दिल्ली-गुरुग्राम नहीं ये दो शहर होंगे अमीरों के नए पते, DLF बनाएगा लग्जरी फ्लैट्स, जानिए क्या है प्लान

DLF Luxury Projects in Goa, Panchkula: देश की सबसे बड़ी रियल एस्टेट कंपनी डीएलएफ जल्द ही गोवा और पंचुकला में अपना प्रोजेक्ट लाने जा रही है. जानिए क्या है कंपनी का प्लान.
दिल्ली-गुरुग्राम नहीं ये दो शहर होंगे अमीरों के नए पते, DLF बनाएगा लग्जरी फ्लैट्स, जानिए क्या है प्लान

DLF Luxury Projects in Goa, Panchkula: देश की सबसे बड़ी रियल एस्टेट कंपनी DLF अब दिल्ली एनसीआर और गुरुग्राम के लग्जरी बाजार से बाहर नए शहरों में अपनी विस्तार योजनाएं ले जा रही है. अपनी सालाना बैठक से पहले कंपनी ने शेयरहोल्डर्स को भेजी अपनी सालाना रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी है. कंपनी ने कहा है कि वह गोवा और पंचकुला जैसे हाई-पोटेंशियल मार्केट्स में बड़े और आलीशान प्रोजेक्ट्स को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है.

हाई एंड, लो राइज डेवलपमेंट प्रोजेक्ट

DLF की एनुअल रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी गोवा में एक बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रही है. यह एक हाई-एंड, लो-राइज डेवलपमेंट प्रोजेक्ट होगा, जो प्रतिष्ठित मनोहर पार्रिकर (मोपा) इंटरनेशनल एयरपोर्ट के करीब स्थित होगा. गोवा, जो टूरिज्म अपील के लिए दुनियाभर में फेमस और अपनी लाइफस्टाइल के लिए जाना जाता है, अब धीरे-धीरे देश के अमीर खरीदारों के लिए एक पसंदीदा जगह बन गया है. कंपनी इस प्रोजेक्ट के तहत ऐसे घर बनाने की है जो न केवल आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे और गोवा की सुंदरता के साथ मेल खाएंगे.

Add Zee Business as a Preferred Source

पंचकुला में किया जमीन का अधिग्रहण

गोवा के अलावा DLF चंडीगढ़ के पास पंचकुला में भी अपनी मौजूदगी दर्ज करा रही है. वार्षिक रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी ने पंचकुला में एक नए प्रोजेक्ट के लिए जमीन का अधिग्रहण किया है. यहां पर रेजिडेंशियल और कमर्शियल, दोनों तरह की विकास योजना है. पंचकुला पहले से ही एक सुनियोजित शहर है. DLF लग्जरी सेगमेंट पर अपना ध्यान केंद्र कर रही है. इससे यह एरिया उन खरीदारों के लिए बेहद आकर्षक हो जाएगा जो राजधानी के आस-पास शांत और अच्छी लाइफस्टाइल चाहते हैं.

मेट्रो सिटी से बाहर फोकस

DLF गोवा और पंचकुला टियर-II शहरों में लग्जरी घरों की डिमांड में काफी ज्यादा है. DLF इस मौका का फायदा उठाने के लिए पूरी तरह से तैयार है. साथ ही ये दिग्गज रियल एस्टेट कंपनी केवल मेट्रो सिटीज तक ही सीमित नहीं रहना चाहती हैं. प्रोजेक्ट्स के लॉन्च होने से न केवल इन शहरों के स्काईलाइन में बदलाव आएगा. साथ ही स्थानीय प्रॉपर्टी मार्केट में भी एक नई प्रतिस्पर्धा की शुरुआत होगी. इससे खरीदारों को अच्छे विकल्प मिलेंगे.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6