मेट्रो से 10 मिनट दूर, मेरठ एक्सप्रेसवे के पास, इन प्राइम लोकेशन के प्लॉट्स की नीलामी,10 किस्तों में पेमेंट

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण कमर्शियल प्लॉट की नीलामी करने जा रहा है. यह प्लॉट अंबेडकर डिस्ट्रिक्ट सेंटर और कौशांबी में स्थित है. जानिए योजना से जुड़ी डीटेल्स.
मेट्रो से 10 मिनट दूर, मेरठ एक्सप्रेसवे के पास, इन प्राइम लोकेशन के प्लॉट्स की नीलामी,10 किस्तों में पेमेंट

GDA कमर्शियल प्लॉटों की करेगा नीलामी (Representative Image/AI/Gemini)

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) कमर्शियल और रेजिडेंशियल प्लॉट्स की कई योजनाएं चला रहा है. जहां एक तरफ मधुबन बापूधाम आवासीय प्लॉट योजना के ड्रॉ का आवेदक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ GDA ने व्यावसायिक भूखंडों की भी योजना शुरू की है. इस योजना के तहत कौशांबी योजना और अंबेडकर रोड डिस्ट्रिक्ट सेंटर के कमर्शियल भूखंडों की नीलामी 20 जून 2026 को सुबह 11 बजे आयोजित की जाएगी. योजना के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट www.gdaghaziabad.in पर विजिट कर सकते हैं.

1,35,000-1,94,000 रुपए प्रति वर्ग मीटर आरक्षित मूल्य

कौशांबी योजना और अंबेडकर रोड डिस्ट्रिक्ट सेंटर में कमर्शियल प्लॉट्स की न्यूनतम आरक्षित दर 1,35,000 रुपए प्रति वर्ग मीटर से 1,94,000 रुपए प्रति वर्ग मीटर तक तय की गई है.

सबसे कम और सबसे ज्यादा कीमत वाले प्लॉट

  • अंबेडकर रोड डिस्ट्रिक्ट सेंटर के 10 प्लॉट्स में सबसे कम कीमत संपत्ति संख्या AC-10 की है. इसका क्षेत्रफल 186.18 वर्ग मीटर है.
  • 186.18 वर्ग मीटर प्लॉट का न्यूनतम आरक्षित मूल्य 2.51 करोड़ रुपए है.
  • स्कीम में सबसे ज्यादा कीमत वाला कमर्शियल प्लॉट कौशांबी योजना (EC-1) में स्थित है, जिसका क्षेत्रफल 4840 वर्ग मीटर है.
  • इस प्लॉट का न्यूनतम आरक्षित मूल्य 93.896 करोड़ रुपए है.

कमर्शियल प्लॉट की डीटेल्स

योजना का नामसम्पत्ति का प्रकारक्षेत्रफल (वर्ग मी.)सम्पत्ति संख्यान्यूनतम आरक्षित दर (₹ प्रति वर्गमी.)न्यूनतम आरक्षित मूल्यधरोहर राशि
कौशाम्बी योजनाव्यवसायिक भूखण्ड4840EC-1 19400093.896 करोड़9.3896 करोड़
अम्बेडकर रोड डिस्ट्रिक्ट सैन्टरव्यवसायिक भूखण्ड300.2AC-181350004.0527 करोड़40.53 लाख
अम्बेडकर रोड डिस्ट्रिक्ट सैन्टरव्यवसायिक भूखण्ड186.18AC-101350002.5134 करोड़25.13 लाख
अम्बेडकर रोड डिस्ट्रिक्ट सैन्टरव्यवसायिक भूखण्ड300.2AC-201350004.0527 करोड़40.53 लाख
अम्बेडकर रोड डिस्ट्रिक्ट सैन्टरव्यवसायिक भूखण्ड335.08AC-221350004.5236 करोड़45.24 लाख
अम्बेडकर रोड डिस्ट्रिक्ट सैन्टरव्यवसायिक भूखण्ड348.09AC-171350004.6992 करोड़46.99 लाख
अम्बेडकर रोड डिस्ट्रिक्ट सैन्टरव्यवसायिक भूखण्ड296.97AC-071350004.0091 करोड़40.09 लाख
अम्बेडकर रोड डिस्ट्रिक्ट सैन्टरव्यवसायिक भूखण्ड210.92AC-081350002.8474 करोड़28.47 लाख
अम्बेडकर रोड डिस्ट्रिक्ट सैन्टरव्यवसायिक भूखण्ड202.05AC-131350002.7277 करोड़27.28 लाख
अम्बेडकर रोड डिस्ट्रिक्ट सैन्टरव्यवसायिक भूखण्ड295.16AC-041350003.9846 करोड़39.85 लाख
अम्बेडकर रोड डिस्ट्रिक्ट सैन्टरव्यवसायिक भूखण्ड311.03AC-051350004.1989 करोड़41.99 लाख

योजना का पेमेंट प्लान

GDA के नियमों के मुताबिक सफल बोलीदाता को कुल बिड मूल्य की 25 फीसदी धनराशि (EMD राशि को एडजस्ट करके) अलॉटमेंट लेटर जारी करने की डेट से 1 हफ्ते के अंदर (5 करोड़ रुपए तक की संपत्तियों पर) जमा करनी होगी.

6% तक डिस्काउंट

  • 5 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति के प्रकरण में 25 फीसदी धनराशि 1 महीने के अंदर जमा करनी होगी.
  • बकाया 75 फीसदी धनराशि के लिए अथॉरिटी ने दो पेमेंट प्लान दिए हैं. पहले प्लान के तहत अलॉटमेंट लेटर जारी होने के 45 दिन के अंदर भुगतान करने पर 6 फीसदी, 60 दिन के अंदर 5 फीसदी और 90 दिन के अंदर 4 फीसदी की छूट मिलेगी.
  • प्लान बी के तहत 5 करोड़ रुपए तक की संपत्ति के लिए 10 छमाही किस्तें और 5 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति के लिए 14 छमाही किस्तें तय की गई हैं, जिन पर ब्याज देय होगा.
  • किस्तों के लिए SBI की MCLR दर में 1 फीसदी जोड़कर ब्याज देय होगा. नीलामी में भूखंडों का आवंटन फ्रीहोल्ड आधार पर किया जाएगा. उच्चतम बोली में 12 फीसदी लीज रेंट और फ्रीहोल्ड चार्ज जोड़कर संपत्ति का मूल्य निर्धारित होगा.

योजना की अहम तारीखें

विवरणतिथि / जानकारी
रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख17 जून 2026
नीलामी की तिथि20 जून 2026
समयसुबह 11:00 बजे
नीलामी स्थलहिन्दी भवन, लोहिया नगर, गाजियाबाद
रजिस्ट्रेशन व धरोहर राशि जमा करने की आखिरी तारीखनीलामी तिथि से पूर्व (HDFC बैंक की निर्धारित शाखाओं में)

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से कनेक्टिविटी

कनेक्टिविटी की बात करें तो कौशांबी योजना टाउनशिप दिल्ली-गाजियाबाद बॉर्डर पर स्थित है. यह दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (NE-3)/NH-9 से सीधे जुड़ती है. यहां ISBT मौजूद है, जहां से यूपी और उत्तराखंड के लिए बस सुविधा है.

मेट्रो स्टेशन तक डायरेक्ट पहुंच

  • कौशांबी योजना कौशांबी मेट्रो स्टेशन (ब्लू लाइन), आनंद विहार मल्टी-मोडल इंटरचेंज (पिंक लाइन) और आनंद विहार नमो भारत (RRTS) स्टेशन के बेहद नजदीक है. आनंद विहार रेल टर्मिनस यहां से महज 1 से 2 किमी की दूरी पर है.
  • अंबेडकर रोड डिस्ट्रिक्ट सेंटर ऐतिहासिक ग्रैंड ट्रंक रोड और अंबेडकर रोड से सीधे तौर पर जुड़ा है. यहां से शहीद स्थल मेट्रो स्टेशन 10 से 15 मिनट की दूरी पर है.
  • अंबेडकर रोड डिस्ट्रिक्ट सेंटर से गाजियाबाद जंक्शन रेलवे स्टेशन महज 18 मिनट की पैदल दूरी या 5 मिनट की ऑटो राइड पर स्थित है.

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 रिजर्व प्राइस क्या होता है?

किसी संपत्ति की वह न्यूनतम घोषित कीमत होती है, जिससे नीलामी की पहली बोली शुरू होती है.

Q2 EMD क्या है?

नीलामी प्रक्रिया में हिस्सा लेने से पहले अपनी गंभीरता साबित करने के लिए जमा की जाने वाली शुरुआती सिक्युरिटी मनी को EMD कहा जाता है.

Q3 फ्री होल्ड प्रॉपर्टी किसे कहते हैं?

यह वह संपत्ति होती है, जिस पर बिना किसी लीज या समय-सीमा के खरीदार का पूरा और स्थायी मालिकाना हक होता है.

Q4 Escrow अकाउंट क्या होता है?

यह एक सेफ थर्ड-पार्टी बैंक अकाउंट होता है, जिसमें किसी बड़ी डील या ट्रांजैक्शन की शर्तें पूरी होने तक पैसे सुरक्षित रखे जाते हैं.

Q5 एक वर्ग मीटर में कितने स्क्वायर फीट होते हैं?

जमीन या प्रॉपर्टी का साइज नापने के लिए यह सबसे आसान कैलकुलेशन है. एक वर्ग मीटर में लगभग 10.76 स्क्वायर फीट होते हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6