...तो क्या अब नहीं खरीद पाएंगे घर? ये रिपोर्ट कर रही है कुछ ऐसा ही इशारा, सैलरी-डाउन पेमेंट का कनेक्शन समझें

मिडिल क्लास के लिए घर खरीदने का खर्च दूर की कौड़ी होता जा रहा है. 2019 से 2024 के बीच जहां सैलरी में बढ़ोतरी हुई है. वहीं, ईएमआई के मुकाबले डाउन पेमेंट का बोझ लगभग दोगुना हो गया है.
...तो क्या अब नहीं खरीद पाएंगे घर? ये रिपोर्ट कर रही है कुछ ऐसा ही इशारा, सैलरी-डाउन पेमेंट का कनेक्शन समझें

साल 2025 के पहले छह महीने में जहां एक तरफ लग्जरी घरों की जमकर बिक्री हुई है. वहीं, दूसरी तरफ मिडिल क्लास के लिए घर का सपना दूर की कौड़ी बनता जा रहा है. CBRE की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक के मुताबिक पिछले पांच साल में लोगों की सैलरी में इजाफा हुआ है, होम लोन का इंट्रस्ट भी लगभग स्थिर बना हुआ है. इन सबके बावजूद घर खरीदने का बोझ लगभग दोगुना हो गया है. इसका कारण है घर खरीदने के लिए देने वाली डाउन पेमेंट, जो पिछले पांच साल में दोगुनी हो गई है.

54 लाख रुपए डाउन पेमेंट

CRBE की ताजा रिपोर्ट "द न्यू पैराडाइम इन इंडियन हाउसिंग" ने मुंबई और पूर्वी बेंगलुरु के उदाहरण से कैलकुलेशन बताई है. साल 2019 में मुंबई में एक 2 BHK अपार्टमेंट की औसत कीमत 1.8 करोड़ रुपए थी. वहीं, अनुमानित सालाना सैलरी 27 लाख रुपए थी. घर की कीमत की 70 फीसदी रकम के हिसाब से लोन 1.3 करोड़ रुपए होगा. ऐसे में डाउन पेमेंट के लिए 54 लाख रुपए देने होंगे. वहीं, सैलरी का EMI में हिस्सा 69 फीसदी होगा.

Add Zee Business as a Preferred Source

डाउन पेमेंट में 33 लाख रुपए का इजाफा

पांच साल बाद यानी साल 2024 में यदि आप मुंबई में 2BHK से अपग्रेड करके 3BHK अपार्टमेंट में शिफ्ट कर रहे हैं. औसत कीमत 2.9 करोड़ रुपए है. वहीं, अनुमानित सालाना सैलरी 41 लाख रुपए होगी. 70 फीसदी लोन की कीमत 2 करोड़ रुपए होगी. ऐसे में आपको डाउन पेमेंट के लिए 87 लाख रुपए चुकाने होंगे. वहीं, सैलरी का EMI में हिस्सा भी 71 फीसदी हो जाएगा. इस हिसाब से सैलरी बढ़ने के कारण मासिक EMI का बोझ जहां केवल 69 फीसदी से बढ़कर 71 फीसदी हुआ है. वहीं, डाउन पेमेंट का बोझ 33 लाख रुपए बढ़ गया है.

Mumbai

2019 से 2024 में ईस्ट बेंगलुरु का हाल

रिपोर्ट में ईस्ट बेंगलुरु का उदाहरण देकर बताया है कि 2019 में जहां एक अच्छा 2BHK अपार्टमेंट खरीदने के लिए औसतन 1.4 करोड़ रुपए लगते थे. इस साल सालाना औसतन सैलरी 23 लाख रुपए थी. घर खरीदने के लिए अनुमानित लोन की कीमत 1 करोड़ रुपए हो गई है. साल 2019 में घर खरीदने के लिए डाउन पेमेंट 43 लाख रुपए चाहिए होता है. 2019 में EMI चुकाने के लिए सैलरी का 66 फीसदी हिस्सा जाता था.

Bengaluru

पांच साल बाद यानी 2024 में ईस्ट बेंगलुरु में 2BHK अपार्टमेंट से अपग्रेड कर 3BHK अपार्टमेंट खरीदते हैं तो औसत कीमत 2.7 करोड़ रुपए हो गई है. वहीं, अनुमानित लोन भी 1.9 करोड़ रुपए हो गया है. सैलरी बढ़कर 39 लाख रुपए हो गई है. वहीं, डाउन पेमेंट 43 लाख रुपए से बढ़कर 81 लाख रुपए हो गई है. साल 2019 के मुकाबले साल 2024 में मासिक सैलरी का 70 फीसदी EMI चुकाने में खर्च हो जाता है. ऐसे में EMI का बोझ केवल चार फीसदी बढ़ा है. वहीं, डाउन पेमेंट का खर्च 33 लाख रुपए बढ़ गया है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6