GST घटने के बाद बुक करने जा रहे हैं नया घर, ₹50 लाख पर होगी कितनी बचत, देखें 1000sq ft मकान का पूरा बजट

GST की दरों में कटौती के बाद यदि आप भी घर खरीदने के लिए बजट बना रहे हैं तो यहां पर दी गई कैलकुलेशन को अच्छे से समझ लें. इस कैलकुलेशन के जरिए आप अंदाजा लगा पाएंगे कि घर खरीदने पर आप कितनी रकम को बचा सकते हैं.
GST घटने के बाद बुक करने जा रहे हैं नया घर, ₹50 लाख पर होगी कितनी बचत, देखें 1000sq ft मकान का पूरा बजट

जीएसटी की दरें कम होने के बाद आप यदि घर खरीदने का मन बन रहे हैं, तो सही समय आने वाला है. सरकार द्वारा कंस्ट्रक्शन मटेरियल पर जीएसटी की दरों में हाल ही में की गई कटौती से आपका घर बनाने का सपना थोड़ा और सस्ता हो सकता है. CRISIL इंटेलिजेंस की एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक इस बदलाव से निर्माण की कुल लागत में 3.5 फीसदी से 4 फीसदी तक की कमी आने का अनुमान है. आप एक औसत 1000 वर्ग फुट के मकान और एक 50 लाख रुपए के फ्लैट के उदाहरण से बजट और बचत का गणित समझ सकते हैं.

कंस्ट्रक्शन में सीमेंट का 25-30% हिस्सा

CRISIL की रिपोर्ट के मुताबिक, जीएसटी काउंसिल ने सीमेंट पर लगने वाले टैक्स को 28 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी कर दिया है. यह एक बड़ा कदम है, क्योंकि किसी भी कंस्ट्रक्शन में 25-30% हिस्सा सीमेंट का होता है.

Add Zee Business as a Preferred Source

VIDEO- नेपाल में फेसबुक, व्हाट्सऐप और यूट्यूब पर बैन

5% हुआ मार्बल, ग्रेनाइट, लाइम ब्रिक्स पर जीएसटी

  • सीमेंट के अलावा मार्बल, ग्रेनाइट और सैंड लाइम ब्रिक्स पर भी जीएसटी को 12 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दिया गया है.
  • स्टील पर लगने वाला जीएसटी अभी भी 18 फीसदी जैसा ही है.

3 से 5% की बचत

  • रिपोर्ट के मुताबिक निर्माण सामग्री खासतौर पर बिल्डरों पर कुल निर्माण लागत का 50-60% होती है. ऐसे में सीमेंट पर जीएसीटी घटने से लागत में 3 से 5 फीसदी की बचत होगी.

निर्माण सामग्री पर जीएसटी की दरें

निर्माण सामग्रीपुरानी GST दरनई GST दर
सीमेंट28%18%
स्टील18%18%
मार्बल और ग्रेनाइट ब्लॉक12%5%
सैंड लाइम ब्रिक्स12%5%

16 लाख रुपए घर की कुल निर्माण लागत

भारत में एक औसत दर्जे के घर को बनाने की लागत लगभग 1600 रुपए प्रति वर्ग फुट आती है. इस हिसाब से 1000 वर्ग फुट के घर की कुल निर्माण लागत करीब 16 लाख रुपए होगी.

  • CRISIL रिपोर्ट के मुताबिक, जीएसटी कटौती से कुल लागत में 3.5% से 4.5% की बचत हो सकती है. ऐसे में न्यूनतम बचत को आप एक उदाहरण से समझें.
  • न्यूनतम बचत: 16,00,000 का 3.5%= ₹56000, अधिकतम बचत: 16,00,000 का 4.5%= ₹72,000
  • इन उदाहरण से साफ है कि यदि आप 1000 वर्ग फुट का घर बनवा रहे हैं तो आपको 56,000 रुपए से लेकर 72,000 रुपए तक की सीधी बचत हो सकती है.

1000 वर्ग फुट घर पर अनुमानित बचत

विवरणराशि
अनुमानित निर्माण लागत₹16,00,000
कुल लागत में अनुमानित कमी3.5% - 4.5%
कुल अनुमानित बचत

₹56,000 - ₹72,000

50 लाख रुपए के फ्लैट पर बचत

जीएसटी की दरों में कटौती का यह गणित 50 लाख रुपए के निर्माणधीन फ्लैट पर भी लागू होता है, क्योंकि उसकी कीमत में एक बड़ा हिस्सा कंस्ट्रक्शन कॉस्ट का ही होता है. हालाकि, रिपोर्ट में यह भी साफ किया है कि यह बचत ग्राहकों तक तभी पहुंचेगी, जब बिल्डर या डेवलपर्स इस कटौती का फायदा आगे बढ़ाएंगे. आपको बता दें कि टैक्स दरों में स्थिरता से अफोर्डेबल हाउसिंग पर 1 फीसदी निर्माणाधीन प्रॉपर्टी पर 5 फीसदी और पूरी तरह बन चुकी प्रॉपर्टी पर कोई जीएसटी नहीं लगने का नियम पहले जैसा ही है.

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

सवाल: जीएसटी सुधार में आवास क्षेत्र के लिए सबसे बड़ा बदलाव क्या है?

जवाब: सबसे बड़ा बदलाव सीमेंट पर जीएसटी का 28% से घटाकर 18% किया जाना है, जिससे निर्माण लागत में बड़ी बचत होगी.

सवाल: निर्माण की कुल लागत में कितनी कमी आ सकती है?

जवाब: CRISIL रिपोर्ट के अनुसार, निर्माण की कुल लागत में 3.5% से 4.5% तक की कमी आने का अनुमान है.

सवाल: क्या इस बदलाव के बाद घर निश्चित रूप से सस्ते हो जाएंगे?

जवाब: यह इस बात पर निर्भर करेगा कि बिल्डर और डेवलपर्स घटी हुई लागत का फायदा ग्राहकों को देते हैं या नहीं.

सवाल: मार्बल-ग्रेनाइट पर जीएसटी कटौती से किस तरह के घरों को ज्यादा फायदा होगा?

जवाब: इससे मुख्य रूप से मिड-रेंज और प्रीमियम हाउसिंग प्रोजेक्ट्स को अधिक फायदा होगा, जहां इन सामग्रियों का बड़े पैमाने पर उपयोग किया जाता है.

सवाल: किस प्रमुख निर्माण सामग्री की जीएसटी दर में कोई बदलाव नहीं हुआ है?

जवाब: स्टील पर लगने वाले जीएसटी में कोई बदलाव नहीं किया गया है, यह 18% पर ही बना हुआ है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6