मुंबई के इस इलाके में ऐसा क्या, बुकिंग खुलते ही धड़ाधड़ बिके DLF के इस प्रोजेक्ट के सारे टावर

DLF Mumbai Real Estate: देश की सबसे बड़ी रियल्टी कंपनी डीएलएफ और ट्राइडेंट रियल्टी के साथ पार्टनरशिप में लॉन्च किए दे वेस्टपार्क के पहले चरण में चार टावरों की पूरी बिक्री की घोषणा की है.
मुंबई के इस इलाके में ऐसा क्या, बुकिंग खुलते ही धड़ाधड़ बिके DLF के इस प्रोजेक्ट के सारे टावर

DLF Mumbai Real Estate: भारत की सबसे बड़ी लिस्टेड रियल एस्टेट कंपनी डीएलएफ लिमिटेड की 100% स्वामित्व वाली सहायक कंपनी, डीएलएफ होम डेवलपर्स लिमिटेड ने ट्राइडेंट रियल्टी के साथ साझेदारी में अपनी सहायक कंपनी के जरिए, मुंबई के अंधेरी पश्चिम में लिंक रोड पर स्थित एक अहम रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट 'द वेस्टपार्क' के पहले चरण के तहत लॉन्च किए गए सभी चार टावरों की पूरी बिक्री की घोषणा की है. प्रोजेक्ट "द वेस्टपार्क फेज-1" का रजिस्ट्रेशन महाराष्ट्र रेरा (MahaRERA) के अंतर्गत किया गया है, जिसका पंजीकरण संख्या MahaRERA No. PR1181012500079 है और यह 30/06/2032 तक वैध है.

5.18 एकड़ में फैला हुआ है प्रोजेक्ट

‘द वेस्टपार्क’ लगभग 5.18 एकड़ में फैला है और यह लगभग 10 एकड़ के एक बड़े मास्टर प्लान का हिस्सा है. इस विकास परियोजना में कुल आठ वास्तुकला की दृष्टि से विशिष्ट टावर शामिल होंगे. पहले चरण में चार टावरों का निर्माण प्रस्तावित है, जिनमें से हर 37 मंजिला होगा और कुल 416 आवासीय यूनिट्स प्रदान करेगा. इन आवासों में लगभग 1,125 से 2,500 वर्ग फुट (कारपेट एरिया) तक के विशाल 3 और 4 BHK फ्लैट्स का एक विशेष संयोजन शामिल है, साथ ही सीमित संख्या में विशेष पेंटहाउस भी उपलब्ध हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source

845 डेडिकेटेड कार पार्किंग की जगह

प्रोजेक्ट के पहले चरण में मोबिलिटी की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए 845 डेडिकेटेड कार पार्किंग की जगह उपलब्ध कराई गईं हैं, साथ ही आगंतुकों के लिए अलग पार्किंग की सुविधा भी प्रदान की गई है. ‘द वेस्टपार्क’ का सबसे खास हिस्सा है करीब 6,000 वर्ग मीटर (लगभग 1.46 एकड़) में फैला लैंडस्केप्ड पोडियम, जिसे ‘ईको डेक’ कहा गया है. यह इस पूरे प्रोजेक्ट का ग्रीन हार्ट यानी हरियाली से भरा केंद्र है. प्रोजेक्ट में मुंबई दूर तक दिखने वाले सुंदर नज़ारे और एक खूबसूरत 25 मीटर लंबा स्विमिंग पूल है.

योगा स्टूडियो, एक्टिव स्पोर्ट्स एरिया जैसी सुविधाएं

प्रोजेक्ट में फिटनेस और योगा स्टूडियो, मेडिटेशन डेक, को-वर्किंग स्पेस, लाउंज, और बच्चों व सीनियर सिटिजन्स के लिए अलग मनोरंजन क्षेत्र जैसी सुविधाएं मौजूद हैं. मनोरंजन की बात करें तो यहां प्राइवेट बॉलिंग एली, वीआर गेमिंग जोन, और हर मौसम में खेलने योग्य इनडोर बैडमिंटन कोर्ट जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं. यहां हाफ ओलंपिक साइज स्विमिंग पूल, लगभग 1.2 किलोमीटर लंबा वॉकिंग ट्रैक, योगा जोन, और एक्टिव स्पोर्ट्स एरिया जैसी सुविधाएं सोच समझकर डिजाइन की गई हैं, ताकि हर उम्र के लोग शारीरिक और मानसिक रूप से सक्रिय रह सकें.

24x7 पेट्रोलिंग, RFIDआधारित पर्किंग व्यवस्था

सुरक्षा और मजबूती भी डीएलफ की इस परियोजना के डिजाइन का अहम हिस्सा हैं. यहां चार-स्तरीय सुरक्षा प्रणाली अपनाई गई है, जिसमें CCTV निगरानी, ऐक्सेस-कंट्रोल लॉबीज, 24x7 पेट्रोलिंग, और RFID-आधारित पार्किंग व्यवस्था शामिल है. टावरों को भूकंपरोधी (Zone 3 अनुरूप) बनाया गया है और इनमें साल भर सुचारू रूप से बनाए रखी जाने वाली अत्याधुनिक फायर सेफ्टी सिस्टम की सुविधा भी मौजूद है, जिससे निवासियों को हर स्तर पर सुरक्षा और मानसिक शांति मिल सके.

बेहतरीन कनेक्टिविटी और इंफ्रास्ट्रक्चर

अंधेरी वेस्ट में लिंक रोड के बिल्कुल पास स्थित ‘द वेस्टपार्क’ एक ऐसी जगह है जहां से पूरे मुंबई शहर में आसानी से पहुंचा जा सकता है. यह प्रोजेक्ट बेहतरीन और भविष्य के लिहाज से तैयार इंफ्रास्ट्रक्चर नेटवर्क से जुड़ा हुआ है. यहां से वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे, एसवी रोड, न्यू लिंक रोड, और आने वाले जेवीएलआर एलिवेटेड रोड व कोस्टल रोड तक सीधी और आसान कनेक्टिविटी मिलती है. इसका फायदा यह है कि यहां रहने वालों को शहर के उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम तक कहीं भी आने-जाने में कोई परेशानी नहीं होती- सफर तेज, सुगम और आरामदायक हो जाता है.

मेट्रो स्टेशन के बेहद करीब

‘द वेस्टपार्क’ की कनेक्टिविटी को और खास बनाता है इसका मेट्रो स्टेशनों के बिल्कुल पास होना. यहां से मेट्रो की मल्टी-लाइन सुविधा कुछ ही कदमों की दूरी पर उपलब्ध है, जिससे रोज का सफर तेज, आसान और बेहद सुविधाजनक हो जाता है. यह प्रोजेक्ट मुंबई के उन इलाकों में से एक में स्थित है, जो बेहद अच्छी तरह जुड़ा हुआ है और तेजी से विकसित हो रहा है. यही वजह है कि यह जगह कॉर्पोरेट लीडर्स, बिजनेस प्रोफेशनल्स और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी हस्तियों की पसंद बन चुकी है.

प्रोजेक्ट का प्राइम लोकेशन न सिर्फ शानदार कनेक्टिविटी देता है, बल्कि आस-पास बेहतरीन हेल्थकेयर, एजुकेशन, होटल और शॉपिंग की सुविधाएं भी मौजूद हैं. यही सब मिलकर इसे भविष्य की सोच रखने वाले शहरी परिवारों के लिए एक बेहद आकर्षक विकल्प बनाते हैं.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6