अमीरों का गुरुग्राम नोएडा के आगे फेल, जेवर एयरपोर्ट ने बनाया NCR का हॉटस्पॉट, 1 साल में 10% महंगी हुई प्रॉपर्टी

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर के प्रॉपर्टी मार्केट में नोएडा एक बड़ा प्लेयर बनकर उभर रहा है. नोएडा ने प्रॉपर्टी की कीमतों के मामले में गुरुग्राम को भी पीछे छोड़ दिया है. जानिए क्या कहती है ताजा रिपोर्ट.
अमीरों का गुरुग्राम नोएडा के आगे फेल, जेवर एयरपोर्ट ने बनाया NCR का हॉटस्पॉट, 1 साल में 10% महंगी हुई प्रॉपर्टी

राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के रियल एस्टेट मार्केट ने साल 2025 की चौथी तिमाही में जबरदस्त प्रदर्शन किया है. अभी तक गुरुग्राम को एनसीआर का बड़ा हॉटस्पॉट कहा जाता है लेकिन, अब नोएडा और गाजियाबाद धीरे-धीरे बड़े हॉटस्पॉट बनकर उभर रहे हैं. खासकर नोएडा ने गुरुग्राम को पीछे छोड़ दिया है. कुशमैन एंड वेकफील्ड की रेजिडेंशियल मार्केटबीट Q4 रिपोर्ट के मुताबिक जेवर एयरपोर्ट के आने से और इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार ने नोएडा में स्थित प्रॉपर्टी को सोने में बदल दिया है.

कीमतों में 10% की बढ़ोतरी

कुशमैन एंड वेकफील्ड की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक नोएडा में घरों की कीमत में साल-दर-साल आधार पर 10 फीसदी की जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है.

Add Zee Business as a Preferred Source

गुरुग्राम को छोड़ा पीछे

  • नोएडा से यदि मिलेनियम सिटी गुरुग्राम की तुलना करें तो प्रॉपर्टी की कीमतों में बढ़ोतरी 9 फीसदी रही है.
  • गुरुग्राम से नोएडा के बीच ये शिफ्ट काफी अहम है. गुरुग्राम को लग्जरी और प्रीमियम हाउसिंग सेगमेंट का गढ़ माना जाता है.
  • नोएडा और ग्रेटर नोएडा में तेजी का कारण बेहतर होता इंफ्रास्ट्रक्चर है.
  • गुरुग्राम के मुकाबले नोएडा में फिलहाल सस्ते घरों के ऑप्शन मिल रहे हैं.
  • घर खरीदारों को उम्मीद है कि जेवर एयरपोर्ट के बाद लंबी अवधि में यह सुरक्षित और अच्छा रिटर्न देने वाला मार्केट होगा.

NCR Real Estate

मिड सेगमेंट की बड़ी हिस्सेदारी

रिपोर्ट के मुताबिक मार्केट में सबसे ज्यादा डिमांड मिड सेगमेंट यानी मध्यम वर्ग के बजट वाले घर में है. 2025 की चौथी तिमाही में एनसीआर में जितने घरों की लॉन्चिंग हुई, उनमें 51% हिस्सेदारी मिड सेगमेंट की रही है.

एवरेज लॉन्च प्राइस में गिरावट

  • मिड सेगमेंट की बढ़ती डिमांड के कारण एवरेज लॉन्च प्राइस में हल्की गिरावट दर्ज की गई है.
  • रिपोर्ट ने कहा है कि पुराने और मौजूदा प्रोजेक्ट्स की कीमतों में अच्छी-खासी तेजी आई है.
  • साल 2025 में मिड सेगमेंट के लॉन्च बीते साल के मुकाबले 105 फीसदी बढ़े हैं.

दिल्ली एनसीआर रियल एस्टेट का हाल

शहर/स्थानकीमतों में बढ़ोतरी (YoY)मुख्य कारण
नोएडा10%जेवर एयरपोर्ट, बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर, सस्ती कीमतें
गुरुग्राम9%द्वारका एक्सप्रेसवे, न्यू गुड़गांव की कनेक्टिविटी
NCR (हाई-एंड सेगमेंट)4-6%स्थिर मांग और सीमित सप्लाई

गुरुग्राम नई लॉन्चिंग में किंग

नोएडा रियल एस्टेट मार्केट में इस तेजी के संकेत तीसरी तिमाही में आने लगे थे. नोएडा और ग्रेटर नोएडा ने साल 2025 के पहले 9 महीनों में लॉन्च में 54 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई है. ऐसे में चौथी तिमाही में 10 फीसदी का उछाल ने एक बार फिर साबित किया है कि यहां पर डिमांड मजबूत बनी हुई है. हालांकि, इन सभी के बीच गुरुग्राम अभी भी लॉन्चिंग के मोर्चे पर किंग बना है. 2025 की चौथी तिमाही में कुल 14248 यूनिट्स लॉन्च हुई है. इसमें गुरुग्राम की हिस्सेदारी 50 फीसदी, नोएडी की हिस्सेदारी 29 फीसदी और गाजियाबाद की हिस्सेदारी 16 फीसदी थी.

Zee Business Live TV यहां पर देखें

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

सवाल: नोएडा में प्रॉपर्टी मार्केट में कितनी बढ़ोतरी हुई है?

जवाब:
नोएडा में प्रॉपर्टी की कीमत में सालना आधार पर 10% बढ़ोतरी हुई है.

सवाल: नोएडा और गुरुग्राम में कहां बेहतर निवेश के मौके हैं?

जवाब:
रिटर्न के मामले में नोएडा ने गुरुग्राम को पीछे छोड़ दिया है.

सवाल: दिल्ली एनसीआर में सबसे ज्यादा किस तरह के घरों की डिमांड है?

जवाब:
दिल्ली एनसीआर में मिड सेगमेंट घरों की सबसे ज्यादा डिमांड है.

सवाल: नोएडा में प्रॉपर्टी के दामों में तेजी की क्या वजह है?

जवाब:
नोएडा में बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर और जेवर एयरपोर्ट के कारण दामों में तेजी हुई है.

सवाल: 2025 की चौथी तिमाही में दिल्ली एनसीआर में कितने घर लॉन्च हुए हैं?

जवाब: 2025 की चौथी तिमाही में दिल्ली एनसीआर में 14,248 नई यूनिट्स लॉन्च हुई है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6