5 साल में 98% बढ़ा रेट- गुरुग्राम से भी ज्यादा तेज बढ़ी इस शहर में प्रॉपर्टी की कीमत, कहां मिलेगा सस्ता घर?

Gurugram, Greater Noida Real Estate: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली एनसीआर में रियल एस्टेट की तस्वीर पिछले पांच साल में पूरी तरह से बदल गई है.
5 साल में 98% बढ़ा रेट- गुरुग्राम से भी ज्यादा तेज बढ़ी इस शहर में प्रॉपर्टी की कीमत, कहां मिलेगा सस्ता घर?

Gurugram, Greater Noida Real Estate: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली एनसीआर इलाके में रियल एस्टेट की तस्वीर पूरी तरह से बदल गई है. एक वक्त यहां प्रॉपर्टी मार्केट बेहद सुस्त था, लेकिन अब यह भारत की सबसे कामयाब कहानियों में से एक हैं. ऐसा सरकारी नियमों जैसे RERA, SWAMIH फंड और प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) में हुए सुधारों की वजह से हो पाया है. पिछले 10 साल में घरों की मांग और सप्लाई, दोनों में ही जबरदस्त उछाल दर्ज किया है. वहीं, कई इलाकों खासकर गुरुग्राम और ग्रेटर नोएडा में घरों की कीमत में बेतहाशा वृद्धि हुई है. हालांकि, इन सभी शहरों की तुलना में फरीदाबाद में प्रॉपर्टी के दाम में हल्की वृद्धि हुई है. ऐसे में यहां अभी भी सस्ते घर मिल सकते हैं.

औसत से लगभग दोगुनी हुई ग्रेटर नोएडा में कीमत

एनारॉक की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले सिर्फ पांच साल में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी ग्रेटर नोएडा में देखने को मिली है. यहां पर औसत कीमत लगभग दोगुनी हो गई है. साल 2020 की शुरुआत में रेट 3,340 रुपए प्रति वर्ग फुट था, यह साल 2025 की पहली तिमाही में 98 बढ़कर 6600 रुपए प्रति वर्ग फुट हो गया है. इसके अलावा नोएडा भी पीछे नहीं है, यहां दाम 92 फीसदी बढ़कर 9200 रुपए प्रति वर्ग फुट तक फुट तक पहुंच गया है.

Add Zee Business as a Preferred Source

गुरुग्राम में 84 फीसदी बढ़ी घरों की कीमत

दिल्ली एनसीआर के गुरुग्राम में घरों की कीमतों में 84 फीसदी बढ़कर 11,300 प्रति वर्ग फुट हो गई है. पूरे एनसीआर में औसत कीमत 81 फीसदी तक बढ़ी है. दिलचस्प बात है कि पहले NCR में देश के सबसे ज्यादा बिना बिकी हुई इनवेंटरी थी. हालांकि, अब ये स्थिति बदल गई है. कीमतें बढ़ने के बावजूद बिके घरों की संख्या आधी होकर अब करीब 84500 रह गई है. नोएडा में सबसे ज्यादा 72 फीसदी की कमी आई है. वहीं, ग्रेटर नोएडा में 56% और गाजियाबाद में 58% कम हुए है.

बढ़ रही है नए घरों की सप्लाई

एनरॉक की रिपोर्ट के मुताबिक पहले जहां अनसोल्ड इनवेंटरी बिकने में औसतन 88 महीने लग जाते थे, अब सिर्फ 17 महीने लगते हैं. इसके साथ ही नए घर की सप्लाई भी बढ़ी है. साल 2024 में करीब 53 हजार नए घर लॉन्च हुए हैं. हालांकि, बाजार के मिजाज में बदलाव आया है. जहां पहले 40 लाख रुपए से कम वाले घर ज्यादा बनते थे, कोविड के बाद से बिल्डर्स का ध्यान लग्जरी और अल्ट्रा लग्जरी सेगमेंट पर चला गया है. 2024 में लॉन्च हुए नए घर में 59 फीसदी अल्ट्रा लग्जरी थे, जबकि सस्ते घरों का हिस्सा सिर्फ 11 फीसदी रह गया है.

फरीदाबाद और गाजियाबाद में प्रॉपर्टी के दाम

एनरॉक की रिपोर्ट के मुताबिक फरीदाबाद में पिछले पांच साल में घरों के दाम में 50 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. ये 3200 रुपए प्रति वर्ग फुट से बढ़कर 4800 रुपए प्रति वर्ग फुट हो गए हैं. इसके अलावा गाजियाबाद में प्रॉपर्टी के दाम में 72 फीसदी का उछाल आया है. यहां दाम 3260 रुपए प्रति वर्ग फुट से बढ़कर 5600 रुपए प्रति वर्ग फुट हो गए हैं. रिपोर्ट के मुताबिक आने वाले वक्त में सोहना, न्यू गुड़गांव, द्वारका एक्सप्रेसवे और ग्रेटर नोएडा वेस्ट जैसे इलाके ज्यादा तेजी से बढेंगी. ऐसे में NCR का रियल एस्टेट बाजार मजबूत बना हुआ है.

RECOMMENDED

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6