सिर्फ छुट्टियां नहीं, गोवा बना NRI-अमीरों का ठिकाना, 66% बढ़े प्रॉपर्टी के दाम,बड़े-बड़े बिल्डरों ने डाला डेरा

Goa Real Estate: गोवा हॉलिडे के साथ-साथ अब रियल एस्टेट डेस्टिनेशन के तौर पर उभर रहा है. यहां पर प्रॉपर्टी के दाम में लगभग 66 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है.
सिर्फ छुट्टियां नहीं, गोवा बना NRI-अमीरों का ठिकाना, 66% बढ़े प्रॉपर्टी के दाम,बड़े-बड़े बिल्डरों ने डाला डेरा

Goa Real Estate: गोवा अब सिर्फ हॉलिडे और एडवेंचर स्पोर्ट्स का केवल डेस्टिनेशन नहीं रह गया है बल्कि, ये होमबायर्स और रियल एस्टेट में निवेश के लिए एक हॉटस्पॉट बनकर भी उभर रहा है. तेजी से बढ़ते एयरपोर्ट, शानदार इंफ्रास्ट्रक्चर के कारण यहां पर कई बड़ी रियल एस्टेट कंपनियों दांव लगा रही है. अब इसी कड़ी में देश की जानी-मानी रियल एस्टेट कंपनी, सात्वा ग्रुप ने वाटर्स एज II नाम से अपना नया रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट भी लॉन्च किया है.

जल्द शुरू होगा विला और अपार्टमेंट वाल दूसरा चरण

रियल एस्टेट कंपनी ने पहली आवासीय परियोजना ‘सत्व वाटर एज’ का पहला चरण पहले ही विकसित कर लिया है और हाल ही में विला और अपार्टमेंट वाले दूसरे चरण की शुरुआत की है. समूह गोवा में दो और परियोजनाओं की योजना बना रहा है. सत्व समूह के प्रबंध निदेशक बिजय अग्रवाल ने पीटीआई-भाषा को बताया, “हम अगले दो वर्षों में गोवा में लगभग 800 करोड़ रुपये का निवेश करेंगे. इस लोकप्रिय पर्यटन स्थल में पहले और दूसरे घरों की भारी मांग है. उन्होंने कहा कि गोवा के बाजार में प्रवासी भारतीयों (एनआरआई) की भारी दिलचस्पी है.”

Add Zee Business as a Preferred Source

66.3 फीसदी बढ़ी प्रॉपर्टी की कीमत

गोवा में प्रॉपर्टी बाजार की तेजी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पिछले साल में यहां पर घरों कीमतों में 66.3 फीसदी की जोरदार बढ़ोतरी हुई है. खासकर एनआरआई और अमीरों के लिए ये निवेश का एक अहम स्थान बन गया है. गोवा में रियल एस्टेट बूम के पीछे सबसे बड़ा कराण यहां पर बेहतरीन कनेक्टिवीट है. डाबोलिम इंटरनेशनल एयरपोर्ट के साथ-साथ मनोहर पार्रिकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट (मोपा एयरपोर्ट) के शुरू होने के कारण देश-विदेश के टूरिस्टों के लिए गोवा पहुंचना काफी आसान हो गया है.

वर्क फ्रॉम होम कल्चर से मिला बूस्ट

वर्क फ्रॉम होम कल्चर ने भी गोवा जैसे तटीय इलाकों में बसने के लिए प्रोत्साहित किया है. सात्वा ग्रुप की प्रेसिडेंट (सेल्स और मार्केटिंग) करिश्मा सिंह के मुताबिक, "हमें एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. अब अमीर भारतीय घर की पूरी परिभाषा को बदल रहे हैं. गोवा में अब घर खरीदार सिर्फ छुट्टियां मनाने वाले लोग नहीं है, बल्कि NRI, रिटायरमेंट का प्लान बना रहे सीनियर प्रोफेशनल्स और शानदार लाइफस्टाइल चाहने वाले अमीर लोग भी शामिल हैं.

गोवा का यह नया ट्रेंड ये दिखाता है कि गोवा धीरे-धीरे एक हॉलिडे हॉटस्पॉट के अलावा अहम रेजिडेंशियल और निवेश केंद्र में विकसित हो रहा है. भविष्य में भी यहां पर रियल एस्टेट मार्केट को और भी मजबूत होने की उम्मीद है.

(न्यूज एजेंसी ANI और भाषा के इनपुट के साथ)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6