GDA मधुबन बापूधाम स्कीम: प्लॉट के लिए नहीं है पूरा पैसा? बिल्डर जैसा पेमेंट प्लान, 2 साल की किस्तों में दें रकम

दिल्ली एनसीआर के गाजियाबाद में GDA मधुबन बापूधाम योजना में 350 प्लॉट्स का ड्रॉ के जरिए आवंटन करने जा रहा है.जानिए इस योजना का पेमेंट प्लान.
GDA मधुबन बापूधाम स्कीम: प्लॉट के लिए नहीं है पूरा पैसा? बिल्डर जैसा पेमेंट प्लान, 2 साल की किस्तों में दें रकम

GDA का प्राइवेट बिल्डर जैसा पेमेंट प्लान (प्रतीकात्मक इमेज/AI/Gemini)

दिल्ली एनसीआर के गाजियाबाद में अपना आशियाना बनाना है लेकिन सस्ती जमीन नहीं मिल रही, तो गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) आपके लिए मनचाहा अवसर लेकर आया है. GDA की मधुबन बापूधाम योजना के तहत गाजियाबाद में कुल 350 प्लॉट का ड्रॉ के जरिए आवंटन किया जाएगा. इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है और 25 मई 2026 तक चलेगा. इस योजना में प्राइवेट बिल्डर जैसा प्राइवेट प्लान दिया गया है, जिसके तहत आप 75 फीसदी भुगतान आसान किस्तों में कर सकते हैं. आप यदि इस योजना के लिए आवेदन कर रहे हैं तो पेमेंट की समय सीमा और कैंसिलेशन से जुड़े नियम जरूर जान लें.

GDA मधुबन बापूधाम का पेमेंट प्लान

GDA की मधुबन बापूधाम योजना के ब्रोशर के मुताबिक जनरल कैटेगरी के आवेदकों को रजिस्ट्रेशन के दौरान 10% और आवंटन के बाद मूल्य का 15 फीसदी हिस्सा अलॉटमेंट लेटर जारी होने की तारीख से 1 महीने के अंदर जमा करना होगा.

8 तिमाही किस्तों में भुगतान

  • रिजर्व कैटेगरी के आवेदकों को रजिस्ट्रेशन पर 5 फीसदी और अलॉटमेंट लेटर जारी होने की तारीख से 1 महीने के अंदर 20 फीसदी धनराशि जमा करनी होगी.
  • बची हुई 75 फीसदी धनराशि को 8 तिमाही किस्तों में चुकाया जा सकता है. इस पर भारतीय स्टेट बैंक द्वारा घोषित वर्तमान MCLR+1% का साधारण ब्याज लगाया जाएगा.
  • तय वक्त पर किस्त का भुगतान नहीं किया जाता है तो ड्यू डेट से MCLR+1% के साथ अतिरिक्त 2 फीसदी का पेनल्टी इंटरेस्ट लगाया जाएगा.

मधुबन बापूधाम योजना - प्लॉट का साइज, न्यूनतम कीमत और रजिस्ट्रेशन फीस

प्लॉट का अनुमानित क्षेत्रफल (वर्गमीटर)न्यूनतम आरक्षित मूल्य (रुपये)पंजीकरण धनराशि (सामान्य श्रेणी - 10%)पंजीकरण धनराशि (आरक्षित श्रेणी - 5%)
20070,00,0007,00,0003,50,000
15052,50,0005,25,0002,62,500
12042,00,0004,20,0002,10,000
11540,25,0004,02,5002,01,000
112.539,37,5003,93,7501,96,875
9031,50,0003,15,0001,57,500
6021,00,0002,10,0001,05,000
4014,00,0001,40,00070,000

इन स्थिति में आवंटन किया जाएगा रद्द

जीडीए की योजना के मुताबिक अगर कोई आवंटी 3 महीने की अवधि तक भुगतान नहीं करता है, तो बिना किसी पूर्व सूचना के उसका आवंटन रद्द कर दिया जाएगा.

4% से 6% तक डिस्काउंट

  • किस्तों के भुगतान के लिए समय बढ़ाने का कोई भी प्रार्थना पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा.
  • लगातार 3 त्रैमासिक किस्तों का भुगतान न करने की स्थिति में जीडीए को प्लॉट आवंटन निरस्त करने का अधिकार होगा.
  • अगर कोई आवंटी पत्र जारी होने के बाद अपनी बची हुई पूरी रकम 45 दिन में एकमुश्त जमा करता है तो उसे 6 फीसदी का डिस्काउंट मिलेगा.
  • 60 दिन में एकमुश्त पैसा जमा करने पर 5 फीसदी और 90 दिन में जमा करने पर 4 फीसदी की छूट मिलेगी.

आसान पेमेंट प्लान और ब्याज के नियम

भुगतान का चरणसामान्य वर्ग के लिएआरक्षित वर्ग के लिएब्याज / पेनाल्टी का नियम
आवेदन के समय (पंजीकरण)कुल कीमत का 10%कुल कीमत का 5%लागू नहीं
आवंटन (Allotment) के 1 माह के भीतरकुल कीमत का 15%कुल कीमत का 20%लागू नहीं
बकाया 75% धनराशि8 त्रैमासिक किस्तों में8 त्रैमासिक किस्तों मेंSBI की वर्तमान MCLR + 1% (साधारण ब्याज)
किस्त में डिफॉल्ट या देरी होने परलागूलागूMCLR + 1% के साथ + 2% का अतिरिक्त दण्ड ब्याज
एकमुश्त भुगतान (45 दिन के भीतर)6% की छूट6% की छूटब्याज मुक्त
एकमुश्त भुगतान (60 दिन के भीतर)5% की छूट5% की छूटब्याज मुक्त
एकमुश्त भुगतान (60 दिन के भीतर)4% की छूट4% की छूटब्याज मुक्त

Zee Business Live TV यहां पर देखें

अलग से देनी होगी 12% फ्री होल्ड फीस

GDA के मुताबिक प्लॉट की कीमत का 12% फ्री होल्ड शुल्क और जीएसटी अलग से देना होगा. मधुबन बापूधाम योजना के तहत सभी भूखंडों का आवंटन लॉटरी ड्रॉ सिस्टम से किया जाएगा, जिससे पूरी तरह से पारदर्शिता बनी रहे. इसका रिजल्ट जीडीए की आधिकारिक वेबसाइट और नोटिस बोर्ड पर ड्रॉ के 15 वर्किंग डेज के बाद अपलोड होगा. लॉटरी ड्रॉ की तारीख और प्रक्रिया की जानकारी राष्ट्रीय और स्थानीय अखबारों के जरिए आम जनता को दी जाएगी. लॉटरी ड्रॉ होने से पहले आवंटन रद्द कराकर रजिस्ट्रेशन फीस वापस लेने का प्रावधान नहीं है.

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 फ्री होल्ड प्रॉपर्टी क्या होती है?

फ्री होल्ड प्रॉपर्टी वह प्रॉपर्टी होती है जिसमें आवंटी का पूरा मालिकाना हक होता है. इस पर कोई लीज रेंट या सालाना किराया नहीं लगता है.

Q2 ड्रॉ या लॉटरी सिस्टम क्या होता है?

ड्रॉ में कंप्यूटर या पर्ची के जरिए से नाम निकाले जाते हैं. इसमें बिना किसी भेदभाव के प्रॉपर्टी को आवंटित किया जाता है.

Q3 कॉर्नर प्लॉट क्या होते हैं?

कॉर्नर प्लॉट में दोनों तरफ सड़क होती है. दोनों तरफ से खुला होने के कारण इन भूखंडों में बने घरों में अच्छा वेंटिलेशन होता है और रोशनी भी अच्छी आती है.

Q4 पार्क फेसिंग प्लॉट क्या होते हें?

पार्क फेसिंग प्लॉट में प्लॉट के एकदम सामने पार्क या हरा भरा खुला मैदान होता है. ऐसे घर के सामने कोई दूसरा निर्माण नहीं होता है.

Q5 एक वर्ग मीटर में कितने स्क्वायर फीट होते हैं?

जमीन या प्रॉपर्टी के साइज नापने के लिए यह सबसे आसान कैलकुलेशन है. एक वर्ग मीटर में लगभग 10.76 स्क्वायर फीट होते हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6