&format=webp&quality=medium)
दिल्ली एनीआर में सस्ते घरों की तलाश कर रहे घर खरीदारों के लिए गाजियाबाद डेवलपमेंट अथॉरिटी (GDA) खुशखबरी लेकर आया है. GDA ने अपनी महत्वकांक्षी बापूधाम योजना के पॉकेट C में किफायती दरों पर हाउसिंग स्कीम लॉन्च कर दी है. इस स्कीम के तहत पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर 2BHK फ्लैट्स मिल रहे हैं. योजना की खास बात है कि आपको लकी ड्रॉ या फिर कोई लॉटरी का इंतजार नहीं करना होगा. इन फ्लैट्स की कीमत महज 3,700 रुपए प्रति वर्ग फुट है.
GDA के बापूधाम योजना की सबसे खास बात इसकी लोकेशन और कनेक्टिविटी है. इस कारण से यह NCR की प्राइम प्रॉपर्टी बन रही है.

GDA के फ्लैट्स की खासियत है कि यह पूरी तरह से तैयार हैं और खरीदारों को पजेशन के लिए लंबा इंतजार नहीं करना होगा. साथ ही इच्छुक खरीदार सैंपल फ्लैट्स देख सकते हैं.
रेजिडेंशियल और कमर्शियल प्रॉपर्टीज उपलब्ध
एक नजर में प्रोजेक्ट की डीटेल्स
| विवरण | मूल्य/विवरण |
| संपत्ति का प्रकार | 2 BHK (Type-A) |
| प्रति वर्ग फुट दर | ₹3,700 |
| क्षेत्रफल | 126.78 वर्ग मीटर (sqmt) |
| रजिस्ट्रेशन फीस | ₹5,06,000 (लगभग ₹5 लाख) |
| स्कीम कोड | 898 |
| संपत्ति कोड | 61Q |
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
GDA द्वारा नीलामी की प्रक्रिया 8 जनवरी 2026 को लोहिया नगर स्थित हिंदी भवन में सुबह 11 बजे से आयोजित की जाएगी. नीलामी में पॉकेट A के लिए न्यूनतम आरक्षित दर 52500 रुपए प्रति वर्ग मीटर है. कमर्शियल भूखंडों के लिए 70,000 रुपए प्रति वर्ग मीटर तय की गई है. इस स्कीम की रजिस्ट्रेशन फीस 5.06 लाख रुपए है. फ्लैट्स का सुपर एरिया 126.78 वर्ग मीटर है.
सवाल: यह फ्लैट कहाँ स्थित हैं?
जवाब: मधुबन-बापूधाम योजना के पॉकेट-C में, दुहाई RRTS स्टेशन के पास.
सवाल: बुकिंग के लिए कितने पैसे चाहिए?
जवाब: पंजीकरण राशि ₹5,06,000 है.
सवाल: क्या फ्लैट बनकर तैयार हैं?
जवाब: यह 'रेडी-टू-मूव' फ्लैट्स हैं, सैंपल फ्लैट भी तैयार है।
सवाल: आवेदन कैसे करें?
जवाब: GDA की आधिकारिक वेबसाइट (www.gdaghaziabad.in) पर ऑनलाइन आवेदन करें.
सवाल: क्या लोन सुविधा उपलब्ध है?
जवाब: यह एक सरकारी (GDA) योजना है, बैंक लोन आसानी से उपलब्ध हो जाता है.