समृद्धि महामार्ग, एयरपोर्ट ने बदली नागपुर की तकदीर, दिग्गज डेवलपर ने लगाया दांव, 1.70 मिलियन वर्ग फुट का प्लान

ऑरेंज सिटी नागपुर में गोदरेज प्रॉपर्टीज नई प्रोजेक्ट लेकर आई है. यह प्रोजेक्ट समृद्धि महामार्ग और मिहान SEZ के बेहद करीब है. जानिए प्रोजेक्ट से जुड़ी हर एक डीटेल.
समृद्धि महामार्ग, एयरपोर्ट ने बदली नागपुर की तकदीर, दिग्गज डेवलपर ने लगाया दांव, 1.70 मिलियन वर्ग फुट का प्लान

Godrej Properties

संतरों का शहर और महाराष्ट्र की विंटर कैपिटल नागपुर अब देश के रियल एस्टेट में मुंबई, पुणे को कड़ी टक्कर दे रहा है. इसका बढ़ा कारण समृद्धि महामार्ग है, जिसके शुरू होने से यह इलाका कई बड़े डेवलपर्स की पहली पसंद बन गया है. समृद्धि महामार्ग ने शहर की कनेक्टिविटी को पूरी तरह से बदल दिया है. अब रियल एस्टेट की बड़ी कंपनी गोदरेज प्रॉपर्टीज ने ऑरेंज सिटी नागपुर में बड़े निवेश की घोषणा की है. कंपनी अपने नए प्रोजेक्ट नागपुर 3 के जरिए शहर में अपनी मौजूदगी दर्ज करा रही है.

प्लॉटेड रेजिडेंशियल यूनिट्स करेंगी विकसित

गोदरेज प्रॉपर्टीज ने वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही के साथ जारी इन्वेस्टर प्रेजेंटेशन में बताया है कि नागपुर में गोदरेज प्रॉपर्टीज प्लॉटेड रेजिडेंशियल यूनिट्स विकसित करेगी.

Add Zee Business as a Preferred Source

1.70 मिलियन वर्ग फुट में फैला प्रोजेक्ट

  • खरीदारों को यहां फ्लैट नहीं बल्कि विकसित भूखंड खरीदने का विकल्प मिलेगा.
  • कंपनी का प्रोजेक्ट लगभग 1.70 मिलियन वर्ग फुट के बड़े एरिया में फैला हुआ है.
  • गोदरेज को अनुमान है कि इस प्रोजेक्ट से कंपनी को लगभग 750 करोड़ रुपए का रेवेन्यू मिल सकता है.
  • प्रोजेक्ट 100 फीसदी गोदरेज प्रॉपर्टीज के स्वामित्व में ही होगा.

Godrej Properties

समृद्धि महामार्ग और मिहान SEZ के पास प्रोजेक्ट

गोदरेज प्रॉपर्टीज की इन्वेस्टर प्रेजेंटेशन के मुताबिक कंपनी का नागपुर 3 प्रोजेक्ट स्ट्रैटजिक तौर से समृद्धि महामार्ग और मिहान SEZ के पास स्थित होगा.

हाईवे, एयरपोर्ट से सीधी कनेक्टिविटी

  • गोदरेज के इस प्रोजेक्ट की सबसे बड़ी खासियत इसकी लोकेशन है.
  • यह लोकेशन नागपुर-हैदराबाद हाईवे और डॉ.बाबा साहब भीमराव अंबेडकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक बिना रुके कनेक्टिविटी देती है.
  • हाईवे और एयरपोर्ट से कनेक्टिविटी किसी भी रियल एस्टेट प्रोजेक्ट के लिए बेहद अहम मानी जाती है.

गोदरेज प्रॉपर्टीज का नागपुर 3 प्रोजेक्ट

विवरणजानकारी
प्रोजेक्ट का नामनागपुर 3
लोकेशनसमृद्धि महामार्ग और मिहान SEZ के पास
प्रोजेक्ट का प्रकारप्लॉटेड रेजिडेंशियल यूनिट्स
कुल बिक्री योग्य क्षेत्र1.70 मिलियन वर्ग फुट
अनुमानित रेवेन्यू₹750 करोड़
कनेक्टिविटीनागपुर-हैदराबाद हाईवे, डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर एयरपोर्ट
ओनरशिप100% गोदरेज प्रॉपर्टीज

सोशल इंफ्रास्ट्रक्चर और म्युनिसिपल इकोसिस्टम

गोदरेज प्रॉपर्टीज की इन्वेस्टर प्रेजेंटेशन के मुताबिक नागपुर 3 प्रोजेक्ट के आसपास सोशल और म्युनिसिपल इकोसिस्टम भी मौजूद है. प्रोजेक्ट के आसपास अच्छी क्वालिटी वाली हेल्थकेयर फैसिलिटी, एजुकेशन इंस्टीट्यूट्स रिटेल हब और एंटरटेनमेंट के ऑप्शन्स भी मिलेंगे. यह इसे भविष्य के विकास के लिए एक बेहतरीन डेस्टिनेशन बनाता है. आपको बता दें, गोदरेज के नागपुर में गोदरेज ऑर्चर्ड एस्टेट पहले से ही चल रहा है. यहां पर कंपनी वेस्ट मैनेजमेंट पर भी काम कर रही है.

Zee Business Live TV यहां पर देखें

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 गोदरेज प्रॉपर्टी का प्रोजेक्ट नागपुर 3 में कहां स्थित है?

नागपुर 3 समृद्धि महामार्ग और मिहान SEZ के पास स्थित है.

Q2 प्रोजेक्ट के तहत कंपनी क्या कर रही है?

प्रोजेक्ट के तहत कंपनी प्लॉटेड रेजिडेंशियल यूनिट्स ऑफर करेंगी.

Q3 प्रोजेक्ट का कुल एरिया कितना है?

गोदरेज प्रॉपर्टीज के प्रोजेक्ट नागपुर 3 का कुल सेलेबल एरिया 1.70 मिलियन वर्ग फुट है.

Q4 प्रोजेक्ट से कंपनी को कितनी कमाई का अनुमान है?

प्रोजेक्ट से गोदरेज प्रॉपर्टीज को 750 करोड़ रुपए का रेवेन्यू का अनुमान है.

Q5 प्रोजेक्ट की एयरपोर्ट से कनेक्टिविटी है?

गोदरेज प्रॉपर्टीज की बाबासाहेब अंबेडकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से डायरेक्ट कनेक्टिविटी है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6