GDA स्कीम: 14 लाख में प्लॉट खरीदने का आखिरी मौका, कॉर्नर-पार्क फेसिंग के लिए जेब ढीली, लगेगा 12% ज्यादा चार्ज

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) की मधुबन बापूधाम प्लॉट योजना में आवेदन की आज (4 जुलाई 2026) को आखिरी दिन है. जानिए प्लॉट में अतिरिक्त चार्ज का नियम.
GDA स्कीम: 14 लाख में प्लॉट खरीदने का आखिरी मौका, कॉर्नर-पार्क फेसिंग के लिए जेब ढीली, लगेगा 12% ज्यादा चार्ज

GDA मधुबन बापूधाम प्लॉट स्कीम (Photo: प्रतीकात्मक इमेज/AI/Gemini)

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) की बहुचर्चित मधुबन बापूधाम भूखंड योजना (योजना संख्या-935) में आवेदन का आज (4 जून) आखिरी दिन है. इस योजना में 40 से 200 वर्ग मीटर के प्लॉट का ड्रॉ के जरिए आवंटन होगा. इन प्लॉट्स की कीमत 14 लाख रुपए से शुरू है. योजना के नियमों के मुताबिक, अगर आप कॉर्नर और पार्क फेसिंग प्लॉट खरीदना चाहते हैं, तो आपको ज्यादा जेब ढीली करनी होगी. इसके अलावा सभी प्लॉटों की रजिस्ट्री फ्रीहोल्ड की जाएगी.

5% की अतिरिक्त धनराशि

मधुबन बापूधाम भूखंड योजना के ब्रोशर के मुताबिक, कॉर्नर प्रॉपर्टी होने पर भूखंड के मूल्य पर 5 फीसदी की अतिरिक्त धनराशि देय होगी. इसके अलावा पार्क-फेसिंग प्रॉपर्टी होने पर भी 5 फीसदी अतिरिक्त धनराशि देनी होगी.

सामान्य से 12% ज्यादा रकम

  • भूखंड 18 मीटर या उससे ज्यादा चौड़ी सड़क पर स्थित है, तो इसके लिए 5 फीसदी अतिरिक्त धनराशि का प्रावधान है.
  • अगर किसी प्रॉपर्टी में तीनों चीजें (पार्क फेसिंग, कॉर्नर और 18 मीटर चौड़ी सड़क) एक साथ मौजूद हैं, तो उस भूखंड का कुल मूल्य सामान्य मूल्य से 12 फीसदी ज्यादा होगा.
  • ब्रोशर के मुताबिक, भूखंड के कुल मूल्य का 12 फीसदी फ्री होल्ड शुल्क के तौर पर अतिरिक्त चुकाना होगा. इस पर जीएसटी अलग से चुकाना होगा.
  • 50 लाख रुपए से अधिक कीमत का भूखंड आवंटित होता है, तो उस पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के नियमों के तहत प्रॉपर्टी की देय धनराशि का 1 फीसदी टीडीएस काटना होगा.

प्लॉट की लोकेशन और दूसरे मदों पर लागू अतिरिक्त शुल्क

अतिरिक्त शुल्क का प्रकारदेय धनराशि/शुल्क का प्रतिशत
कॉर्नर प्रॉपर्टीभूखंड के सामान्य मूल्य पर 5% ज्यादा
पार्क फेसिंगभूखंड के सामान्य मूल्य पर 5% ज्यादा
18 मीटर या उससे चौड़ी सड़कभूखंड के सामान्य मूल्य पर 5% ज्यादा
कॉर्नर, पार्क फेसिंग और चौड़ी सड़क एक साथसामान्य मूल्य से 12% अधिक
फ्री होल्ड शुल्कभूखंड मूल्य का 12 प्रतिशत + GST
TDSप्रॉपर्टी की देय धनराशि का 1 प्रतिशत
मेंटेनेंस चार्ज5 रुपये प्रति वर्गमीटर प्रतिमाह

कब्जे के लिए तीन साल का इंतजार

मधुबन बापूधाम योजना के नियमों के तहत कब्जे के लिए आवंटी को आवंटन तिथि से तीन साल (36 महीने) का इंतजार करना होगा. भूखंड की पूरी रकम जमा करने और अन्य देय राशि चुकाने के बाद ही आवंटी को रजिस्ट्री कराकर कब्जा सौंपा जाएगा.

5 रुपए प्रति वर्ग मीटर का मेंटेनेंस चार्ज

  • रजिस्ट्री या कॉन्ट्रैक्ट का सारा खर्च आवंटी को खुद उठाना होगा. जब तक योजना का विकास कार्य पूरा होकर इसे नगर निगम को नहीं सौंपा जाता, तब तक रखरखाव की जिम्मेदारी GDA की होगी.
  • आवंटी को आवासीय भूखंड के लिए 5 रुपये प्रति वर्गमीटर प्रतिमाह की दर से मेंटेनेंस चार्ज का भुगतान करना होगा.
  • लॉटरी में भूखंड मिलने के बाद यदि कोई आवेदक अपना आवंटन रद्द कराकर पैसे वापस लेना चाहता है, तो उसे पूरी रकम वापस नहीं मिलेगी.
  • GDA में जमा की गई रजिस्ट्रेशन राशि में से 20 फीसदी और उस पर देय जीएसटी काटकर ही बाकी राशि आवेदक को वापस लौटा दी जाएगी.

प्रमुख भूखंडों का क्षेत्रफल और उनका रिजर्व प्राइस

भूखंड का क्षेत्रफलश्रेणीभूखंडों की संख्यान्यूनतम आरक्षित मूल्य (रु. लाख में)पंजीकरण राशि (सामान्य वर्ग)
200 वर्ग मीटरA2470.00 लाख7,00,000 रुपए
150 वर्ग मीटरB4952.50 लाख5,25,000 रुपए
120 वर्ग मीटरC2442.00 लाख4,20,000 रुपए
90 वर्ग मीटरF6031.50 लाख3,15,000 रुपए
60 वर्ग मीटरG6121.00 लाख2,10,000 रुपए
40 वर्ग मीटरH7614.00 लाख1,40,000 रुपए

Zee Business Live TV यहां पर देखें

गिरवी रखने का होगा अधिकार

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के मुताबिक, आवंटी 3 महीने तक तय किस्तों का भुगतान नहीं करता है या लगातार 3 क्वार्टर किस्तें जमा नहीं करता, तो अथॉरिटी के पास भूखंड का आवंटन निरस्त करने का पूरा अधिकार होगा. प्लॉट की कीमत चुकाने या फिर घर बनाने के लिए यदि आवंटी लोन लेता है, तो इसके लिए भूखंड को गिरवी रखने का अधिकार होगा. हालांकि, लोन लेने के लिए पहले GDA में आवेदन करके NOC लेनी होगी. साथ ही प्लॉट की रजिस्ट्री से पहले बैंक से नो ड्यूज सर्टिफिकेट लाकर अथॉरिटी में जमा करना होगा.

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 फ्री होल्ड प्रॉपर्टी क्या होती है?

फ्री होल्ड प्रॉपर्टी वह प्रॉपर्टी होती है जिसमें आवंटी का पूरा मालिकाना हक होता है. इस पर कोई लीज रेंट या सालाना किराया नहीं लगता है.

Q2 ड्रॉ या लॉटरी सिस्टम क्या होता है?

ड्रॉ में कंप्यूटर या पर्ची के जरिए से नाम निकाले जाते हैं. इसमें बिना किसी भेदभाव के प्रॉपर्टी को आवंटित किया जाता है.

Q3 कॉर्नर प्लॉट क्या होते हैं?

कॉर्नर प्लॉट में दोनों तरफ सड़क होती है. दोनों तरफ से खुला होने के कारण इन भूखंडों में बने घरों में अच्छा वेंटिलेशन होता है और रोशनी भी अच्छी आती है.

Q4 पार्क फेसिंग प्लॉट क्या होते हें?

पार्क फेसिंग प्लॉट में प्लॉट के एकदम सामने पार्क या हरा भरा खुला मैदान होता है. ऐसे घर के सामने कोई दूसरा निर्माण नहीं होता है.

Q5 एक वर्ग मीटर में कितने स्क्वायर फीट होते हैं?

जमीन या प्रॉपर्टी के साइज नापने के लिए यह सबसे आसान कैलकुलेशन है. एक वर्ग मीटर में लगभग 10.76 स्क्वायर फीट होते हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6