गुरुग्राम का नया सोना! नई नहीं पुराने जमीन से डेवलपर्स ने भरी तिजोरी, DLF का सीक्रेट 'लैंड बैंक' फॉर्मूला!

गुरुग्राम रियल एस्टेट मार्केट में इन दिनों डेवलपर्स खासकर डीएलएफ नई और महंगी जमीन खरीदने की होड़ में शामिल नहीं हो रहे हैं. डीएलएफ अपने पुराने लैंड बैंक को चमका रहा है.
गुरुग्राम का नया सोना! नई नहीं पुराने जमीन से डेवलपर्स ने भरी तिजोरी, DLF का सीक्रेट 'लैंड बैंक' फॉर्मूला!

गुरुग्राम के रियल एस्टेट मार्केट में इन दिनों नए ट्रेंड ने जोर पकड़ा है. शहर के बड़े डेवलपर्स, खास तौर पर DLF अब नई और महंगी जमीन खरीदने की होड़ में शामिल नहीं हो रहे हैं. इसके बजाए , वे अपनी दशकों पुरानी, कम लागत वाली जमीन यानी लैंड बैंक को ही चमका रहे हैं और उसे नए सोने में तब्दील कर रहे हैं. DLF की वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही में इन्वेस्टर प्रेजेंटेशन में इस रणनीति की पुष्टि की है. कंपनी ने साफ कहा है कि उसकी ग्रोथ मौजूदा लैंड बैक से ही हो रही है और नई जमीन अधिग्रहण पर कोई निर्भरता नहीं है.

डीएलएफ के पास लो कॉस्ट लैंड रिजर्व

DLF की इन्वेस्टर प्रेजेंटेशन के मुताबिक इस रणनीति का अहम कारण है हाई मार्जिन. ये जमीने डेवलपर्स ने कई साल पहले बहुत कम कीमतो पर खरीदी थीं. ब्रोकरेज फर्म शेयरखान की रिपोर्ट भी बताते है कि डीएलएफ के पास बड़े लो कॉस्ट लैंड रिजर्व है.

Add Zee Business as a Preferred Source

लग्जरी और सुपर लग्जरी प्रोजेक्ट्स

  • डेवलपर्स अब इस कम लागत वाली जमीन पर सस्ते घर नहीं बल्कि लग्जरी और सुपर लग्जरी प्रोजेक्ट्स बना रहे हैं.
  • डीएलएफ की प्रेजेंटेशन के मुताबिक वे हाई-राइज कॉन्डेमिनियम (ऊंची इमारतें) प्लॉटेड डेवलपमेंट और शॉप कम ऑफिस पर फोकस कर रहे हैं.

डेवलपर्स तैयार कर रहे हैं इन्टीग्रेटेड इकोसिस्टम

इन्वेस्टर प्रेजेंटेशन के मुताबिक डेवलपर्स सिर्फ इमारतें नहीं बना रहे, बल्कि इंटीग्रेटेड इकोसिस्टम तैयार कर रहे हैं, जहां बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और सभी सुविधाएं एक ही जगह है.

पुराने इलाकों की कीमत में इजाफा

  • डेवलपर्स की इस रणनीति से पुराने इलाकों की कीमत में जबरदस्त इजाफा हो रहा है. साथ ही कंपनी को लगातार मार्जिन बढ़ोतरी भी मिल रही है.

1.37 मिलियन स्क्वायर फीट की बैलेंस पोटेंशियल

  • DLF के पास पुराने सोने यानी पुराने लैंड बैंक का अकूत भंडार है. कंपनी के डेवलपमेंट बिजनेस के पास ही मौजूदा और पाइपलाइन प्रोजेक्ट्स के बाद भी 137 मिलियन स्क्वायर फीट की बैलेंस पोटेंशियल जमीन बची हुई है.

DLF का डेवलपमेंट लैंड बैंक (गुरुग्राम)

इलाका

सालाना (YoY) कीमत में बढ़ोतरी

गुरुग्राम12%
नोएडा10%
एनसीआर (हाई-एंड)5-6%

इन पॉश इलाके में लैंड रिजर्व

DLF के पुराने लैंड रिजर्व का बड़ा हिस्सा पॉश इलाके जैसे DLF 5, DLF सिटी+ और न्यू गुरुग्राम में है. ब्रोकरेज हाउस मिराए एसेट शेयरखान की रिपोर्ठ के मुताबिक, DLF के पास अभी भी 24 मिलियन स्क्वायर फीट (msf) का रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट पाइपलाइन है, जिसकी कीमत 60,200 करोड़ रुपए से ज्यादा आंकी गई है. यह उन्हीं के पुराने, कम लागत वाले लैंड बैंक से आएगा. ऐसे में साफ है कि बड़े डेवलपर्स के लिए गुरुग्राम का असली सोना नई जमीन नहीं बल्कि पुराना लैंड बैंक ही है, जिसे वे अब लग्जरी प्रोजेक्ट्स में बदलकर मुनाफा कमा रहे हैं.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

सवाल: डेवलपर्स नई ज़मीन के बजाय पुराने लैंड बैंक का उपयोग क्यों कर रहे हैं?

जवाब: क्योंकि पुराना लैंड बैंक "कम लागत" पर खरीदा गया था, जिससे अब लक्ज़री प्रोजेक्ट्स पर "हाई मार्जिन" (मुनाफा) मिल रहा है.

सवाल: DLF के पास गुरुग्राम में कितनी ज़मीन बची है?

जवाब: DLF के डेवलपमेंट बिज़नेस के पास गुरुग्राम में 96 मिलियन स्क्वायर फीट (msf) की बैलेंस जमीन है.

सवाल: यह जमीन किन इलाकों में स्थित है?

जवाब: यह जमीन प्राइम इलाकों: DLF 5, DLF सिटी+, और न्यू गुरुग्राम में है.

सवाल: इस जमीन पर क्या बनाया जा रहा है?

जवाब: "लक्ज़री/सुपर-लक्ज़री" प्रोजेक्ट्स, जैसे हाई-राइज़ कॉन्डो, प्लॉट्स, और शॉप-कम-ऑफिस (SCOs).

सवाल: क्या DLF नई जमीन खरीद रहा है?

जवाब: नहीं. कंपनी की रणनीति "मौजूदा लैंड बैंक" से ग्रोथ की है और वे नए अधिग्रहण पर निर्भर नहीं हैं.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6