&format=webp&quality=medium)
Gift City Real Estate: गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक सिटी (गिफ्ट सिटी ) केवल एक फाइनेंशियल हब नहीं, बल्कि अहमदाबाद के रियल एस्टेट मार्केट के लिए कोई जादुई चिराग साबित हो रही है. रियल एस्टेट एडवाइजर फर्म कुशमैन एंड वेकफील्ड की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, गिफ्ट सिटी में काम करने वाले लाखों की सैलरी वाले प्रोफेशनल्स की घरों की मांग को पूरा करने के लिए डेवलपर्स ने अपनी कमर कस ली है. इसका सीधा असर शहरे के उत्तरी और पश्चिमी पेरिफेरल इलाकों पर पड़ा है. यहां पर हाई एंड और लग्जरी घरों की लहर आई है.
कुशमैन एंड वेकफील्ड की तीसरी तिमाही की रिपोर्ट के मुताबिक अहमदाबाद का पूरा रेजिडेंशियल मार्केट पूरी तरह से गिफ्ट सिटी के ईर्द-गिर्द घूम रहा है.
11 फीसदी हाई-एंड, लग्जरी सेगमेंट
कुशमैन एंड वेकफील्ड के मुताबिक इन ट्रेंड का केंद्र शांतिग्राम, वैष्णोदेवी सर्कल और चांदखेड़ा जैसे इलाके बन गए हैं, जो एसपी रिंग रोड के पास होने के कारण बेहतरीन कनेक्टिविटी देते हैं.
प्रॉपर्टी की कीमतों में उछाल
| सेगमेंट | कुल लॉन्च में हिस्सेदारी (%) |
| मिड-सेगमेंट | 75% |
| हाई-एंड और लक्जरी | 11% |
| किफायती | 14% (अनुमानित) |
कुल मिलाकर गिफ्ट सिटी का असर अहमदाबाद के रेजिडेंशियल मार्केट पर साफ तौर पर दिख रहा है. यह केवल फाइनेंशियल हब नहीं, बल्कि एक ऐसा ग्रोथ इंजन बन गया है जो शहर के रियल एस्टेट की पारंपरिक तस्वीर को बदल रहा है. पहले जहां बाजार में मिड-सेगमेंट का बोलबाला था. दूसरी तरफ गिफ्टे सिटी के हाई इनकम प्रोफेशनल्स की डिमांड के कारण उत्तरी और वेसटर्न पेरिफरल इलाके लग्जरी घरों के नए हॉटस्पॉट के तौर पर उभर रहा है.