दुबई की प्रॉपर्टी में निवेश, पैसा हवाला का, ED ने हवाला ऑपरेटर्स पर कसा शिकंजा, दिल्ली-गोवा ठिकानों पर रेड

ईडी ने दिल्ली गोवा में हवाला ऑपरेटर्स से जुड़े ठिकाने में छापे मारे हैं. हवाले के पैसों का इस्तेमाल दुबई में संपत्तियां खरीदने के लिए किया गया है. ईडी अवैध विदेशी धन के लेनदेन और बेहिसाब निवेश का पता लगाने में जुटी है.
दुबई की प्रॉपर्टी में निवेश, पैसा हवाला का, ED ने हवाला ऑपरेटर्स पर कसा शिकंजा, दिल्ली-गोवा ठिकानों पर रेड

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दुबई में भारतीयों की अघोषित संपत्तियों के संबंध में हवाला ऑपरेटरों पर बड़ी कार्रवाई की है. शुक्रवार को ईडी ने दिल्ली और गोवा में हवाला ऑपरेटरों से जुड़े कई ठिकानों पर छापे मारे. ईडी की मुख्यालय इकाई ने दुबई की अघोषित संपत्तियों की जांच के सिलसिले में विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के प्रावधानों के तहत एक साथ छापेमारी की है. जांच एजेंसी को शक है कि फेमा नियमों का उल्लंघन करके पैसे भारत से बाहर भेजे गए और बाद में उन पैसों का इस्तेमाल दुबई में संपत्तियां खरीदने के लिए किया गया.

दुबई रियल एस्टेट में किया है भारी निवेश

ईडी फिलहाल,इस तलाशी अभियान में हवाला के जरिए विदेशों में किए गए अवैध विदेशी धन के लेनदेन और बेहिसाब निवेश का पता लगाने में जुटी है. ईडी ने ऐसी भारतीय नागरिकों की एक सूची भी तैयारी की है, जिनके बारे में माना जाता है कि उन्होंने हवाला के रास्ते दुबई में रियल एस्टेट में भारी निवेश किया है. सूत्रों ने कहा है कि जल्द ही इन लोगों को समन जारी किए जाएंगे और उन्हें पूछताछ के लिए दिल्ली में ईडी हेडक्वार्टर बुलाया जाएगा.

हवाला ऑपरेटर्स को बनाया निशाना

ईडी ने छापेमारी के दौरान, दिल्ली-एनसीआर, गोवा और दुबई में गहरे नेटवर्क वाले कई हवाला ऑपरेटर्स को निशाना बनाया है. अधिकारियों ने कहा है कि पैसे के लेन-देन (मनी ट्रेल) का पता लगाने के लिए जब्त किए गए इलेक्ट्रॉनिक सबूतों की जांच की जाएगी. इससे उन सभी लोगों को पहचान की जाएगी जो अवैध तरीकों से विदेश पैसा भेजने में शामिल हैं. गौरतलब है कि प्रवर्तन निदेशालय की यह जांच अभी भी जारी है.

सीमा पार जैसे-जैसे संबंधों और विदेश में रखी अघोषित संपत्ति यानी जिनके बारे में जानकारी छिपाई गई है, के बारे में ज्यादा सबूत सामने आएंगे, जांच का दायरा और बढ़ाने की उम्मीद है.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

सवाल:ईडी (ED) की यह नई कार्रवाई किस बारे में है?
जवाब: यह उन भारतीयों के खिलाफ है, जिन्होंने हवाला के पैसे से दुबई में अघोषित संपत्तियां (Undisclosed Properties) खरीदी हैं.

सवाल: ईडी ने छापे कहां-कहां मारे हैं?
जवाब: ईडी ने दिल्ली और गोवा में हवाला ऑपरेटरों (Hawala Operators) से जुड़े कई ठिकानों पर छापे मारे हैं.

सवाल: ईडी को असल में किस बात का शक है?
जवाब: ईडी को शक है कि फेमा (FEMA) नियमों का उल्लंघन कर पैसा भारत से बाहर भेजा गया और उसी पैसे से दुबई में संपत्ति खरीदी गई.

सवाल: इस छापेमारी में ईडी क्या पता लगाने की कोशिश कर रही है?
जवाब: ईडी हवाला के जरिए हुए अवैध विदेशी लेन-देन और बेहिसाब निवेश का पता लगा रही है.

सवाल: जिन भारतीयों ने दुबई में निवेश किया है, अब उनका क्या होगा?
जवाब: ईडी ने ऐसे लोगों की एक लिस्ट बनाई है। इन्हें जल्द ही समन भेजकर पूछताछ के लिए दिल्ली हेडक्वार्टर बुलाया जाएगा.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6