GDA मधुबन बापूधाम प्लॉट स्कीम: शादीशुदा लोगों के लिए खास नियम, पति-पत्नी दोनों के नाम होगी जॉइंट रजिस्ट्री!

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण की मधुबन बापूधाम आवासीय भूखंड योजना के रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 4 जून 2026 है. यदि आप विवाहित हैं और पति-पत्नी संयुक्त आवेदन करना चाहते हैं, तो उसके लिए खास नियम है.
GDA मधुबन बापूधाम प्लॉट स्कीम: शादीशुदा लोगों के लिए खास नियम, पति-पत्नी दोनों के नाम होगी जॉइंट रजिस्ट्री!

GDA मधुबन बापूधाम स्कीम के अहम नियम (प्रतीकात्म इमेज/AI/Gemini) 

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) की मधुबन बापूधाम आवासीय भूखंड योजना के रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख करीब आ रही है. इच्छुक आवेदक 4 जून 2026 तक इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं. अगर आप भी इस योजना के तहत आवेदन करने का मन बना रहे हैं तो एक अहम नियम को जानना बेहद जरूरी है. योजना के नियमों के तहत अगर आवेदक शादीशुदा है तो प्लॉट की रजिस्ट्री पति और पत्नी दोनों के नाम पर संयुक्त रूप से करानी होगी.

पति-पत्नी को करना होगा संयुक्त आवेदन

GDA ब्रोशर के मुताबिक भूखंडों की रजिस्ट्री पति और पत्नी के नाम पर संयुक्त रूप से किए जाने की खास व्यवस्था की गई है. इस नए नियम के तहत विवाहित आवेदक को आवेदन पत्र में पति और पत्नी दोनों के नाम से संयुक्त आवेदन करना होगा.

ऑनलाइन अपलोड करने होंगे साइन

  • संयुक्त नाम से पेश किए गए आवेदन पत्र पर पति और पत्नी, दोनों आवेदकों के स्कैन किए हुए साइन ऑनलाइन अपलोड किए जाएंगे.
  • प्लॉट आवंटन की तारीख के तीन साल बाद, जब आवंटी द्वारा प्लॉट का पूरा मूल्य और दूसरी सभी देय राशियों का पूरा भुगतान कर दिया जाएगा, तब रजिस्ट्री करके प्लॉट का कब्जा दिया जाएगा.
  • प्लॉट की रजिस्ट्री और कॉन्ट्रैक्ट आदि में आने वाला पूरा खर्च आवंटी को खुद से वहन करना होगा. प्राधिकरण द्वारा इसका खर्च नहीं उठाया जाएगा.

संयुक्त रजिस्ट्री का नियम

Plot Scheme

प्रमुख भूखंडों का क्षेत्रफल और उनका रिजर्व प्राइस

भूखंड का क्षेत्रफलश्रेणीभूखंडों की संख्यान्यूनतम आरक्षित मूल्य (रु. लाख में)पंजीकरण राशि (सामान्य वर्ग)
200 वर्ग मीटरA2470.00 लाख7,00,000 रुपए
150 वर्ग मीटरB4952.50 लाख5,25,000 रुपए
120 वर्ग मीटरC2442.00 लाख4,20,000 रुपए
90 वर्ग मीटरF6031.50 लाख3,15,000 रुपए
60 वर्ग मीटरG6121.00 लाख2,10,000 रुपए
40 वर्ग मीटरH7614.00 लाख1,40,000 रुपए

सोर्स: GDA मधुबन बापूधाम स्कीम योजना ब्रोशर

आवेदन के साथ देना होगा एफिडेविट

GDA के मुताबिक आवंटित प्लॉट का इस्तेमाल केवल घर बनाने के लिए ही किया जाएगा. इसके लिए आवेदन के साथ ही एक एफिडेविट भी देना होगा.

12 फीसदी फ्री होल्ड शुल्क चार्ज

  • आवंटी को भूखंड के कुल मूल्य का 12 फीसदी फ्री-होल्ड शुल्क और उसके ऊपर जीएसटी अलग से देना होगा.
  • सभी भूखंडों की बिक्री 'जहां है, जैसा है' के आधार पर की जाएगी.
  • प्लॉट आवंटन के बाद किसी परिस्थिति में प्लॉट विवादित पाया जाता है, तो जीडीए कोई भी दूसरा प्लॉट नहीं देगा. ऐसी स्थिति में आवंटी की जमा धनराशि MCLR दर के साधारण ब्याज के साथ वापस कर दी जाएगी.

एकमुश्त भुगतान करने पर मिलने वाली छूट

भुगतान की अवधि (आवंटन पत्र जारी होने के बाद)मिलने वाली छूट (Discount)
45 दिन के भीतर जमा करने पर6% की छूट
60 दिन के भीतर जमा करने पर5% की छूट
90 दिन के भीतर जमा करने पर4% की छूट

योजना में मिलेगा 6% तक डिस्काउंट

नियमों के मुताबिक आवंटी को अपने भूखंड पर बिजली और पानी का कनेक्शन संबंधित विभागों से खुद के खर्चे पर लेना होगा. योजना में छूट का भी खास प्रावधान है. अगर आवंटी अलॉटमेंट लेटर जारी होने के बाद बची हुई पूरी रकम का एकमुश्त भुगतान कर देता है, तो उसे खास छूट दी जाएगी. 45 दिनों के अंदर भुगतान करने पर 6 फीसदी, 60 दिनों में भुगतान करने पर 5 फीसदी और 90 दिनों के अंदर भुगतान करने पर 4 फीसदी की छूट मिलेगी.

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 फ्री होल्ड प्रॉपर्टी क्या होती है?

फ्री होल्ड प्रॉपर्टी वह प्रॉपर्टी होती है जिसमें आवंटी का पूरा मालिकाना हक होता है. इस पर कोई लीज रेंट या सालाना किराया नहीं लगता है.

Q2 ड्रॉ या लॉटरी सिस्टम क्या होता है?

ड्रॉ में कंप्यूटर या पर्ची के जरिए से नाम निकाले जाते हैं. इसमें बिना किसी भेदभाव के प्रॉपर्टी को आवंटित किया जाता है.

Q3 कॉर्नर प्लॉट क्या होते हैं?

कॉर्नर प्लॉट में दोनों तरफ सड़क होती है. दोनों तरफ से खुला होने के कारण इन भूखंडों में बने घरों में अच्छा वेंटिलेशन होता है और रोशनी भी अच्छी आती है.

Q4 पार्क फेसिंग प्लॉट क्या होते हें?

पार्क फेसिंग प्लॉट में प्लॉट के एकदम सामने पार्क या हरा भरा खुला मैदान होता है. ऐसे घर के सामने कोई दूसरा निर्माण नहीं होता है.

Q5 एक वर्ग मीटर में कितने स्क्वायर फीट होते हैं?

जमीन या प्रॉपर्टी के साइज नापने के लिए यह सबसे आसान कैलकुलेशन है. एक वर्ग मीटर में लगभग 10.76 स्क्वायर फीट होते हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6