गाजियाबाद की प्राइम लोकेशन में 350 प्लॉट्स का निकलेगा ड्रॉ , हाईवे-मेट्रो से कनेक्टिविटी, कीमत ₹14 लाख से शुरू

दिल्ली एनसीआर में घर बनाने वालों के लिए गाजियाबाद विकास प्राधिकरण ने मधुबन बापूधाम आवासीय भूखंड योजना 2026 शुरू की है. इस योजना के तहत कुल 350 फ्रीहोल्ड रेजिडेंशियल भूखंडों का आवंटन किया जा रहा है.
गाजियाबाद की प्राइम लोकेशन में 350 प्लॉट्स का निकलेगा ड्रॉ , हाईवे-मेट्रो से कनेक्टिविटी, कीमत ₹14 लाख से शुरू

मधुबन बापूधाम योजना में 350 प्लॉट्स का होगा आवंटन (प्रतीकात्मक इमेज/AI/Gemini)

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली एनसीआर के गाजियाबाद में गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) ने मधुबन बापूधाम आवासीय भूखंड योजना 2026 की शुरुआत की है. इस योजना के तहत 350 फ्रीहोल्ड रेजिडेंशियल भूखंडों का आवंटन किया जा रहा है. प्लॉट का आवंटन ऑनलाइन और पारदर्शी लॉटरी सिस्टम के जरिए किया जा रहा है. इन प्लॉट की कीमत 14 लाख रुपए से शुरू है. खास बात है कि लोकेशन नमो भारत, मेट्रो स्टेशन, हाईवे और एक्सप्रेसवे से अच्छी तरह से कनेक्टेड हैं.

40-200 वर्ग मीटर तक प्लॉट उपलब्ध

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण की मधुबन बापूधाम आवासीय भूखंड 2026 में हर वर्ग का ध्यान रखा गया है. इस योजना के तहत सबसे कम क्षेत्रफल 40 वर्गमीटर और सबसे ज्यादा क्षेत्रफल वाला 200 वर्ग मीटर वाले प्लॉट का है.

35,000 रुपए प्रति वर्ग मीटर प्लॉट

  • गाजियाबाद प्राधिकरण ने मधुबन बापूधाम योजना के सभी प्लॉट की आवंटन दर 35,000 रुपए प्रति वर्ग मीटर निर्धारित की है.
  • 40 वर्ग मीटर के प्लॉट की अनुमानित कीमत 40 लाख रुपए है और 200 वर्ग मीटर के प्लॉट की अनुमानित कीमत 70 लाख रुपए तय की है.
  • योजना के रजिस्ट्रेशन के लिए जनरल कैटेगरी को कुल कीमत का 10 फीसदी और आरक्षित वर्ग को 5 फीसदी की धनराशि जमा करनी होगी.
  • योजना के लिए एफिडेविट 10 रुपए के जनरल स्टैम्प पर नोटरी द्वारा प्रमाणित होना अनिवार्य है. इसके अलावा शपथ पत्र पर आवेदक के हस्ताक्षर होने चाहिए. अन्यथा, आवेदन पत्र निरस्त माना जाएगा.
डीटेल्सतिथि / जानकारी
ऑनलाइन पंजीकरण शुरू होने की तिथि11 मई 2026
पंजीकरण की अंतिम तिथि25 मई 2026
आवंटनऑनलाइन ड्रॉ
आवेदन का माध्यमgdaghaziabad.in / janhit.upda.in

12% फ्री होल्ड शुल्क

मधुबन बापूधाम योजना के ब्रोशर के मुताबिक भूखंड की कीमत का 12 फीसदी फ्रीहोल्ड शुल्क और उस पर लगने वाल जीएसटी को अलग से देना होगा.

5-5% का अतिरिक्त शुल्क

  • अगर चुना गया प्लॉट कॉर्नर या पार्क फेसिंग है तो 18 मीटर या उससे ज्यादा चौड़ी सड़क पर स्थित है, तो इनमें 5-5 फीसदी अतिरिक्त शुल्क लगेगा.
  • एक ही प्लॉट में यह तीनों विशेषताएं मौजूद है, तो अधिकतम 12 फीसदी अतिरिक्त मूल्य चुकाना होगा.
  • आवंटित भूखंड की कीमत अगर 50 लाख रुपए से ज्यादा है, तो आवंटी को कुल धनराशि का 1 फीसदी TDS काटर GDA के पैन खाते में जमा करना होगा. साथ ही TDA सर्टिफिकेट रजिस्ट्री से पहले पेश करना होगा.

प्लॉट की कीमत और एरिया

भूखंड श्रेणी क्षेत्रफल (वर्गमीटर)आवंटन दर (प्रति वर्गमीटर)अनुमानित कीमत (₹)भूखंडों की कुल संख्या
A200₹ 35,000₹ 70,00,00024
B150₹ 35,000₹ 52,50,00049
C120₹ 35,000₹ 42,00,00024
D115₹ 35,000₹ 40,25,00012
E112.5₹ 35,000₹ 39,37,50044
F90₹ 35,000₹ 31,50,00060
G60₹ 35,000₹ 21,00,00061
H40₹ 35,000₹ 14,00,00076

Zee Business Live TV यहां पर देखें

2-4 किलोमीटर में RRTS स्टेशन

कनेक्टिविटी की बात करें तो मधुबन बापूधाम योजना मधुबन बापूधाम योजना से गुलधन RRTS स्टेशन महज 2 से 4 किलोमीटर की दूरी पर है. इसके जरिए दिल्ली से मेरठ का सफर महज 30 से 40 मिनट में पूरा किया जा सकता है. योजना की लोकेशन से दिल्ली मेट्रो की रेड लाइन का शहीद स्थल (नया बस अड्डा) मेट्रो स्टेशन लगभग 8 किलोमीटर की दूर पर है. यह योजना दिल्ली-मेरठ रोड (NH-58) के बेहद करीब है. इसके अलाना नॉर्दन पेरिफेरल रोड के जरिए दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से मिलती है. गाजियाबाद जंक्शन रेलवे स्टेशन यहां से 10 किलोमीटर की दूर है.

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 फ्री होल्ड प्रॉपर्टी क्या होती है?

फ्री होल्ड प्रॉपर्टी वह प्रॉपर्टी होती है जिसमें आवंटी का पूरा मालिकाना हक होता है. इस पर कोई लीज रेंट या सालाना किराया नहीं लगता है.

Q2 ड्रॉ या लॉटरी सिस्टम क्या होता है?

ड्रॉ में कंप्यूटर या पर्ची के जरिए से नाम निकाले जाते हैं. इसमें बिना किसी भेदभाव के प्रॉपर्टी को आवंटित किया जाता है.

Q3 कॉर्नर प्लॉट क्या होते हैं?

कॉर्नर प्लॉट में दोनों तरफ सड़क होती है. दोनों तरफ से खुला होने के कारण इन भूखंडों में बने घरों में अच्छा वेंटिलेशन होता है और रोशनी भी अच्छी आती है.

Q4 पार्क फेसिंग प्लॉट क्या होते हें?

पार्क फेसिंग प्लॉट में प्लॉट के एकदम सामने पार्क या हरा भरा खुला मैदान होता है. ऐसे घर के सामने कोई दूसरा निर्माण नहीं होता है.

Q5 एक वर्ग मीटर में कितने स्क्वायर फीट होते हैं?

जमीन या प्रॉपर्टी के साइज नापने के लिए यह सबसे आसान कैलकुलेशन है. एक वर्ग मीटर में लगभग 10.76 स्क्वायर फीट होते हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6