गुरुग्राम के बाद मेट्रो सिटीज में DLF का दांव, 26 मिलियन Sq Ft का लैंड बैंक, 6 मिलियन में प्रोजेक्ट्स तैयार

रियल्टी कंपनी डीएलएफ की इन्वेस्टर प्रेजेंटेशन से पता चलता है कि कंपनी का फोकस गुरुग्राम से बाहर अब मेट्रो सिटीज की तरफ है. जानिए क्या है कंपनी का प्लान.
गुरुग्राम के बाद मेट्रो सिटीज में DLF का दांव, 26 मिलियन Sq Ft का लैंड बैंक, 6 मिलियन में प्रोजेक्ट्स तैयार

DLF का मेट्रो शहरों में बड़ा दांव (प्रतीकात्मक इमेज/AI/Gemini) 

देश की सबसे बड़ी रियल्टी कंपनी DLF का फोकस अब गुरुग्राम तक ही नहीं है. कंपनी अब गुरुग्राम के बाहर मेट्रो शहर में विस्तार कर रही है. कंपनी ने बुधवार को अपने तिमाही नतीजे जारी किए. साथ ही अपनी इन्वेस्टर प्रेजेंटेशन में बताया है कि कंपनी के पास मेट्रो शहर में 26 मिलियन स्क्वायर फीट का डेवलपमेंट पोटेंशियल है. इस बड़े लैंड बैंक भविष्य में नए रेजिडेंशियल और कमर्शियल प्रोजेक्ट्स के निर्माण का रास्ता साफ किया है. डीएलएफ मुंबई में वेस्टपार्क जेवी प्रोजेक्ट और चेन्नई में साइबर सिटी बना रही है.

1 msf प्रोजेक्ट पर चल रहा है काम

DLF की इन्वेस्टर प्रेजेटेंशन के हाई क्वालिटी लैंडबैंक डेटा के मुताबिक मेट्रो शहर में DLF का कुल डेवलपमेंट पोटेंशियल 26 मिलियन स्क्वायर फीट है. इसमें 1 मिलियन स्क्वायर फीट के प्रोजेक्ट्स पर काम चल रहा है.

पाइपलाइन में 6msf के प्रोजेक्ट्स

  • इन्वेस्टर प्रेजेंटेशन के मुताबिक डीएलएफ के 6 मिलियन स्क्वायर फीट के प्रोजेक्ट्स पाइपलाइन में है जिन्हें जल्द बाजार में उतारा जाएगा.
  • प्रोजेक्ट्स के आलावा कंपनी के पास मेट्रो शहरों में 20 मिलियन स्क्वायर फीट का बैलेंस पोटेंशियल अभी बाकी है. इसमें ट्रांजिट ऑरिएंट डेवलपमेंट (TOD) और ट्रांजिट डेवलपमेंट राइट्स (TDR) पोटेंशियल शामिल है.
  • मुंबई में DLF एक जॉइंट वेंचर (JV) के तहत वेस्टपार्क प्रोजेक्ट बना रही है. इस प्रोजेक्ट में DLF की 51 फीसदी हिस्सेदारी है.

DLF का हाई क्वालिटी लैंड बैक

DLF

सोर्स: DLF Investor Presentation

2329 करोड़ रुपए की सेल्स बुकिंग

DLF के इन्वेस्टर प्रेजेंटेशन के मुताबिक मुंबई के वेस्टपार्क प्रोजेक्ट से अभी तक 2,329 करोड़ रुपए की सेल्स बुक की जा चुकी है. प्रोजेक्ट से 2,329 करोड़ रुपए का बैलेंस रेवेन्यू का अभी रिकॉग्नाइजेशन बाकी है.

402 करोड़ रुपए का बैलंस मार्जिन

  • इन्वेस्टर प्रेजेंटेशन के मुताबिक वेस्टपार्क प्रोजेक्ट से 402 करोड़ रुपए का बैलेंस मार्जिन अभी कंपनी के खाते में आना बाकी है.
  • मुंबई के अलावा चेन्नई में अपने कमर्शियल और एन्युटी बिजनेस के तहत कंपनी चेन्नई में द हब DLF साइबर सिटी प्रोजेक्ट का संचालन कर रही है.
  • मेट्रो शहरों मे कमर्शियल प्रोजेक्ट्स के लिए 0.3 मिलियन स्क्वायर फीट (DLF) और 5 मिलियन स्क्वायर फीट (DCCDL) का प्लान्ड पाइपलाइन तैयार किया है.
  • अभी मेट्रो सिटीज में रेंटल बिजनेस के तहत कुल 4.6 मिलियन स्क्वायर फीट पर निर्माण काम चल रहा है.

मेट्रो शहरो में एन्युटी/कमर्शियल पोटेंशियल

डीटेल्सDLF (मिलियन स्क्वायर फीट)DCCDL (मिलियन स्क्वायर फीट)
मौजूदा ऑपरेशनल पोर्टफोलियो18.42
अंडर कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट्स3.61
प्लान्ड पाइपलाइन प्रोजेक्ट्स0.35
बैलेंस पोटेंशियल52

Zee Business Live TV यहां पर देखें

18.4 मिलियन स्क्वायर फीट का ऑपरेशनल पोर्टफोलियो

DLF का मेट्रो शहरों में मौजूदा रेंटल (एन्युटी) और कमर्शियल बिजनेस का ऑपरेशनल पोर्टफोलियो 18.4 मिलियन स्क्वायर फीट है. वहीं, डीएलएफ साइबर सिटी डेवलपर्स लिमिटेड (DCCDL) का 2 मिलियन स्क्वायर फीट है. मेट्रो शहरों में DLF के 3.6 मिलियन स्क्वायर फीट एन्युटी प्रोजेक्ट्स और DCCDL के 1 मिलियन स्क्वायर फीट के कमर्शियल प्रोजेक्ट्स फिलहाल अंडर कंस्ट्रक्शन में हैं. DCCDL, DLF का जॉइंट वेंचर है. इसमें डीएलएफ की 66.67 फीसदी हिस्सेदारी है.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6