&format=webp&quality=medium)
Greater Noida Real Estate: रियल एस्टेट मार्केट में इन दिनों नया ट्रेंड मिल रहा है. इसमें देश के सबसे बड़े आईटी हब बेंगलुरु जैसे स्थापित मार्केट के बड़े और प्रतिष्ठित डेवलपर्स अब अपनी विस्तार की योजनाओं के लिए ग्रेटर नोएडा की तरफ रुख कर रहे हैं. इसका एक बड़ा उदाहरण सोभा लिमिटेड जैसी अहम कंपनियों ने ग्रेटर नोएडा में न केवल अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है. सोभा लिमिटेड ने अपनी इनवेस्टर प्रेजेंटेशन में बताया है कि बड़े प्रोजेक्ट्स के लिए जमीन भी हासिल की है. इस कदम निवेशकों के लिए एक बड़ा संकेत है कि दिल्ली एनसीआर का यह एरिया भविष्य में विकास का नया केंद्र बनने जा रहा है.
सोभा लिमिटेड ने अपनी इनवेस्टर प्रेजेंटेशन में खुलासा किया है कि वह बेंगलुरु, चेन्नई, पुणे और मुंबई के साथ-साथ दिल्ली एनसीआर में भी बड़े पैमाने पर विस्तार करने जा रहा है.
12 एकड़ का लैंड बैंक
गुरुग्राम में रेजिडेंशियल और कमर्शियल प्रोजेक्ट
रियल एस्टेट कंसल्टेंट कुशमैन एंड वेकफील्ड की 2025 की तीसरी तिमाही की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक ग्रेटर नोएडा के आकर्षण के पीछे कई बड़े कारण हैं.
नए लॉन्च में 54% की बढ़ोतरी
क्यों हॉटस्पॉट बन रहा ग्रेटर नोएडा
गुरुग्राम Vs नोएडा/ग्रेटर नोएडा: कीमतों में सालाना वृद्धि
| लोकेशन | सेगमेंट | कीमतों में सालाना वृद्धि (%) |
| गुरुग्राम | मिड-सेगमेंट | 12% |
| नोएडा | मिड-सेगमेंट | 9% |
| गुरुग्राम | लक्जरी | 12% |
| नोएडा | हाई-एंड | 10% |
स्रोत: कुशमैन एंड वेकफील्ड रिसर्च
वेकफील्ड और कुशमैन की रिपोर्ट के मुताबिक गुरुग्राम और दिल्ली की तुलना में यहां की कॉम्पिटेटिव कीमतें खरीदारों और निवेशकों को अपनी तरफ खींच रही है. इसका कारण है कि यहां पर अभी भी प्रॉपर्टी अधिक किफायती दरों पर उपलब्ध है. एयरपोर्ट और दूसरे इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के पूरा होने पर, यह इलाका न केवल रहने के लिए बल्कि निवेश पर रिटर्नके लिए एक अहम हॉटस्पॉट बनकर उभर रहा है.
सवाल: बेंगलुरु के डेवलपर्स ग्रेटर नोएडा में क्यों आ रहे हैं?
जवाब: वे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर और गुरुग्राम की तुलना में प्रतिस्पर्धी कीमतों जैसे विकास के अवसरों से आकर्षित हो रहे हैं.
सवाल: क्या ग्रेटर नोएडा में निवेश करना एक अच्छा विचार है?
जवाब: बड़े और प्रतिष्ठित डेवलपर्स का बाजार में प्रवेश करना इस बात का संकेत है कि उन्हें भविष्य में मजबूत मूल्य वृद्धि की उम्मीद है, जो इसे निवेशकों के लिए एक आकर्षक विकल्प बनाता है.
सवाल: ग्रेटर नोएडा में प्रॉपर्टी की कीमतों को सबसे ज्यादा क्या चला रहा है?
जवाब: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के आसपास विकास की उम्मीदें इस समय सबसे बड़ा ड्राइविंग फैक्टर है.
सवाल: इस तिमाही में ग्रेटर नोएडा में किस प्रकार के घर लॉन्च हुए हैं?
जवाब: दिल्ली-एनसीआर में, Q3 2025 में मिड-एंड सेगमेंट (51%) का दबदबा रहा, इसके बाद हाई-एंड (26%) और लक्जरी (22%) प्रोजेक्ट्स का स्थान रहा.
सवाल: क्या बेंगलुरु के डेवलपर्स केवल ग्रेटर नोएडा में ही विस्तार कर रहे हैं?
जवाब: नहीं, वे गुरुग्राम जैसे एनसीआर के अन्य हिस्सों में भी सक्रिय हैं, लेकिन ग्रेटर नोएडा में उनकी नई और रणनीतिक एंट्री भविष्य के विकास का एक महत्वपूर्ण संकेतक है.