प्राइम लोकेशन, सुपर कनेक्टिविटी, 130 मीटर रोड पर ग्रेटर नोएडा में 2 BHK फ्लैट, कीमत ₹73 लाख, जानिए डीटेल्स

ग्रेटर नोएडा डेवलपमेंट अथॉरिटी नई हाउसिंग स्कीम लॉन्च करने जा रही है. इस स्कीम के तहत ग्रेटर नोएडा के ओमिक्रॉन सेक्टर 1-A में 2BHK फ्लैट्स बुकिंग के लिए उपलब्ध होंगे. जानिए योजना से जुड़ी हर डीटेल.
प्राइम लोकेशन, सुपर कनेक्टिविटी, 130 मीटर रोड पर ग्रेटर नोएडा में 2 BHK फ्लैट, कीमत ₹73 लाख, जानिए डीटेल्स

ग्रेटर नोएडा में घर का सपना पूरा करने का मौका आने वाला है.ग्रेटर नोएडा इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी नई हाउसिंग स्कीम लॉन्च करने जा रही है. स्कीम के तहत ग्रोटर नोएडा सेक्टर ओमिक्रॉन-1A में निर्मित बहुमंजिला इमारत में 2 BHK फ्लैट्स की योजना 28 जनवरी को लांच करने जा रहा है. फिलहाल 90 फ्लैटों की योजना आ रही है. इनका आवंटन ई-नीलामी से होगा. फ्लैटों का रिजर्व प्राइस 73.23 लाख रुपये से लेकर 74.35 लाख रुपये तक है. सर्वाधिक बिड लगाने वालों को फ्लैट आवंटित होंगे.

28 जनवरी को लॉन्च होगी 90 फ्लैट्स की स्कीम

सोसाइटी के आई ब्लॉक के 90 फ्लैटों की स्कीम 28 जनवरी को लांच होने जा रही है. इन सभी फ्लैटों का कार्पेट एरिया 83.38 वर्ग मीटर और सुपर एरिया 104.70 वर्ग मीटर हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source

73.23 लाख रुपए से 74.35 लाख रुपए रिजर्व प्राइस

  • अथॉरिटी की प्रेस रिलीज के मुताबिक फ्लैट्स 01 से लेकर 15 फ्लोर तक हैं.
  • फ्लोर के हिसाब से इन फ्लैटों का रिजर्व प्राइस 73.23 लाख रुपये से लेकर 74.35 लाख रुपये है.
  • इस स्कीम में रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 18 फरवरी और प्रोसेसिंग फीस जमा करने की अंतिम तिथि 20 फरवरी है.
  • डॉक्यूमेंट सबमिट करने की अंतिम तिथि 23 फरवरी है.
  • ये सभी फ्लैट पहले से बने हुए हैं. इसलिए आवंटन और लीज डीड की प्रक्रिया पूरी होते ही पजेशन भी मिल जाएगा. किराए से राहत मिलेगी.

Greater Noida Industrial Authority

वेबसाइट पर उपलब्ध होगा ब्रोशर

अथॉरिटी के मुताबिक स्कीम के लॉन्च होने पर ब्रोशर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की वेबसाइट www.greaternoidaauthority.in पर भी उपलब्ध होगी.

किश्तों में भुगतान की मिलेगी सुविधा

  • आवेदन https://gnida.etender.sbi के जरिए किया जा सकेगा.
  • ये सभी निर्मित फ्लैट हैं. आवंटन होने के बाद तय समयावधि में लीज डीड की प्रक्रिया पूरी करा दी जाएगी.
  • फ्लैट की धनराशि जमा करने के लिए एकमुश्त और किस्तों में भुगतान की सुविधा रहेगी.
  • एकमुश्त भुगतान करने वालों को प्राथमिकता दी जाएगी.
  • किस्तों में भुगतान का विकल्प चुनने वाले आवेदकों को दो साल में 4 किस्तों भी भुगतान करना होगा.

स्कीम्स से जुड़ी अहम बातें

डीटेल्सजानकारी
स्कीम लॉन्च तिथि28 जनवरी
कुल फ्लैट्स90 (सेक्टर ओमिक्रॉन-1A)
रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि18 फरवरी
प्रोसेसिंग फीस जमा करने की अंतिम तिथि20 फरवरी
डॉक्युमेंट सबमिट करने की अंतिम तिथि23 फरवरी
आवंटन प्रक्रियाई-नीलामी

नहीं आवंटित हुए 350 फ्लैट्स

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की तरफ से सेक्टर ओमिक्रॉन-1ए में पूर्व में बहुमंजिला फ्लैट निर्मित किए गए हैं, जिनमें से कुछ फ्लैटों के आवंटन पहले हो चुके हैं. करीब 350 फ्लैट अभी आवंटित नहीं हुए हैं.

130 मीटर रोड पर सीधी कनेक्टिविटी

  • प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने संपत्ति विभाग को इन रिक्त फ्लैटों का आवंटन करने को निर्देश दिए हैं,
  • एसीईओ सुनील कुमार सिंह ने कहा कि सेक्टर ओमीक्रॉन वन ए की लोकेशन बहुत अच्छी है.
  • 130 मीटर रोड पर सीधी कनेक्टिीविटी है. ग्रेटर नोएडा में जो लोग अभी तक अपना घर नहीं खरीद सके हैं, उनके लिए यह अच्छा अवसर है.

Zee Business Live TV यहां पर देखें

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

सवाल: ग्रेटर नोएडा में किस लोकेशन पर 2BHK फ्लैट्स मिल रहे हैं.

जवाब: ग्रेटर नोएडा इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी की स्कीम के ऑमिनक्रॉन 1 लोकेशन पर फ्लैट्स मिल रहे हैं.


सवाल: स्कीम के तहत इन फ्लैट्स का रिजर्व प्राइस कितना है?

जवाब: स्कीम के तहत रिजर्व प्राइस 73.23 लाख रुपए से लेकर 74.35 लाख रुपए है. प्राइस फ्लोर के हिसाब से तय होगा.


सवाल: फ्लैट्स का आवंटन किस तरह से किया जाएगा?

जवाब: ई नीलामी के जरिए फ्लैट्स का आवंटन किया जाएगा. जो सबसे अधिक बोली लगाए उसे ही फ्लैट मिलेगा.


सवाल: स्कीम के तहत रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख क्या है?

जवाब: रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 18 फरवरी है.


सवाल: भुगतान के लिए क्या किश्तों की सुविधा है?

जवाब: 2 साल में 4 किश्तों का विकल्प है. एकमुश्त पेमेंट करने वालों को प्राथमिकता दी जाएगी.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6