सैलरी से ज्यादा कमिशन, 1 दिन की तनख्वाह से दिल्ली में खरीद सकते हैं फ्लैट, DLF चेयरमैन की कमाई का हिसाब-किताब

DLF Chairman Salary: देश की सबसे बड़ी रियल एस्टेट कंपनी डीएलएफ के चेयरमैन राजीव सिंह की सैलरी में 34 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है. कंपनी ने अपनी रिपोर्ट में ये जानकारी दी है.
सैलरी से ज्यादा कमिशन, 1 दिन की तनख्वाह से दिल्ली में खरीद सकते हैं फ्लैट, DLF चेयरमैन की कमाई का हिसाब-किताब

DLF Chairman Salary: देश की सबसे बड़ी रियल एस्टेट कंपनी डीएलएफ के चेयरमैन राजीव सिंह की सैलरी पिछले वित्त वर्ष (2024-25) में कंपनी के बेहतर प्रदर्शन के बाद सालाना 34 प्रतिशत बढ़कर 36.65 करोड़ रुपये हो गई है. कंपनी की नवीनतम वार्षिक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है. वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान निदेशकों/केएमपी (प्रमुख प्रबंधकीय कर्मियों) को भुगतान/देय पारिश्रमिक की सूची के अनुसार, डीएलएफ के चेयरमैन और पूर्णकालिक निदेशक को पिछले वित्त वर्ष में 36.65 करोड़ रुपये का पारिश्रमिक मिला है, जबकि इससे पिछले वित्त वर्ष में यह 27.30 करोड़ रुपये था.

कमिशन के तौर पर मिलेंगे 34.53 करोड़ रुपए

डीएलएफ चेयरमैन को दिए गए कुल पारिश्रमिक में से 34.53 करोड़ रुपये कमीशन के रूप में दिए गए हैं. निदेशक मंडल ने चेयरमैन के साथ-साथ कंपनी के दो प्रबंध निदेशकों – अशोक कुमार त्यागी और देविंदर सिंह को 2024-25 के लिए कमीशन/वैरिएबल पे को मंजूरी दी थी। यह टैक्स के बाद कंसोलिडेटेड प्रॉफिट (PAT), कैश फ्लो जैसे लक्षित मापदंडों के आधार पर और निर्माण व्यय और पूर्व-बिक्री को ध्यान में रखते हुए किया गया था.

Add Zee Business as a Preferred Source

2024-25 में मिला पांच फीसदी बढ़ी थी सैलरी

त्यागी को 2024-25 के लिए 14.16 करोड़ रुपये का पारिश्रमिक मिला है, जो उससे पिछले वर्ष के 13.52 करोड़ रुपये से लगभग पांच प्रतिशत अधिक है. इसमें से 8.77 करोड़ रुपये कमीशन के रूप में हैं. डीएलएफ के प्रबंध निदेशक (एमडी) देविंदर सिंह का पारिश्रमिक भी पिछले वित्त वर्ष में लगभग पांच प्रतिशत बढ़कर 14.16 करोड़ रुपये हो गया, जबकि 2023-24 में यह 13.52 करोड़ रुपये था. उन्हें कमीशन के रूप में भी 8.77 करोड़ रुपये मिले. त्यागी और देविंदर सिंह चार अगस्त, 2023 से प्रबंध निदेशक बन गए.

4,366.82 करोड़ रुपए था मार्केट कैप

बाजार पूंजीकरण के लिहाज से डीएलएफ भारत की सबसे बड़ी रियल एस्टेट कंपनी है. इसका शुद्ध लाभ 2024-25 में बढ़कर 4,366.82 करोड़ रुपये हो गया, जो वित्त वर्ष 2023-24 में 2,723.53 करोड़ रुपये था. वहीं, डीएलएफ लिमिटेड के चेयरमैन राजीव सिंह ने कहा है कि कंपनी के पास बाजार की ‘आकांक्षी जरूरतों’ को पूरा करने के लिए आवासीय परियोजनाओं की एक मजबूत पाइपलाइन है और कंपनी निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में आगे बढ़ रही है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6