अब सस्ता पड़ेगा अपना घर! 30 लाख रुपए वाले घर पर सीधे बचेंगे ₹1.2 लाख, यहां समझे पूरा गणित

GST Rate Cuts, Affordable Housing: सरकार ने जीएसटी की दरों में कटोती का फैसला किया है. इसके बाद घर खरीदने का सपना पूरा हो सकता है. रिपोर्ट के मुताबिक टैक्स कटौती से निर्माण सामग्री में 3 से 5 फीसदी की कमी आ सकती है.
अब सस्ता पड़ेगा अपना घर! 30 लाख रुपए वाले घर पर सीधे बचेंगे ₹1.2 लाख, यहां समझे पूरा गणित

GST Rate Cuts, Affordable Housing: फेस्टिव सीजन से ठीक पहले सरकार ने जीएसटी की दरों में कटौती का फैसला किया है. नवरात्रि के पहले दिन यानी 22 सितंबर से जीएसटी के केवल दरें 5 फीसदी और 18 फीसदी ही रहेगी. जिन सामान में टैक्स कटौती का ऐलान किया है उनमें निर्माण सामग्री भी शामिल है. रियल एस्टेट कंसल्टेंसी ANAROCK के मुताबिक, इस फैसले से घर बनाने की लागत 3 से 5 फीसदी की कमी आएगी, जिसका सीधा फायदा आम आदमी को मिलेगी. खासकर किफायती आवास के लिए राहत है, जो पिछले कुछ साल से बढ़ती लागत की मार झेल रहा था.

कंस्ट्रक्शन की लागत होगी कम

Anarock की रिपोर्ट के मुताबिक, सीमेंट जैसी जरूरी चीजों पर जीएसटी 28 फीसदी से घटकर 18% करने से कंस्ट्रक्शन की लागत कम होगी, इससे किफायती घरों की कीमतों में 2 से 4 फीसदी तक की गिरावट आ सकती है.

Add Zee Business as a Preferred Source

1.2 लाख रुपए तक की सीधी बचत

  • कोई खरीदार यदि 30 लाख रुपए का घर खरीदने की योजना बना रहा है, तो उसे सीधे तौर पर 1.2 लाख रुपए तक की बचत तक हो सकती है.
  • यह बचत उन मिडिल क्लास फैमिली के लिए एक बड़ी राहत है, जिनके लिए घर खरीदने के दौरान हर रुपए मायने रखता है.

कितनी कम होगी कीमत

घर की पुरानी कीमतGST कटौती से संभावित बचत (4%)घर की नई अनुमानित कीमतकुल बचत
₹ 30,00,000₹ 1,20,000₹ 28,80,000₹ 1,20,000
₹ 25,00,000₹ 1,00,000₹ 24,00,000₹ 1,00,000

संकट के दौर में अफोर्डेबल हाउसिंग

पिछले कुछ साल में अफोर्डेबल हाउसिंग सेक्टर गंभीर संकट से गुजर रहा था. Anarock रिसर्च की रिपोर्ट के मुताबिक कुल घरों की बिक्री में किफायती आवास की हिस्सेदारी में बड़ी गिरावट आई है.

38% से टूटकर 18% हुई हिस्सेदारी

  • 2019 में 38 फीसदी थी, जो 2024 में घटकर 18 फीसदी रह गई है. इसका सबसे बड़ा कारण निर्माण लागत में बेतहाशा बढ़ोतरी है.
  • साल 2019 से साल 2024 के बीच घर बनाने की लागत में लगभग 40 फीसदी की वृद्धि हुई है, जिसस डेवलपर्स के लिए कम मार्जिन पर सस्ते घर बनाना मुश्किल हो गया है.

1 करोड़ किफायती घरों की कमी

Anarock का अनुमान है कि देश के शहरी बाजारों में फिलहाल 1 करोड़ किफायती घरों की कमी है, जो अगल समय पर कदम नहीं उठाए गए तो 2030 तक 2.5 करोड़ तक पहुंच सकती है. जीएसटी में कटौती से डेवलपर्श को लागत कम करने में मदद मिलेगी, जिससे वे एक बार फिर से अफोर्डेबल हाउसिंग प्रोजेक्ट्स को शुरू करने के लिए प्रोत्साहित होंगे. इससे न सिर्फ घरों की सप्लाई बढ़ेगी, बल्कि लाखों लोगों का "अपना घर" का सपना भी साकार होगा.

खबर से जुड़े FAQS

सवाल: रियल एस्टेट के लिए मुख्य GST बदलाव क्या है?

जवाब: मुख्य बदलाव निर्माण में इस्तेमाल होने वाली सामग्री, जैसे सीमेंट, पर जीएसटी का कम होना है, जिससे निर्माण लागत 3-5% तक घट जाएगी.

सवाल: एक किफायती घर पर मैं कितने पैसे बचा सकता हूं?

जवाब: एक किफायती घर पर आप 2-4% तक की बचत कर सकते हैं। उदाहरण के लिए, 30 लाख रुपये के घर पर यह बचत लगभग ₹1.2 लाख हो सकती है.

सवाल: यह नया नियम कब से लागू होगा?

जवाब: यह नया जीएसटी नियम 22 सितंबर, 2025 से प्रभावी होगा.

सवाल: किफायती आवास क्षेत्र क्यों संघर्ष कर रहा था?

जवाब: पिछले पांच वर्षों में निर्माण लागत में 40% की वृद्धि और कम लाभ मार्जिन के कारण डेवलपर्स के लिए सस्ते घर बनाना मुश्किल हो गया था, जिससे इसकी आपूर्ति और बिक्री दोनों में भारी गिरावट आई.

सवाल: क्या इसका फायदा सिर्फ किफायती घरों को मिलेगा?

जवाब: नहीं, मध्यम-श्रेणी के घरों की कीमतों में भी 2-3% की कटौती देखने को मिल सकती है। हालांकि, लग्जरी घरों पर इसका असर सीमित होगा क्योंकि उनमें इस्तेमाल होने वाली महंगी वस्तुओं पर उच्चतम दर से टैक्स लग सकता है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6