&format=webp&quality=medium)
देश के रियल एस्टेट सेक्टर में इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास एक गेम चेंजर साबित हो रहा है. खास तौर से नए एयरपोर्ट, मेट्रो और एक्सप्रेसवे की तिकड़ी से कई इलाकों में प्रॉपर्टी की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है. बड़ी रियल एस्टेट कंसल्टेंसी फर्म स्क्वायर यार्ड्स की ताजा रिपोर्ट India's Next Real Estate Growth साइकिल के मुताबिक इंफ्रास्ट्रक्चर का डेवलपमेंट रियल एस्टेट के लिए एक हाई ग्रोथ वाले शहरी कॉरिडोर को खोल रहा है.
Square Yards की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, एयरपोर्ट, एक्सप्रेवे वाले जोन में प्रॉपर्टी की कीमतों में प्रोजेक्ट की घोषणा से लेकर उसके पूरा होने तक 30 फीसदी से 70 फीसदी का उछाल देखा गया है.
इंफ्रास्ट्रक्चर से प्रॉपर्टी में कितना उछाल
| इंफ्रास्ट्रक्चर का प्रकार | कीमतों में कुल उछाल |
| एयरपोर्ट और एक्सप्रेसवे जोन | 30% से 70% (घोषणा से पूरा होने तक) |
| मेट्रो कॉरिडोर (500m - 1km के दायरे में) | 8% से 25% (शुरुआती प्रीमियम) |
| मेट्रो कॉरिडोर (पूरा होने के बाद) | 15% से 40% |
| इंडस्ट्रियल और लॉजिस्टिक्स कॉरिडोर्स | 20% से 60% |
| बाहरी प्लॉटेड डेवलपमेंट | 80% से 100% तक |
स्क्वायर यार्ड्स की रिपोर्ट के मुताबिक एयरपोर्ट और एक्सप्रेसवे की जोड़ी में जब मेट्रो की तिकड़ी जुड़ जाती है तो प्रॉपर्टी के दाम ज्यादा तेजी से बढ़ते हैं.
8 से 25% का प्रीमियम कमांड
किन शहरों में कौन से इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट
| शहर | प्रॉपर्टी की कीमत (रु/sq.ft) | प्रमुख अपकमिंग इंफ्रास्ट्रक्चर |
| विशाखापट्टनम | 3,000 - 8,000 | 6-लेन रायपुर-विशाखापट्टनम एक्सप्रेसवे |
| पुरी | 5,500 - 10,500 | पुरी एयरपोर्ट |
| कोयंबटूर | 2,400 - 8,500 | कोयंबटूर एयरपोर्ट का विस्तार |
| वाराणसी | 4,000 - 8,000 | वाराणसी-रांची-कोलकाता हाईवे |
स्क्वायर यार्ड्स के मुताबिक रियल एस्टेट मार्केट में जो अभी विस्तार हो रहा है वह केवल लिक्विडिटी के कारण है. यह स्पेकुलेशन से प्रेरित नहीं है.
होम लोन की दरों में गिरावट
सवाल: एयरपोर्ट, एक्सप्रेसवे के पास प्रॉपर्टी से कितना रिटर्न मिल सकता है?
जवाब: प्रोजेक्ट की घोषणा होने से उसका पूरा होने तक 30 से 70 फीसदी तक का रिटर्न मिल सकता है.
सवाल: मेट्रो कॉरिडोर्स के पास प्रॉपर्टी पर कितना प्रीमियम मिलता है?
जवाब: मेट्रो कॉरिडोर्स के 500 मीटर से 1 किलोमीटर के दायरे में 8 फीसदी से 25 फीसदी का प्रीमियम मिल सकता है.
सवाल: किन प्रॉपर्टीज पर सबसे ज्यादा रिटर्न मिला है?
जवाब: शहरों के बाहरी इलाकों में मौजूद प्लॉटेड डेवलपमेंट में 80 फीसदी से 100 फीसदी तक का रिटर्न दिखा है.
सवाल: भारत सरकार ने बजट 2026-27 में इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए कितना बजट आवंटित किया है?
जवाब: सरकार ने इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा देने के लिए 12.2 लाख करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया है.