&format=webp&quality=medium)
DLF Noida Expansion Plan: दिल्ली एनसीआर का शहर नोएडा रियल एस्टेट मार्केट का बड़ा हॉटस्पॉट बनकर उभर रहा है. इसी कारण दिग्गज बिल्डर्स यहां दांव लगाने के लिए आ रहे हैं. बेंगलुरु की सोभा लिमिटेड के बाद अब देश के सबसे बड़े रियल एस्टेट डेवलपर DLF की नोएडा में एंट्री होने जा रही है. DLF ने तिमाही नतीजों के साथ जारी की इन्वेस्टर प्रेजेंटेशन में बताया है कि गुरुग्राम में दबदबा कायम करने के बाद कंपनी नोएडा में नए बिजनेस डेवलपमेंट के लिए चर्चा कर रहा है. इस कदम से नोएडा और ग्रेटर नोएडा के रियल एस्टेट बाजार में बड़ी हलचल मचने की संभावना है.
DLF ने अपनी इन्वेस्टर प्रेजेंटेशन में कहा है कि वह नोएडा में प्रवेश करने और मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन (MMR) में आगे विस्तार करने पर भी विचार कर रही है, कंपनी पहले ही नोएडा में नए प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए संभावित सौदों पर बातचीत कर रही है.
प्रीमियम और लग्जरी पर फोकस: DLF की एंट्री से नोएडा बाजार में लग्जरी सेगमेंट में बड़ा कॉम्पिटिशन देखने को मिल सकता है. नोएडा जो पारंपरिक तौर से मिड-सेगमेंट और किफायती घरों का बाजार रहा है, अब वहां प्रीमियम और लग्जरी प्रोजेक्ट्स की बाढ़ आ सकती है.
कीमतों पर असर: बड़े ब्रांड्स के आने से इलाके की ब्रांड वैल्यू बढ़ती है, जिससे कीमतों पर और दबाव पड़ने की आशंका है. कुशमैन और वेकफील्ड (C&W) की रिपोर्ट के मुताबिक, नोएडा में हाई-एंड-सेगमेंट की कीमतें पहले ही 14,000 रुपए से 17250 रुपए प्रति स्क्वायर फीट तक पहुंच गई.
DLF के अलावा सोभा लिमिटेड ने भी अपनी दूसरी तिमाही की इन्वेस्टर प्रेजेंटेशन में पुष्टि की है कि उन्होंने ग्रेटर नोएडा में विस्तार किया है. सोभा के पास ग्रेटर नोएडा में 2.40 मिलियन स्क्वायर फीट का एक बड़ा प्रोजेक्ट आने वाला है.
रेजिडेंशियल यूनिट में भारी उछाल
NCR: गुरुग्राम बनाम नोएडा (कीमतें)
| सब-मार्केट | औसत कीमत (INR/SF) | सालाना बढ़ोतरी (YOY) |
| गुरुग्राम (लक्जरी) | ₹26,000 - ₹60,000 | 12% |
| नोएडा (हाई-एंड) | ₹14,000 - ₹17,250 | 10% |
| नोएडा (मिड-सेगमेंट) | ₹9,500 - ₹12,750 | 9% |
वेकफील्ड और कुशमैन की रिपोर्ट के मुताबिक नोएडा और ग्रेटर नोएडा में आई इस तेजी का अहम कारण मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के आसपास बढ़ती निवेशकों की उम्मीदें हैं. वहीं, इस इलाके में मांग बढ़ने का असर कीमत में भी दिखाई देता है. कुशमैन और वेकफील्ड के मुताबिक नोएडा में घरों की कीमतों में सालाना 10 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. नोएडा के हाई एंड सेगमेंट में 10% और मिड सेगमेंट में 9% की बढ़ोतरी हुई है.
सवाल: क्या DLF नोएडा में प्रोजेक्ट लॉन्च कर रहा है?
जवाब: DLF की Q2 इन्वेस्टर प्रेजेंटेशन के अनुसार, कंपनी नोएडा के बाजार में प्रवेश करने पर "विचार" कर रही है और नए बिजनेस सौदों पर चर्चा कर रही है.
सवाल: DLF के अलावा और कौन सा बड़ा बिल्डर नोएडा/ग्रेटर नोएडा में आ रहा है?
जवाब: सोभा लिमिटेड ने अपनी इन्वेस्टर प्रेजेंटेशन में पुष्टि की है कि उन्होंने ग्रेटर नोएडा में विस्तार किया है और उनका 'सोभा ऑरम' नाम का प्रोजेक्ट हाल ही में लॉन्च भी हुआ है.
सवाल: नोएडा/ग्रेटर नोएडा का बाजार अचानक क्यों तेज हो गया है?
जवाब: कुशमैन एंड वेकफील्ड की रिपोर्ट के मुताबिक, इसका मुख्य कारण मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और प्रतिस्पर्धी कीमतें हैं.
सवाल: क्या नोएडा में घरों की कीमतें बढ़ रही हैं?
जवाब: हां, C&W की रिपोर्ट के अनुसार, नोएडा में घरों की कीमतों में पिछले एक साल में 10% की बढ़ोतरी हुई है.
सवाल: अभी नोएडा में किस तरह के घर लॉन्च हो रहे हैं?
जवाब: C&W के मुताबिक, Q3 2025 में 51% लॉन्च मिड-एंड सेगमेंट में, 26% हाई-एंड में और 22% लग्जरी सेगमेंट में हुए.