&format=webp&quality=medium)
दिग्गज टेक कंपनी गूगल के पूर्व सीईओ एरिक श्मिट ने लॉस एंजेलिस में नई ऐतिहासिक संपत्ति खरीदी है. इस संपत्ति के आगे आगरा का ताजमहल और अमेरिकी राष्ट्रपति का घर व्हाइट हाउस भी फीका है.गूगल के पूर्व सीईओ की ये हवेली 'द मैनर' या 'स्पेलिंग मैनर' के नाम से जानी जाती है. यह फ्रेंच शैटो-स्टाइल में डिजाइन की गई है. अमेरिकी मीडिया वॉल स्ट्रीट जर्नल के मुताबिक, श्मिट और उनकी वाइफ वेंडी ने इस सौदे के लिए 110 मिलियन डॉलर यानी 913 करोड़ रुपए चुकाए हैं. ऐसे में ये अमेरिकी रियल एस्टेट की सबसे बड़ी डील में से एक है.
अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एरिक श्मिट ने यह घर बड़े डिस्काउंट पर खरीदा है. कुछ वक्त पहले तक इस हवेली की कीमत 137.5 मिलियन डॉलर थी. हालांकि, 110 मिलियन डॉलर के बाद भी यह इस साल लॉस एंजेलि के बाजार का सबसे महंगा सौदा बन गया है. यह हवेली लगभग 5 एकड़ जमीन पर फैली हुई है. इसका कुल बिल्ड अप एरिया 56500 वर्ग फुट ही. इसके अंदर 14 बेडरूम और 27 बाथरूम है. वहीं, घर के बीच में एक आरामदायक स्क्रीनिंग रूम है जिसमें 20 लोग बैठ सकते हैं.
हवेली के अंदर मनोरंजन के लिए यहां पर दो-लेन वाली बॉलिंग एली, एक वाइन सेलर, मसाज और टैनिंग रूम से सुसज्जित एक ब्यूटी सैलून भी है. एक सूत्र के मुताबिक श्मिट कपल इस बड़ी प्रॉपर्टी का इस्तेमाल खास तौर से लॉस एंजेलिस की नॉन प्रॉफिट और सांस्कृतिक संस्थाओं से जुड़ी मीटिंग्स और प्रोग्राम की मेजबानी करेंगे. घर में बिजली की खपत कम हो इसके लिए घर में बदलाव की भी योजना बनाई जा रही है. वहीं, श्मिट दंपत्ति इस हवेली के पुराने नाम को छोड़कर, इसे 594 कहने का फैसला किया है, जो इसके पता का कोड है.
हवेली के इतिहास की बात करें तो इसका निर्माण साल 1990 के आसपास प्रसिद्ध टीवी प्रोड्यूसर एरॉन स्पेलिंग के लिए किया गया था. एरॉन पॉपुलर अमेरिकन टीवी शो चार्लीज एंजेल्स और बवेर्ली हिल्स 90210 जैसे पॉपुलर शो के निर्माता थे. श्मिट से पहले इस प्रॉपर्टी की मालकिन फॉर्मूला वन रेसर बर्नी एक्लेस्टोन की बेटी पेट्रा एक्लेस्टोन थी. पेट्रा ने यह हवेली साल 2019 में लगभग 120 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी 10.51 अरब रुपए में बेची थी.