरुग्राम कॉमर्सिटी लिमिटेड (GCL) के जरिए हुई है. समझौते के तहत RMZ इक्विटी शेयर खरीद और सब्सक्रिप्शन के जरिए GCL में 50 फीसदी हिस्सेदारी हासिल करेगी.
सिग्नेचर ग्लोबल और RMZ का यह मिक्स्ड यूज डेवलपमेंट प्रोजेक्ट होगा, जिसमें कमर्शियल स्पेस (कॉपोरेट ऑफिस और वर्कस्पेस), होटल और रिटेल स्पेस (हाई-स्ट्रीट रिटेल स्पेस) बनाए जाएंगे.
7.5 msf कुल विकास क्षमता
सिग्नेचर ग्लोबल के मुताबिक इस प्रोजेक्ट का विकास दिल्ली एयरोसिटी या दूसरे ट्रांजिट ओरिएंटेड डेवलपमेंट (TOD) पॉलिसी के तहत बने हब के तर्ज पर होगा. द्वारका एक्सप्रेसवे और एयरपोर्ट से नजदीकी के कारण इसे स्ट्रैटजिक लोकेशन माना जा रहा है. सिग्नेचर ग्लोबल के चेयरमैन प्रदीप अग्रवाल ने बताया कि इस प्रोजेक्ट के जरिए वह एक ऐसा वातावरण देना है जहां ऑफिस, फाइव स्टार होटल और रिटेल सब कुछ एक ही बाउंड्री के अंदर मिले. RMZ के कॉरपोरेट चेयरमैन (सुपरवाइजरी बोर्ड) मनोज मेंडा ने इसे फ्यूचर रेडी कमर्शियल डेस्टिनेशन बताया है.