GDA मधुबपन बापूधाम योजना का बड़ा नियम, प्लॉट निकला विवादित तो मिलेगी दूसरी जमीन? जानें आपके पैसों का क्या होगा

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण की मधुबन बापूधाम प्लॉट योजना के ड्रॉ का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है. अगर आपने भी इस योजना के लिए अप्लाई किया है तो आप इससे जुड़े कुछ खास नियम जान लें.
GDA मधुबपन बापूधाम योजना का बड़ा नियम, प्लॉट निकला विवादित तो मिलेगी दूसरी जमीन? जानें आपके पैसों का क्या होगा

GDA मधुबन बापूधाम योजना का जान लें बड़ा नियम (Representative Photo: Pexels)

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) की मधुबन बापूधाम प्लॉट योजना के रजिस्ट्रेशन बंद हो गए हैं. अब हर किसी को ड्रॉ का इंतजार है. जीडीए के मुताबिक ड्रॉ की तारीख का ऐलान वेबसाइट और अखबार के जरिए किया जाएगा. योजना के तहत 40 वर्ग मीटर से लेकर 200 वर्ग मीटर तक के प्लॉट का आवंटन होना है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर आपका नाम ड्रॉ में निकलता है और बाद में प्लॉट विवादित निकलता है, तो आपके सपनों के घर का क्या होगा? ड्रॉ के बाद रिफंड का गणित क्या है? ड्रॉ से पहले नियमों की बारीकियों को जान लें.

विवादित प्लॉट के नियम बेहद सख्त

GDA ने अपने ब्रोशर में यह बिल्कुल साफ किया है कि प्लॉट के आवंटन के बाद यदि कोई कानूनी पेंच फंसता है, तो इसके नियम भी बेहद सख्त हैं.

आवंटी को नहीं मिलेगा दूसरा प्लॉट

  • ब्रोशर के मुताबिक प्राधिकरण द्वारा आवेदक के पक्ष में भूखंड आवंटन के बाद यदि किसी भी परिस्थिति में भूखंड के विवादित होने का संज्ञान आता है तो आवंटी को कोई दूसरा प्लॉट नहीं दिया जाएगा.
  • नियमों के मुताबिक आवंटी की जमा धनराशि, MCLR की दर से साधारण ब्याज सहित रिफंड कर दी जाएगी.
  • लॉटरी की तारीख के 15 वर्किंग डे के बाद अलॉटमेंट लेटर अथॉरिटी की आधिकारिक वेबसाइट www.gdaghaziabad.in या रजिस्ट्रेशन पोर्टल से डाउनलोड किए जा सकेंगे.
  • अलॉटमेंट लेटर पूरी तरह से डिजिटल रूप से साइन होगा और हर जगह पर यह मान्य होगा.

प्रमुख भूखंडों का क्षेत्रफल और उनका रिजर्व प्राइस

भूखंड का क्षेत्रफलश्रेणीभूखंडों की संख्यान्यूनतम आरक्षित मूल्य (रु. लाख में)पंजीकरण राशि (सामान्य वर्ग)
200 वर्ग मीटरA2470.00 लाख7,00,000 रुपए
150 वर्ग मीटरB4952.50 लाख5,25,000 रुपए
120 वर्ग मीटरC2442.00 लाख4,20,000 रुपए
90 वर्ग मीटरF6031.50 लाख3,15,000 रुपए
60 वर्ग मीटरG6121.00 लाख2,10,000 रुपए
40 वर्ग मीटरH7614.00 लाख1,40,000 रुपए

ड्रॉ से पहले नहीं मिलेगा रिफंड

GDA के मुताबिक किसी भी परिस्थिति में ड्रॉ से पहले रजिस्ट्रेशन फीस वापस दिए जाने का कोई प्रावधान नहीं है. रजिस्ट्रेशन की अवधि खत्म होने के महीने को छोड़कर यदि असफल आवेदकों को तीन महीने में रिफंड मिलता है, तो कोई ब्याज देय नहीं होगा.

4% का साधारण ब्याज

  • तीन महीने से ज्यादा समय के बाद धनराशि वापस मिलती है, तो 4 फीसदी वार्षिक साधारण ब्याज भी देय होगा.
  • संपत्ति का अलॉटमेंट लेटर जारी होने के बाद अगर आवंटी 45 दिन में बची धनराशि जमा करता है, तो उसे 6 फीसदी की छूट मिलेगी.
  • इसी तरह 60 दिन में धनराशि जमा करने पर 5 फीसदी और 90 दिन में 4 फीसदी की छूट दी जाएगी.

रिफंड के नियम

विषयप्रावधान
रिफंड (3 माह तक)बिना ब्याज
रिफंड (3 माह बाद)4% वार्षिक साधारण ब्याज
आवेदक की मृत्युकानूनी वारिस को रजिस्ट्रेशन मनी ट्रांसफर होगा.
भूखंड परिवर्तनमान्य नहीं
क्षेत्रफल वृद्धि नियम10% तक पुरानी दर, उसके ऊपर वर्तमान दर

12% फ्री होल्ड चार्ज, 500 रुपए मेंटेनेंस चार्ज

मधुबन बापूधाम प्लॉट योजना की दरों में फ्री होल्ड फीस शामिल नहीं है. भूखंड के मूल्य का 12 फीसदी फ्रीहोल्ड फीस और उस पर जीएसटी अलग से देय होगा. इसके अलावा नगर निगम को योजना ट्रांसफर होने तक आवासीय भूखंडों पर 500 रुपए प्रति वर्ग मीटर प्रति माह की दर से मेंटेनेंस फीस देनी होगी. अगर आवंटी देय तिथि पर किस्तों का भुगतान नहीं करता है तो देय तिथि से MCLR+1% +2% दंड ब्याज सहित भुगतान करना होगा.

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 फ्री होल्ड प्रॉपर्टी क्या होती है?

फ्री होल्ड प्रॉपर्टी वह प्रॉपर्टी होती है जिसमें आवंटी का पूरा मालिकाना हक होता है. इस पर कोई लीज रेंट या सालाना किराया नहीं लगता है.

Q2 ड्रॉ या लॉटरी सिस्टम क्या होता है?

ड्रॉ में कंप्यूटर या पर्ची के जरिए से नाम निकाले जाते हैं. इसमें बिना किसी भेदभाव के प्रॉपर्टी को आवंटित किया जाता है.

Q3 कॉर्नर प्लॉट क्या होते हैं?

कॉर्नर प्लॉट में दोनों तरफ सड़क होती है. दोनों तरफ से खुला होने के कारण इन भूखंडों में बने घरों में अच्छा वेंटिलेशन होता है और रोशनी भी अच्छी आती है.

Q4 पार्क फेसिंग प्लॉट क्या होते हें?

पार्क फेसिंग प्लॉट में प्लॉट के एकदम सामने पार्क या हरा भरा खुला मैदान होता है. ऐसे घर के सामने कोई दूसरा निर्माण नहीं होता है.

Q5 एक वर्ग मीटर में कितने स्क्वायर फीट होते हैं?

जमीन या प्रॉपर्टी के साइज नापने के लिए यह सबसे आसान कैलकुलेशन है. एक वर्ग मीटर में लगभग 10.76 स्क्वायर फीट होते हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6