NCR से 3 घंटे दूर,इस शहर में होगी बने-बनाए घरों की ई-नालीमी, NH-24 से कनेक्टिविटी, ₹1.52 लाख से बुकिंग शुरू

यूपी आवास एवं विकास परिषद दिल्ली-एनसीआर के पास मुरादाबाद में बने बनाए घर की ई-नीलामी करने जा रही है. इन घरों का रिजर्व प्राइस 30 लाख रुपए से शुरू है. जानिए फ्लैट्स की कीमत और डिस्काउंट.
NCR से 3 घंटे दूर,इस शहर में होगी बने-बनाए घरों की ई-नालीमी, NH-24 से कनेक्टिविटी, ₹1.52 लाख से बुकिंग शुरू

Representative Image (AI Generated)

दिल्ली एनसीआर से 2 से 3 घंटे की दूरी पर यदि आप घर लेना चाहते हैं तो यूपी आवास विकास परिषद (UPAVP) ये मौका लेकर आया है. चैत्र नवरात्रि के मौके पर UPAVP मुरादाबाद में बने बनाए घर (Mini HIG Finished, फर्स्ट फ्लोर) की ई नीलामी करने जा रहा है. ई-नीलामी में इन घरों के लिए रिजर्व प्राइस केवल 30.48 लाख रुपए से शुरू है. मुरादाबाद में यह घर लाजपत नगर योजना में स्थित है. घरों की ई-नीलामी 25 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी. आपको बता दें कि यदि ई-नीलामी में सिंगल बिडिंग मिली तो एक बार फिर ई-नीलामी होगी.

कुल 9 घरों की होगी नीलामी

मुरादाबाद में कुल 9 घर नीलामी के लिए उपलब्ध हैं. इसमें सबसे कम 48.91 वर्ग मीटर वाली प्रॉपर्टी का सबसे कम रिजर्व प्राइस 30,48,959 रुपए है. नीलामी के लिए आवेदकों को 1.52 लाख टोकन मनी जमा करनी होगी.

Add Zee Business as a Preferred Source

35.53 लाख रुपए रिजर्व प्राइस

  • ई-नीलामी में 60.48 वर्ग मीटर की प्रॉपर्टीज का रिजर्व प्राइस 35.53 लाख रुपए तय किया गया है. इसकी टोकन अमाउंट 1.77 लाख रुपए है.
  • सबसे महंगी मिनी HIG प्रॉपर्टी (F-28) की लागत 37,56,288 रुपए है. इसके लिए 1.87 लाख रुपए टोकन मनी देनी होगी.
  • आपको बता दें कि Mini HIG फ्लैट्स HIG की तुलना में थोड़े छोटे साइज के फ्लैट होते हैं, इन्हें खास तौर से अपर मिडिल क्लास के लिए डिजाइन किया जाता है.
  • Mini HIG में आमतौर पर 2 से 3 कमरे और जरूरी सुविधाएं होती है. सभी फ्लैट्स फर्स्ट फ्लोर पर स्थित होंगे.

फ्लैट्स की कीमत, डिस्काउंट, टोकन अमाउंट

संपत्ति नंबरक्षेत्रफल (Sqm)कुल लागत / रिजर्व प्राइस (रु)टोकन मनी / EMD (रु)
F-27, F-21, F-23, F-2648.9130,48,9591,52,448
F-1448.9131,26,5591,56,328
F-22, F-24, F-2560.4835,53,0751,77,654
F-2860.4837,56,2881,87,814

दिल्ली-लखनऊ हाईवे से डायरेक्ट कनेक्टिविटी

लाजपत नगर योजना कनेक्टिविटी के मामले में भी अच्छी है. यह दिल्ली-लखनऊ हाईवे (NH24/नया NH-9) से रणनीतिक तौर पर जुड़ा हुआ है. यहां से दिल्ली (लगभग 165 किलोमीटर) और हापुड़ पहुंचना बेहद आसान है.

मुरादाबाद बाईपास से ट्रैफिक से राहत

  • 33.7 किलोमीटर का मुरादाबाद बाईपास शहर के ट्रैफिक से राहत देता है.
  • प्रस्तावित यूपी-उत्तराखंड ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे से दोनों राज्य की दूरी महज 2.5 से 3 घंटे रह जाएगी.
  • लाजपत नगर योजना से कटघर स्टेशन 1.4 से 1.6 किलोमीटर की दूरी पर है. मुरादाबाद जंक्शन 1.7 से 3.9 किलोमीटर दूरी पर है.
  • लाजपत नगर योजना से मुंडा पांडे एयरपोर्ट (मुरादाबाद एयरपोर्ट) 16.9 किलोमीटर की दूरी पर है.

योजना से जुड़ी अहम तारीख

प्रक्रिया का विवरणनिर्धारित तारीख
रजिस्ट्रेशन व टोकन मनी जमा करने की अवधि09.03.2026 से 24.03.2026 तक
ई-नीलामी (Bidding) की तिथि25.03.2026
सिंगल बिडिंग पर ई-नीलामी की तारीख27.03.2026 से 15.04.2026 तक

10 साल की किश्तों में होगा भुगतान

UPAVP के नियमों के मुताबिक संपत्तियों का निस्तारण "जहां है जैसे है" के आधार पर होगा. आवेदक भुगतान 10 साल की किश्तों में कर सकते हैं. किश्तों पर ब्याज दर MCLR+1% होगी. किश्ते यदि समय पर जमा नहीं हुई तो 2 फीसदी का अतिरिक्त चक्रवृद्धि ब्याज लगेगा. कोई आवंटी अपनी बची हुई किश्तों की धनराशि को समय से पहले किसी भी एकमुश्त जमा करता है तो उसे प्रिंसिपल अमाउंट में से 2 फीसदी की छूट दी जा सकेगी.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

सवाल: लाजपात नगर मिनी HIG (फर्स्ट फ्लोर) की शुरुआती कीमत क्या है?

जवाब: फ्लैट का रिजर्व प्राइस 30,48,959 रुपए से शुरू होकर 37,56,299 रुपए तक है.

सवाल: नीलामी में शामिल होने के लिए न्यूनतम कितनी टोकनी मनी देनी होगी?

जवाब: नीलामी में न्यूनतम टोकन मनी 1.52 लाख रुपए है.

सवाल: क्या इस योजना के तहत किश्तों में भुगतान किया जा सकता है?

जवाब: योजना के तहत आसान किश्तों में भुगतान किया जा सकता है.

सवाल: ई-नीलामी के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख क्या है?

जवाब: रजिस्ट्रेशन और टोकन धनराशि जमा करने की आखिरी तारीख 24 मार्च 2026 है.

सवाल: लोकेशन के पास कनेक्टिविटी कैसी है?

जवाब: लोकेशन के पास रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट बेहद करीब है. इसके अलावा हाईवे से सीधी कनेक्टिविटी है.

Zee Business Live TV यहां पर देखें

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6