&format=webp&quality=medium)
देश के रियल एस्टेट सेक्टर में एक बड़ा और क्रांतिकारी बदलाव देखने को मिल रहा है. अब बिल्डर्स केवल रेजिडेंशियल इमारतों तक ही सीमित नहीं रहना चाहते हैं. डेवलपर्स के संघ CREDAI और CRE Matrix के ताजा डेवलपर सेंटीमेंट सर्वे 2026 के मुताबिक ई कॉमर्स और क्विक कॉमर्स के बढ़ते प्रभाव ने वेयरहाउसिंग और लॉजिस्टिक्स सेक्टर को कमाई का सबसे नया और आकर्षक जरिया बना दिया है. सर्वे के मुताबिक देश के 37 फीसदी डेवलपर्स अब वेयरहाउसिंग और लॉजिस्टिक्स सेगमेंट में विस्तार करने के लिए तैयार हैं. मुंबई मेट्रोपोलिटिन एरिया (MMR) के डेवलपर्स इस बदलाव में सबसे आगे दिख रहे हैं.
CREDAI और CRE Matrix के डेवलपर सेंटीमेंट सर्वे 2026 के मुताबिक MMR का पारंपरिक बिजनेस मॉडल बदलने वाला है और डेवलपर्स अब इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़ी संभावनाएं तलाश रहे हैं.

वेयरहाउसिंग के अलावा डेटा सेंटर्स और को-लिविंग जैसे नए सेगमेंट भी बिल्डर्स को लुभा रहे हैं.
31% डेवलपर का डेटा सेंटर में दांव
नए बिजनेस सेगमेंट का भविष्य (2026)
| सेगमेंट | विस्तार की इच्छा रखने वाले डेवलपर्स (%) |
| सीनियर लिविंग | 38% |
| वेयरहाउसिंग और लॉजिस्टिक्स | 37% |
| डेटा सेंटर्स | 31% |
| को-लिविंग स्पेस | 24% |
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
CREDAI और CRE Matrix के मुताबिक तकनीकी प्रगति और बेहतर पॉलिसी के कारण निर्माण लागत में स्थिरता ने भी डेवलपर्स को इन नए क्षेत्रों में कदम रखने के लिए प्रोत्साहित किया है. सर्वे के मुताबिक, 65 फीसदी डेवलपर्स ने पाया है कि उन्नत निर्माण तकनीकों और रोबोटिक्स के इस्तेमाल के कारण प्रोजेक्ट लागत में बढ़ोतरी 10 फीसदी से कम रही है. यह कॉस्ट मैनेजमेंट डेवलपर्स को नए और चुनौतीपूर्ण सेगमेंट जैसे वेयरहाउसिंग में निवेश करने के लिए आर्थिक मजबूती दे रहे हैं.
क्षेत्रीय आधार पर वेयरहाउसिंग की मांग
| क्षेत्र | वेयरहाउसिंग में रुचि (%) |
| मध्य भारत | 32% |
| दक्षिण भारत | 26% |
| पश्चिम भारत (MMR सहित) | 25% |
सवाल: डेवलपर्स वेयरहाउसिंग की ओर क्यों झुक रहे हैं?
जवाब: ई-कॉमर्स और क्विक कॉमर्स की बढ़ती मांग के कारण गोदामों की जरूरत बढ़ गई है.
सवाल: मुंबई (MMR) में वेयरहाउसिंग की क्या स्थिति है?
जवाब: यहां के 28% डेवलपर्स अब लॉजिस्टिक्स और वेयरहाउसिंग को प्राथमिकता दे रहे हैं.
सवाल: क्या 2026 में घरों की कीमतें बढ़ेंगी?
जवाब: खास तौर से मुंबई और दिल्ली-एनसीआर में 10% से अधिक वृद्धि का अनुमान है ।
सवाल: निर्माण लागत को लेकर क्या रुझान है?
जवाब: जीएसटी और आधुनिक तकनीक की मदद से लागत वृद्धि 10% के भीतर बनी हुई है.
सवाल: सबसे बड़ा जोखिम क्या माना जा रहा है?
जवाब: करीब 65% डेवलपर्स ने रेगुलेटरी बाधाओं को सबसे बड़ा खतरा माना है.