&format=webp&quality=medium)
गोदरेज प्रॉपर्टीज और टाटा कैपिटल ने मिलाया हाथ (प्रतीकात्म इमेज, Photo: Godrej Properties)
देश की बड़ी रियल एस्टेट कंपनी गोदरेज प्रॉपर्टीज ने गुरुग्राम के प्रीमियम हॉटस्पॉट गोल्फ कोर्स रोड पर तीन लग्जरी रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट्स के निर्माण के लिए टाटा प्रोजेक्ट्स के साथ हाथ मिलाया है. शेयर बाजार को दी जानकारी के मुताबिक इस कॉन्ट्रैक्ट का कुल मूल्य 1100 करोड़ रुपए है. गोदरेज प्रॉपर्टीज के मुताबिक यह कंपनी का अभी तक का सबसे बड़ा सिंगल कंस्ट्रक्शन कॉन्ट्रैक्ट है. गौरतलब है कि गुरुग्राम की गिनती देश के सबसे प्राइम हॉटस्पॉट में होती है.
गोदरेज प्रॉपर्टीज की रेगुलेटरी फाइलिंग के मुताबिक टाटा प्रोजेक्ट्स के साथ यह कॉन्ट्रैक्ट गुरुग्राम के तीन लग्जरी प्रोजेक्ट्स के कोर और शेल निर्माण कार्य के लिए हुआ है.
7.41 एकड़ में फैला प्रोजेक्ट
एक नजर में गोदरेज - टाटा प्रोजेक्ट्स डील
| डीटेल | तथ्य |
| साझेदार कंपनी | टाटा प्रोजेक्ट्स |
| कॉन्ट्रैक्ट की वैल्यू | लगभग 1,100 करोड़ रुपए |
| प्रोजेक्ट्स की लोकेशन | गोल्फ कोर्स रोड, गुरुग्राम |
| तीनों प्रोजेक्ट्स के नाम | गोदरेज सोरा, गोदरेज एस्ट्रा, और गोदरेज समरिस |
गोदरेज प्रॉपर्टीज की इन्वेस्टर प्रेजेंटेशन के मुताबिक वित्त वर्ष 2026 में, कंपनी ने एनसीआर इलाके में 2,560 घरों की बिक्री के जरिए 7412 करोड़ रुपए की बुकिंग वैल्यू दर्ज की है.
11 एकड़ जमीन का किया अधिग्रहण
गुरुग्राम में गोदरेज के प्रमुख आंकड़े (FY26)
| प्रोजेक्ट का नाम / लोकेशन | डीटेल्स |
| गोदरेज समरिस (सेक्टर 53) | 7.41 एकड़ में आगामी लग्जरी लॉन्च |
| नया अधिग्रहण (सेक्टर 63A) | 1.65 मिलियन वर्ग फुट बिक्री योग्य क्षेत्र, 4,500 करोड़ रुपये का राजस्व अनुमान |
| गोदरेज GCR (कमर्शियल) | 1.12 मिलियन वर्ग फुट एरिया, 63% लीज्ड |
| गोदरेज एयर | FY26 में 0.99 मिलियन वर्ग फुट एरिया की डिलीवरी |
रेजिडेंशियल के अलावा गुरुग्राम के कमर्शियल स्पेस में भी गोदरेज प्रॉपर्टीज की मौजूदगी है. गुरुग्राम में कंपनी का गोदरेज GCR नाम से एक कमर्शियल एसेट भी है, जिसका कुल लीजेबल एरिया 1.12 मिलियन वर्ग फुट है और फिलहाल यह 63 फीसदी लीज पर दिया गया है. गोदरेज प्रॉपर्टीज के पास फिलहाल 5 ऑपरेशनल कमर्शियल एसेट्स हैं, जिनका कुल क्षेत्रफल 5.85 मिलियन वर्ग फुट है. इन एसेट्स से सालाना लगभग 1000 करोड़ रुपए की रेंटल आय की क्षमता है, जिसमें गोदरेज प्रॉपर्टीज का हिस्सा लगभग 230 करोड़ रुपए है.