गुरुग्राम में दिग्गज रियल्टी कंपनी ने झोंकी ताकत, कतार में 14 प्रोजेक्ट्स, 1.8 करोड़ वर्ग फुट का मेगा प्लान

दिल्ली एनसीआर की मिलेनियम सिटी गुरुग्राम में गोदरेज प्रॉपर्टीज ने बड़ा दांव लगाया है. कंपनी के पास यहां पर 18 मिलियन वर्ग फुट से ज्यादा के डेवलपमेंट पोटेंशियल है.
गुरुग्राम में दिग्गज रियल्टी कंपनी ने झोंकी ताकत, कतार में 14 प्रोजेक्ट्स, 1.8 करोड़ वर्ग फुट का मेगा प्लान

दिल्ली एनसीआर की मिलेनियम सिटी गुरुग्राम रियल एस्टेट का प्रमुख हॉटस्पॉट बन गई है. यही वजह है कि कई बड़े बिल्डर्स यहां दांव लगाने से कतरा नहीं रहे हैं. इसी कड़ी में अब गोदरेज प्रॉपर्टीज ने यहां 1-2 नहीं बल्कि 14 लग्जरी प्रोजेक्ट्स की लंबी कतार लग गई है. रियल्टी कंपनी के तिमाही नतीजों के साथ जारी इन्वेस्टर प्रेजेंटेशन के मुताबिक गोदरेज प्रॉपर्टीज ने गुरुग्राम में अपने पैर मजबूती से जमा लिए हैं. खासकर गोल्फ कोर्स रोड और द्वारका एक्सप्रेसवे जैसे पॉश इलाकों पर 18 मिलियन वर्ग फुट से ज्यादा का बड़ा लैंड बैंक है.

गुरुग्राम में 1.86 वर्ग फुट डेवलपमेंट एरिया

गोदरेज प्रॉपर्टीज की इनवेस्टर प्रेजेंटेशन के मुताबिक गुरुग्राम में कंपनी का कुल विकास योग्य जमीन लगभग 1.86 करोड़ वर्ग फुट है. इसमें 17.48 मिलियन वर्ग फुट रेजिडंशियल और 1.12 मिलियन वर्ग फुट कमर्शियल स्पेस है.

Add Zee Business as a Preferred Source

गोल्फ कोर्स रोड पर अल्ट्रा लग्जरी प्रोजेक्ट

  • कंपनी ने गोल्फ कोर्स रोड पर अल्ट्रा लग्जरी प्रोजेक्ट्स की झड़ी लगा दी है.
  • गोल्फ कोर्स रोड में गोदरेज मिराया, अस्त्रा, सोरा और एलिरा जैसे लग्जरी प्रोजेक्ट्स शामिल हैं.
  • गोल्फ कोर्स रोड में कंपनी ने 11 लाख वर्ग फुट का ऑफिस स्पेस भी लीज पर दिया है.

Godrej Properties

बुकिंग वैल्यू में 55% की बढ़ोतरी

गुरुग्राम में गोदरेज के पास मजबूत पाइपलाइन का असर बुकिंग वैल्यू पर भी हुआ है. कंपनी ने वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही में बुकिंग वैल्यू में 55 फीसदी की शानदार बढ़ोतरी हुई है.

4190 करोड़ रुपए की बुकिंग दर्ज

  • गुरुग्राम सेक्टर 89 में गोदरेज जेनिथ, सेक्टर 40 में गोदरेज एरिस्टोक्रेट जैसे प्रोजेक्ट की चर्चा हैं.
  • गोदरेज जेनिथ 2.90 मिलियन स्क्वायर फीट के साथ सबसे बड़ा प्रोजेक्ट है.
  • गोदरेज जेनिथ से ही केवल 4190 करोड़ रुपए की बुकिंग दर्ज की है. यह डिमांड की मजबूती को दर्शाता है.

गोदरेज प्रॉपर्टीज के गुरुग्राम में रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट्स

प्रोजेक्ट का नामस्थान/लोकेशनकुल बिक्री योग्य क्षेत्र (मिलियन वर्ग फुट)
गोदरेज जेनिथगुरुग्राम2.9
गोदरेज नेचर+गुरुग्राम1.75
गोदरेज एरिस्टोक्रेटगुरुग्राम1.71
सेक्टर-53 IIगुरुग्राम1.7
गोदरेज वृक्षगुरुग्राम1.59
गोदरेज मेरीडियनगुरुग्राम1.52
गोदरेज 101गुरुग्राम1.03
गोदरेज एयरगुरुग्राम0.99
गोदरेज मिरायागोल्फ कोर्स रोड, गुरुग्राम0.94
गोदरेज सोरागोल्फ कोर्स रोड, गुरुग्राम0.85
गोदरेज आइकनगुरुग्राम0.8
गोदरेज हैबिटेटगुरुग्राम0.77
गोदरेज अस्त्रागोल्फ कोर्स रोड, गुरुग्राम0.56
गोदरेज एलिरागोल्फ कोर्स रोड, गुरुग्राम0.37
आवासीय प्रोजेक्ट्स-17.48 मिलियन वर्ग फुट

नए लॉन्च में गुरुग्राम की 50% हिस्सेदारी

गोदरेज के इन लग्जरी प्रोजेक्ट्स से गुरुग्राम के मार्केट में सप्लाई का बढ़ना तय है. ऐसे में कीमतें प्रतिस्पर्धी हो सकती है. कुशमैन और वेकफील्ड की रिपोर्ट के मुताबिक 2025 की चौथी तिमाही में दिल्ली एनसीआर में कुल 14248 नए यूनिट्स लॉन्च हुए हैं. इनमें से 50 फीसदी की हिस्सेदारी अकेले गुरुग्राम की थी. साल 2024 के मुकाबले यह आंकड़ा ढाई गुना है. यहां पर प्रॉपर्टी की कीमतों में सालाना आधार पर 9 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. वहीं, लग्जरी सेगमेंट के किराये में 10 फीसदी बढ़ोतरी हुई है.

Zee Business Live TV यहां पर देखें

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 गुरुग्राम में गोदरेज प्रॉपर्टीज के पास कुल कितना लैंड बैंक है?

गोदरेज के पास गुरुग्राम में 1.86 वर्ग फुट का डेवलपमेंट पोटेंशियल है.

Q2 गुरुग्राम में किन सेगमेंट में गोदरेज प्रॉपर्टीज का मेन फोकस है?

गोदरेज प्रॉपर्टीज का मुख्य फोकस प्रीमियम और लग्जरी रेजिडेंशियल हाउसिंग में है.

Q3 गुरुग्राम क्या कोई कमर्शियल प्रोजेक्ट पर भी काम कर रही है?

गोल्फ कोर्स रोड पर 1.12 मिलियन वर्ग फुट का एक बिल्ड टू लीज कमर्शियल प्रोजेक्ट है.

Q4 गोल्फ कोर्स रोड पर कौन से गोदरेज के नए प्रोजेक्ट्स आ रहे हैं?

गोल्फ कोर्स रोड पर मिराया, अस्त्रा, सोर और एलिरा जैसे प्रमुख प्रोजेक्ट्स हैं.

Q5 गोदरेज प्रॉपर्टीज का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट कौन सा है?

गोदरेज प्रॉपर्टीज का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट सेक्टर 89 में गोदरेज जेनिथ है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6