&format=webp&quality=medium)
नोएडा के रियल एस्टेट और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में बड़ा बदलाव देखने को मिलने वाला है. गुलशन ग्रुप ने इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड (IHCL) के साथ पार्टनरशिप में सेक्टर-129, नोएडा एक्सप्रेसवे पर ताज होटल और ताज ब्रांडेड सर्विस्ड अपार्टमेंट्स प्रोजेक्ट की घोषणा की है. इस प्रोजेक्ट में करीब 1000 करोड़ रुपए का निवेश किया जाएगा. गुलशन ग्रुप के चेयरमैन गुलशन नागपाल ने कहा कि इस प्रोजेक्ट से 2,000 करोड़ रुपए का रेवेन्यू की उम्मीद है. यह ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट नोएडा को लक्जरी रहने, बिजनेस और हॉस्पिटैलिटी के ग्लोबल हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है.
गुलशन और IHCL के इस प्रोजेक्ट में 150 कमरों वाला लग्जरी ताज होटल और 74 ताज ब्रांडेड सर्विस्ड अपार्टमेंट्स शामिल होंगे. होटल में ऑल-डे डाइनिंग रेस्टोरेंट, बार और दो स्पेशियलिटी रेस्टोरेंट की सुविधा होगी.
गुलशन ग्रुप के चेयरमैन के मुताबिक यह नोएडा का सबसे महंगा प्रोजेक्ट होगा. इसमें गुलशन ग्रुप के पास जहां अपार्टमेंट और होटल के कंस्ट्रक्शन की होगी. वहीं, इसमें ताज होटल मैनेज करेगा.
दो मजबूत ब्रांड्स का मेल
IHCL के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ पुनीत छटवाल ने कहा, भारत दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है और बढ़ती आय के साथ लग्जरी सेवाओं की मांग तेजी से बढ़ रही है. यह प्रोजेक्ट एनसीआर में लक्जरी का नया मानक तय करेगा और हमें गुलशन ग्रुप के साथ इस साझेदारी को आगे बढ़ाने पर खुशी है. नोएडा आज देश के सबसे तेजी से विकसित हो रहे शहरी केंद्रों में शामिल हो चुका है. बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर, कॉर्पोरेट विस्तार और आधुनिक लाइफस्टाइल के चलते यह शहर निवेश और लग्जरी रहने के लिए तेजी से पसंदीदा बनता जा रहा है. यह प्रोजेक्ट नोएडा की इसी छवि को और मजबूत करेगा.