गोल्फ कोर्स रोड के मुकाबले तीन गुना ज्यादा जमीन, क्या गुरुग्राम में यहां बनेगा नया DLF 5? जानिए कंपनी का प्लान

रियल्टी कंपनी डीएलएफ ने अपने तिमाही नतीजों घोषित कर दिए हैं. डीएलएफ ने अपनी इन्वेस्टर प्रेजेंटेशन में बताया है कि उसके पास न्यू गुरुग्राम में एक बड़ा लैंड बैंक है. यह गोल्फ कोर्स रोड के लैंड बैंक से भी तीन गुना ज्यादा है.
गोल्फ कोर्स रोड के मुकाबले तीन गुना ज्यादा जमीन, क्या गुरुग्राम में यहां बनेगा नया DLF 5? जानिए कंपनी का प्लान

देश की सबसे बड़ी रियल्टी कंपनी DLF ने अपने तिमाही नतीजों की घोषणा कर दी है. इसी के साथ कंपनी ने अपने भविष्य के प्लान को लेकर भी कुछ अहम खुलासे किए हैं. कंपनी की इन्वेस्टर प्रेजेंटेशन से यह साफ जाहिर है कि कंपनी गोल्फ कोर्स रोड के बाद अपना अगला पड़ाव न्यू गुरुग्राम को बना रही है. दरअसल न्यू गुरुग्राम में कंपनी के पास विकास की काफी संभावनाएं हैं, जो मौजूदा DLF 5 प्रोजेक्ट से भी कई गुना बड़ी हो सकता है. न्यू गुरुग्राम में डीएलएफ का फोक एक ऐसा इंटीग्रेटेड इकोसिस्टम बनाने पर है जहां ऑफिस, लग्जरी घर और रिटेल स्पेस एक साथ होंगे.

न्यू गुरुग्राम में 89msf डेवलपमेंट पोटेंशियल

DLF की वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही की इन्वेस्टर प्रेजेंटेशन के मुताबिक डीएलएफ के पास न्यू गुरुग्राम में कुल 89 मिलियन स्क्वायर फीट (msf) का डेवलपमेंट पोटेंशियल है.

Add Zee Business as a Preferred Source

13msf पर चल रहे हैं प्रोजेक्ट

  • गोल्फ कोर्स रोड पर DLF 5 का कुल पोटेंशियल लगभग 24msf है.

  • डीएलएफ के पास न्यू गुरुग्राम में विकास के लिए तीन गुना से ज्यादा जमीन और डेवलपमेंट पोटेंशियल है.
  • न्यू गुरुग्राम में 89 msf में से फिलहाल 13 msf पर प्रोजेक्ट्स चल रहे हैं.
  • भविष्य के लिए कंपनी के पास 71 msf का विशाल क्षेत्र सुरक्षित है. इससे कंपनी को अगले 10 से 12 साल तक लगातार प्रोजेक्ट करने की क्षमता मिलती है.

DLF

सुपर लग्जरी और लग्जरी सेगमेंट पर फोकस

ब्रोकरेज फर्म मोतलाल ओसवाल के मुताबिक डीएलएफ का फोकस फिलहाल सुपर लग्जरी और लग्जरी सेगमेंट पर ही है. इस सेगमेंट में कंपनी के द आरबर और प्रिवाना जैसे प्रोजेक्ट्स बेहद सफल रहे हैं.

मॉल और ऑफिस स्पेस

  • डीएलएफ सिर्फ घर नहीं न्यू गुरुग्राम में मॉल और ऑफिस स्पेस भी बना रही है.
  • एन्युटी (किराये) बिजनेस के तहत न्यू गुरुग्राम में 5 msf ऑफिस स्पेस और 25 msf का दूसरा डेवलपमेंट फिलहाल पाइपाइन में है.
  • मोतीलाल ओसवाल के मुताबिक केवल न्यू गुरुग्राम ही नहीं दूसरी जगहों को मिलाकर डीएलएफ के पास इतना बड़ा लैंड बैंक है कि इसे भुनाने में 12 से 13 साल लगेंगे.

DLF 5 Vs न्यू गुरुग्राम (विकास क्षमता)

लोकेशनकुल डेवलपमेंट पोटेंशियल (msf)अभी चल रहे प्रोजेक्ट्स (msf)भविष्य के लिए सुरक्षित (msf)
DLF 5244.620 (सीमित)
न्यू गुरुग्राम891371 (विशाल)

न्यू गुरुग्राम में प्रॉपर्टी की कीमत

न्यू गुरुग्राम की बात करें तो वेकफील्ड और कुशमैन की रिपोर्ट के मुताबिक 2025 की चौथी तिमाही में दिल्ली एनसीआर में जितने भी नए हाउसिंग प्रोजेक्ट लॉन्च हुए हैं, उनमें 11% हिस्सेदारी अकेले न्यू गुरुग्राम की है. इसका कारण IGI एयरपोर्ट से बिना जाम सीधी कनेक्टिविटी है. सेंट्रल गुरुग्राम के मुकाबले प्रॉपर्टी के दाम कम है. न्यू गुरुग्राम में प्रॉपर्टी की कीमतें 11,250 से 15000 रुपए प्रति वर्ग फीट के बीच है. सालभर में इसमें 9 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई है. यही नहीं, मिड सेगमेंट में किराया 84,000 रुपए से 1.43 लाख रुपए प्रति महीना तक है.

Zee Business Live TV यहां पर देखें

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

सवाल: DLF का फोकस किस इलाके में है?

जवाब: डीएलएफ का फोकस न्यू गुरुग्राम एरिया पर है.

सवाल: DLF के पास न्यू गुरुग्राम में कितना लैंड बैंक है?

जवाब: न्यू गुरुग्राम में डीएलएफ के पास 89 msf का लैंड बैंक मौजूद है.

सवाल: न्यू गुरुग्राम में डीएलएफ के कितने प्रोजेक्ट्स चल रहे हैं?

जवाब: न्यू गुरुग्राम में 13 msf पर प्रोजेक्ट्स चल रहे हैं.

सवाल: DLF के फोकस किस सेगमेंट में है?

जवाब: DLF इंटीग्रेटेड इकोसिस्टम बना रहा है जहां ऑफिस, लग्जरी घर और रिटेल स्पेस एक साथ होंगे.

सवाल: न्यू गुरुग्राम में प्रॉपर्टी की कीमतें कितनी है?

जवाब: न्यू गुरुग्राम में प्रॉपर्टी की औसत कीमत 11,250 रुपए से 15000 रुपए प्रति वर्ग फीट के बीच है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6