NCR में घर खरीदार को राहत! अंधाधुंध प्रॉपर्टी के दाम बढ़ने पर लगा ब्रेक, कीमतों की रफ्तार में भारी गिरावट

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली-एनसीआर में प्रॉपर्टी की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि पर ब्रेक लगा है. वहीं, सप्लाई में बढ़ोतरी दर्ज की गई है. जानिए क्या कहती है ताजा रिपोर्ट.
NCR में घर खरीदार को राहत! अंधाधुंध प्रॉपर्टी के दाम बढ़ने पर लगा ब्रेक, कीमतों की रफ्तार में भारी गिरावट

NCR में प्रॉपर्टी के दाम बढ़ने की रफ्तार पर लगा ब्रेक (Photo: प्रतीकात्मक/AI/Gemini)

राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली और एनसीआर के रियल एस्टेट मार्केट में पिछले कुछ सालों से जारी कीमतों की बेतहाशा उड़ान पर अब ब्रेक लगता दिख रहा है. PropTiger की नई रिपोर्ट के मुताबिक, एनसीआर में घरों की औसत कीमत में बढ़ोतरी धीमी हो गई है. इसके साथ ही मार्केट में नए प्रोजेक्ट्स की सप्लाई 29 फीसदी तक बढ़ गई है, जिससे रेडी-टू-मूव या नए घरों की किल्लत दूर हो रही है. ऐसे में ईएमआई का गणित बिठा रहे खरीदारों के लिए बेस प्राइस और मौजूदा ट्रेंड समझने का सबसे सटीक वक्त है.

9534 रुपए प्रति वर्ग फुट कीमत

PropTiger की रिपोर्ट के मुताबिक, 2026 की पहली तिमाही में दिल्ली-एनसीआर में घरों की औसत कीमत 9534 रुपए प्रति वर्ग फुट दर्ज की गई है.

18% फीसदी पर आई ग्रोथ

  • पिछले साल 2025 की पहली तिमाही में दिल्ली-एनसीआर में कीमतों में 43 फीसदी का जबरदस्त सालाना उछाल देखा गया था. इस साल की पहली तिमाही में यह वृद्धि दर गिरकर 18 फीसदी पर आ गई है.
  • रिपोर्ट के मुताबिक, 2025 की चौथी तिमाही के मुकाबले इस तिमाही में केवल 4 फीसदी की मामूली बढ़ोतरी हुई है.
  • PropTiger के मुताबिक, देश के टॉप 8 शहरों में प्रॉपर्टी की औसत कीमत पहली बार 10,000 रुपए के आंकड़े को पार कर गई है. वहीं, दिल्ली-एनसीआर अभी भी राष्ट्रीय औसत से नीचे है.

टॉप शहरों में घरों की औसत कीमत

शहरऔसत कीमत (रु/वर्ग फुट)सालाना वृद्धि दर (YoY)पिछले साल की वृद्धि दर (Q1 2025 YoY)
दिल्ली-एनसीआर9,53418%43%
मुंबई (MMR)15,12020%20%
बेंगलुरु9,78524%14%
पुणे7,95712%18%
अहमदाबाद4,9498%10%

सप्लाई के मोर्चे पर आई गुड न्यूज

दिल्ली-एनसीआर में सप्लाई के मोर्चे पर अच्छी खबर आई है. रिपोर्ट के मुताबिक, नए घरों की सप्लाई सालाना आधार पर 28.6 फीसदी बढ़ गई है. 2026 की पहली तिमाही में 10,230 यूनिट्स मार्केट में लॉन्च हुईं.

बिक्री में 11.4% की बढ़ोतरी

  • घरों की बिक्री में भी सालाना आधार पर 11.4 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. कुल 9447 यूनिट्स बिकी हैं.
  • नए घरों की सप्लाई का एक बड़ा हिस्सा प्रीमियम और अपर मिड-इनकम सेगमेंट पर केंद्रित है.
  • घरों की बढ़ती डिमांड उपलब्ध प्रीमियम इन्वेंट्री को बिना किसी ओवरहैंग (बचे हुए स्टॉक) के सोख रही है.
  • दिल्ली-एनसीआर के द्वारका एक्सप्रेसवे कॉरिडोर जैसे इलाकों में ट्रांसपेरेंसी सुधारों के कारण रीसेल मार्केट की स्थिति बेहतर हो रही है.

दिल्ली-एनसीआर: सप्लाई और सेल्स का हाल (Q1 2026)

पैमानायूनिट्स (Q1 2026)सालाना वृद्धि (YoY)तिमाही वृद्धि (QoQ)
बिक्री9,447+11.4%+2.4%
नई सप्लाई10,230+28.6%-2.1%

Zee Business Live TV यहां पर देखें

MMR में सबसे ज्यादा कीमत

दिल्ली-एनसीआर में कीमतों की बढ़ोतरी पर लगाम लग रही है, वहीं बेंगलुरु में औसत कीमत 24 फीसदी सालाना की दर से बढ़कर 9785 रुपए प्रति वर्ग फुट हो गई है. वहीं, मुंबई (MMR) 15,120 रुपए प्रति वर्ग फुट के साथ देश का सबसे महंगा मार्केट बना हुआ है. इसके अलावा अहमदाबाद 4,949 रुपए प्रति वर्ग फुट के साथ सबसे किफायती शहर है.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6