दिल्ली से 2KM दूर, मेट्रो-एयरपोर्ट के बेहद नजदीक, NCR में इस इलाके में मिलेंगे सस्ते 1BHK, कीमत ₹24.33 लाख

दिल्ली NCR में सस्ते घरों की तलाश कर रहे खरीदार के लिए गाजियाबाद डेवलपमेंट अथॉरिटी (GDA) प्राइम लोकेशन पर 1BHK फ्लैट्स लेकर आया है. जानिए कीमत, रजिस्ट्रेशन से जुड़ी हर एक बात.
दिल्ली से 2KM दूर, मेट्रो-एयरपोर्ट के बेहद नजदीक, NCR में इस इलाके में मिलेंगे सस्ते 1BHK, कीमत ₹24.33 लाख

Representative Image

देश की राजधानी दिल्ली और NCR में प्राइवेट बिल्डर्स द्वारा प्रॉपर्टी के दाम बढ़ाने के बाद आम खरीदारों के लिए अपनी छत का सपना पूरा करना मुश्किल हो गया है. ऐसे में गाजियाबाद डेवलपमेंट अथॉरिटी (GDA) प्राइम लोकेशन पर सस्ते 1BHK फ्लैट्स लेकर आई है. जीडीए की महत्वकांक्षी कोयला एन्क्लेव योजना के तहत आप किफायती दाम पर रेड टू मूव फ्लैट बुक करवा सकते हैं. इस योजना पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर है. जीडीए की वेबसाइट के मुताबिक फिलहाल 155 फ्लैट्स खाली हैं.

दिल्ली बॉर्डर से 2 किलोमीटर दूर

कोयल एन्क्लेव की सबसे बड़ी खासियत इसकी लोकेशन है. यह योजना दिल्ली बॉर्डर से मात्र 2 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, जिससे दिल्ली आना-जाना बेहद आसान हो जाता है.

Add Zee Business as a Preferred Source

हिंडन एयरपोर्ट, मेट्रो से कनेक्टिविटी

  • कोयला एन्क्लेव हिंडन डोमेस्टिक और इंटरनेशनल एयरपोर्ट से भी महज 2 किलोमीटर दूर है.
  • दिलशाद गार्डन मेट्रो स्टेशन और रेड लाइन मेट्रो की कनेक्टिविटी इसे सबसे खास बनाती है.
  • इस योजना के अंदर भव्य रामायण थीम पार्क निर्माणाधीन है.
  • कोयल एन्क्लेव में एक कमर्शियल भूखंड भी विकसित है.

GDA Koyal Enclave

फ्लैट्स का क्षेत्रफल, कीमत और रजिस्ट्रेशन फीस

कोयल एन्क्लेव की इस योजना में 1BHK लो इनकम ग्रुप (LIG) फ्लैट्स उपलब्ध हैं. हर एक फ्लैट का अनुमानित क्षेत्रफल 34.78 वर्ग मीटर (374.36 वर्ग फुट) है.

कीम 6500 रुपए प्रति स्क्वायर फीट

  • कोयल एन्क्लेव के तहत 1 BHK फ्लैट की कुल अनुमानित कीमत 6500 रुपए प्रति स्क्वायर फीट यानी 24,33,340 रुपए है.
  • इस फ्लैट को बुक करने के लिए आपको 2.44 लाख रुपए की रजिस्ट्रेशन फीस जमा करनी होगी. ट
  • फ्लैट रेडी टू मूव है, यानी आपको पजेशन के लिए लंबे वक्त का इंतजार नहीं करना होगा.

फ्लैट की डीटल्स और कीमत

विवरणजानकारी
योजना का नामकोयल एन्क्लेव
प्रॉपर्टी टाइप1 BHK (LIG)
क्षेत्रफल374.36 Sq-ft (अनुमानित)
कुल संपत्ति लागत₹24,33,340/-
पंजीकरण राशि ₹2,44,000/-

कैसे करें फ्लैट्स की बुकिंग

कोयल एन्क्लेव योजना के तहत रजिस्ट्रेशन करने और फ्लैट्स की बुकिंग के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट www.gdaghaziabad.in और https://gdafcfs.gdaghaziabad.in/ पर विजिट कर सकते हैं. इसके अलावा जीडीए ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है. स्कीम पहले आओ पहले पाओ के आधार पर है तो जब तक सभी खाली पड़े फ्लैट्स की बुकिंग खत्म नहीं होगी तब तक बुकिंग जारी होगी. GDA ने कोयल एन्क्लेव, मधुबन बापूधाम और इंद्रप्रस्थ योजना के तहत भी सस्ते फ्लैट बुकिंग के लिए उपलब्ध है.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

सवाल: कोयल एन्क्लेव में 1BHK फ्लैट की कीमत क्या है?

जवाब: 1BHK फ्लैट की कुल अनुमानित कीमत 24.33 लाख रुपए है.

सवाल: फ्लैट बुक करने के लिए कितनी रजिस्ट्रेशन फीस देनी होगी?

जवाब: फ्लैट बुक करने के लिए 2,44,000 रुपए की रजिस्ट्रेशन फीस जमा करनी होगी.

सवाल: फ्लैट का साइज कितना है?

जवाब: 1BHK फ्लैट का अनुमानित एरिया 374.36 वर्ग फुट है.

सवाल: दिल्ली से इस प्रोजेक्ट की दूरी कितनी है?

जवाब: प्रोजेक्ट दिल्ली बॉर्डर से महज 2 किलोमीटर दूर स्थित है.

सवाल: फ्लैट का पजेशन तुरंत मिल जाएगा?

जवाब: फ्लैट रेडी टू मूव योजना है. फॉर्मेलिटी पूरी होते ही पजेशन मिल सकता है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6