NCR में बही उल्टी गंगा, नहीं बिक रहे मकान, फिर भी कीमतें में लगी आग, तो मिडिल क्लास भूल जाएं घर?

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली एनसीआर में मिडिल क्लास के लिए घर खरीदना दूर की कौड़ी बनता जा रहा है. यही वजह है कि एनसीआर भारत का सबसे तेजी से महंगा होता रियल एस्टेट मार्केट बन गया है.
NCR में बही उल्टी गंगा, नहीं बिक रहे मकान, फिर भी कीमतें में लगी आग, तो मिडिल क्लास भूल जाएं घर?

देश की राजधानी दिल्ली NCR में घर खरीदना लगातार मिडिल क्लास की पहुंच से दूर होने जा रहा है. यहां पर प्रॉपर्टी की कीमतों में सालाना आधार पर 24 फीसदी का जबरदस्त उछाल देखा गया है, जो देश के टॉप 7 शहरों में सबसे ज्यादा है. यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है जब पूरे देश में औसत मूल्य वृद्धि केवल 9 फीसदी ही रही है. इस रिकॉर्ड तोड़ तेजी ने NCR को भारत का सबसे तेजी से महंगा होता रियल एस्टेट मार्केट बना दिया है, जिससे खरीदारों के मन में यह सवाल खड़ा हो गया है कि निवेश का यह सही समय है या फिर इंतजार करना बेहतर है.

13920 घरों की हुई बिक्री, 11% की गिरावट

Anarock की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक साल 2025 की तीसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में NCR में लगभग 13,920 घरों की बिक्री हुई है, जो पिछले साल की इसी तिमाही की तुलना में 11 फीसदी कम है.

सप्लाई में भी गिरावट

  • रिपोर्ट के मुताबिक नए घरों की सप्लाई में भी 11 फीसदी की वार्षिक गिरावट आई है और केवल 12645 नए यूनिट्स ही बाजार में उतारे गए हैं.
  • Anarock की रिपोर्ट के मुताबिक कीमतों में यह आग उस वक्त लगी है जब घरों की बिक्री और नए प्रोजेक्ट्स की लॉन्चिंग दोनों में गिरावट दर्ज की गई है.

NCR रियल एस्टेट मार्केट एक नजर में (Q3 2025)

संकेतकआंकड़े

वार्षिक बदलाव (%)

औसत मूल्य वृद्धि24%+ 24%
बिके हुए कुल घर13,920 यूनिट्स- 11%
नए घरों की सप्लाई12,645 यूनिट्स- 11%
नए लॉन्च में लग्जरी घरों की हिस्सेदारी70%-

क्यों हुई सेल्स में गिरावट

Anarock की रिपोर्ट के मुताबिक कीमतों में इस उछाल और सेल्स में गिरावट के इस विरोधाभास का एक बड़ा कारण मार्केट का लग्जरी सेग्मेंट की तरफ झुकना है.

लग्जरी सेगमेंट में 70 फीसदी हिस्सेदारी

  • रिपोर्ट के मुताबिक साल 2025 की तीसरी तिमाही में एनसीआर में लॉन्च हुए कुल नए घरों में से 70 फीसदी की हिस्सेदारी लग्जरी सेगमेंट (1.5 करोड़ रुपए से अधिक कीमत वाले) की थी.
  • रिपोर्ट में संकेत दिया गया है कि बिल्डर्स अब किफायती और मिड-सेगमेंट के बजाय महंगे घर बनाने पर ज्यादा ध्यान केंद्रित कर रहे हैं. इस कारण बाजार में कम संख्या में, अधिक कीमत वाले घरों की उपलब्धता बढ़ गई है.
  • इन कारणों से दिल्ली एनसीआर में प्रॉपर्टी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है.

NCR बनाम भारत - औसत मूल्य वृद्धि (YoY)

क्षेत्र

Q3 2025 में वार्षिक मूल्य वृद्धि

NCR24%
बेंगलुरु10%
टॉप 7 शहर (औसत)9%

क्या घर खरीदने का सही वक्त?

Anarock की रिपोर्ट के मुताबिक विशेषज्ञों का मानना है कि ग्लोबल आर्थिक अनिश्चितताओं के बावजूद, भारत का रेजिडेंशियल मार्केट इनकम में बढ़ोतरी और शहरीकराण के कारण मजबूत बना हुआ है. हालांकि, एनसीआर जैसे मार्केट को अफोर्डिबिलिटी की चुनौतियों से जूझना पड़ रहा है. त्योहारों के आने वाले सीजन से बाजार को काफी ज्यादा उम्मीदें हैं, इसके लिए डेवलपर्स ने कई नए प्रोजेक्ट्स की भी योजना बनाई हुई है. अब सवाल आता है कि क्या घर खरीदने का ये सही वक्त है? यह खरीदार के बजट और जरूरतों पर निर्भर करता है. भले ही बाजार लग्जरी घरों की तरफ झुका है लेकिन, पिछले कुछ वर्षों की तुलना में कीमतों की बढ़ोतरी थोड़ी कम हुई है.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

सवाल: NCR में प्रॉपर्टी की कीमतें कितनी बढ़ी हैं?

जवाब: 2025 की तीसरी तिमाही में, NCR में औसत आवासीय कीमतों में पिछले साल की तुलना में 24% की वृद्धि हुई है, जो देश के शीर्ष 7 शहरों में सबसे अधिक है.

सवाल: क्या कीमतों में बढ़ोतरी के साथ NCR में घरों की बिक्री भी बढ़ी है?

जवाब: नहीं, कीमतों में उछाल के बावजूद, Q3 2025 में घरों की बिक्री में सालाना 11% की गिरावट आई है और कुल 13,920 यूनिट्स बिकी हैं.

सवाल: NCR में किस तरह के घर सबसे ज्यादा लॉन्च हो रहे हैं?

जवाब: NCR में नए लॉन्च का एक बड़ा हिस्सा लग्जरी सेगमेंट का है। Q3 2025 में लॉन्च हुए नए प्रोजेक्ट्स में से 70% घर ₹1.5 करोड़ से अधिक कीमत वाले थे.

सवाल: भारत के अन्य बड़े शहरों में कीमतों की क्या स्थिति है?

जवाब: NCR के 24% उछाल की तुलना में, टॉप 7 शहरों में औसत मूल्य वृद्धि 9% रही है. बेंगलुरु 10% की वृद्धि के साथ दूसरे स्थान पर रहा.

सवाल: भारत में कुल घरों की बिक्री का रुझान क्या है?

जवाब: शीर्ष 7 शहरों में कुल मिलाकर, घरों की बिक्री की मात्रा में सालाना 9% की गिरावट आई है. हालांकि, अधिक महंगे घरों की बिक्री के कारण, कुल बिक्री का मूल्य 14% बढ़ा है.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6