ED का बड़ा एक्शन: ₹127 करोड़ की संपत्ति की गई जब्त, पंचकूला के दो अस्पतालों पर गिरी गाज, जानिए क्या है पूरा मामला

यह केस अल्केमिस्ट ग्रुप से जुड़ा है, जिसमें कंपनी के प्रमोटर, डायरेक्टर्स और अन्य सहयोगी संस्थाएं भी शामिल हैं. इन पर जनता के पैसों की धोखाधड़ी और गड़बड़ी का आरोप है. मामले में जांच अभी जारी है.
ED का बड़ा एक्शन: ₹127 करोड़ की संपत्ति की गई जब्त, पंचकूला के दो अस्पतालों पर गिरी गाज, जानिए क्या है पूरा मामला

दिल्ली जोनल ऑफिस के प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग के एक बड़े मामले में 127.33 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है. यह संपत्तियां दो अस्पतालों अल्केमिस्ट हॉस्पिटल और ओजस हॉस्पिटल की हैं, जो हरियाणा के पंचकूला में हैं. ये दोनों अस्पताल कारोबारी करण दीप सिंह के मालिकाना हक में हैं. ED ने यह कार्रवाई प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA), 2002 के तहत की है.

यह केस अल्केमिस्ट ग्रुप से जुड़ा है, जिसमें कंपनी के प्रमोटर, डायरेक्टर्स और अन्य सहयोगी संस्थाएं भी शामिल हैं. इन पर जनता के पैसों की धोखाधड़ी और गड़बड़ी का आरोप है. मामले में जांच अभी जारी है.

फर्जी स्कीमों के जरिए ₹1848 करोड़ की ठगी

Add Zee Business as a Preferred Source

ED की जांच एक FIR के आधार पर शुरू हुई थी, जिसे सबसे पहले कोलकाता पुलिस ने और फिर CBI, लखनऊ ने दर्ज किया था. जांच में सामने आया कि अल्केमिस्ट ग्रुप की कंपनियों ने फर्जी कलेक्टिव इन्वेस्टमेंट स्कीम (CIS) चलाकर निवेशकों को ज्यादा मुनाफा देने का झांसा दिया. प्लॉट, फ्लैट और विला देने के नाम पर 1848 करोड़ रुपये जुटाए गए और बाद में इन पैसों का गलत इस्तेमाल किया गया.

पैसे की हेराफेरी से बनाई गई संपत्तियां

जांच में यह भी सामने आया है कि ठगे गए पैसों को कई लेयर में घुमाकर कंपनी के भीतर और दूसरी कंपनियों के जरिए वैध दिखाया गया. इसी पैसों से अल्केमिस्ट हॉस्पिटल और ओजस हॉस्पिटल बनाए गए. इन अस्पतालों की बड़ी हिस्सेदारी Sorus Agritech Pvt. Ltd. के पास है, जो करण दीप सिंह की कंपनी है. अल्केमिस्ट हॉस्पिटल में 40.94% और ओजस हॉस्पिटल में 37.24% शेयर इसी कंपनी के नाम हैं.

पहले हो चुकी है गिरफ्तारी, कई बार हो चुकी है जब्ती

इस मामले में ED पहले ही अल्केमिस्ट ग्रुप के प्रमोटर कंवर दीप सिंह को 12 जनवरी 2021 को गिरफ्तार कर चुकी है. अब तक कुल 238.42 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति को जब्त किया जा चुका है. ED ने कोर्ट में चार्जशीट भी दाखिल कर दी है और जुलाई 2024 में एक पूरक चार्जशीट भी फाइल की गई है. जांच एजेंसी ने कहा है कि आगे की जांच अभी भी जारी है और आने वाले दिनों में और भी खुलासे हो सकते हैं.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6