&format=webp&quality=medium)
Delhi NCR, Gurugram Real Estate Market: दिल्ली एनसीआर के गुरुग्राम का रियल एस्टेट मार्केट सेंट्रल दिल्ली या गुरुग्राम के पारंपरिक पॉश इलाकों से हटकर अब न्यू गुरुग्राम और द्वारका एक्सप्रेसवे की तरफ जा रहा है. रियल एस्टेट कंसल्टेंसी फर्म कुशमैन एंड वेकफील्ड की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों ही इलाके एनसीआर के नए रियल एस्टेट हॉटस्पॉट बनकर उभर रहे हैं. 2025 की तीसरी तिमाही में एनसीआर में लॉन्च हुए कुल 10245 नए घरों में से लगभग 43 फीसदी इन्हीं दो इलाके में थे.
कुशमैन एंड वेकफील्ड की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक न्यू गुरुग्राम की हिस्सेदारी जहां 23 फीसदी रही है. दूसरी तरफ द्वारका एक्सप्रेसवे की हिस्सेदारी 20 फीसदी रही.
एयरपोर्ट से शानदार कनेक्टिविटी: इन दोनों इलाकों से इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक पहुंचना बेहद आसान और परेशानी से मुक्त हो गया है, जो नौकरीपेशा और अक्सर यात्रा करने के लिए एक बड़ा आकर्षण है.
सेंट्रल गुरुग्राम के मुकाबले कम दाम: गुरुग्राम के मुख्य इलाकों की तुलना में यहां प्रॉपर्टी की कीमतें अभी भी कम है. खरीदारों को बेहतर सुविधाओं वाले बड़े घर एक किफायती बजट में मिल रहे हैं.
VIDEO: बदल सकता है Traffic Challan का प्रोसेस, ये बातें जानना है जरूरी!
| क्षेत्र | कुल लॉन्च में हिस्सेदारी (%) |
| न्यू गुरुग्राम | 23% |
| द्वारका एक्सप्रेसवे | 20% |
| ग्रेटर नोएडा | 14% |
रिपोर्ट के मुताबिक इन क्षेत्रों में तेजी से विकसित हो रहे सोशल इंफ्रास्ट्रक्चर और कनेक्टिविटी के कारण भविष्य में प्रॉपर्टी की कीमतों में अच्छे उछाल की मजबूत संभावनाएं हैं.
प्रॉपर्टी में 12% की बढ़ोतरी
गुरुग्राम और नोएडा में कीमतों में सालाना बढ़ोतरी
| शहर | मूल्य वृद्धि (YoY %) |
| गुरुग्राम | 12% |
| नोएडा | 10% |
दिल्ली NCR में लग्जरी लॉन्च में सालाना 30 फीसदी की गिरावट आई है, लेकिन इस तिमाही के कुल लग्जरी लॉन्च में से 87 फीसदी अकेले गुरुग्राम में हुए. इसका सबसे बड़ा उदाहरण DLF का Privana North प्रोजेक्ट है, जिसमें 1164 यूनिट्स लॉन्च की गई है. कुल मिलाकर रिपोर्ट से साफ तौर पर जाहिर होता है कि दिल्ली एनसीआर का रियल एस्टेट बड़े बदलाव से गुजर रहा है. पारंपरिक इलाकों की जगह न्यू गुरुग्राम और द्वारका एक्सप्रेसवे जैसे नए ग्रोथ कॉरिडोर ले रहे हैं. भविष्य में अच्छे रिटर्न का मजबूत उम्मीदों ने इन इलाकों के घर खरीदारों और निवेशकों, दोनों के लिए पहली पसंद बना दिया है.
सवाल: Q3 2025 में NCR में सबसे ज्यादा नए घर कहां लॉन्च हुए?
जवाब: सबसे ज्यादा नए घर न्यू गुरुग्राम (23%) और द्वारका एक्सप्रेसवे (20%) में लॉन्च हुए.
सवाल: इन इलाकों में प्रॉपर्टी की मांग क्यों बढ़ रही है?
जवाब: मुख्य रूप से IGI एयरपोर्ट से आसान कनेक्टिविटी, सेंट्रल गुरुग्राम के मुकाबले किफायती दाम और बेहतर रिटर्न की उम्मीद के कारण मांग बढ़ रही है.
सवाल: गुरुग्राम में प्रॉपर्टी की कीमतों में सालाना कितनी बढ़ोतरी हुई है?
जवाब: रिपोर्ट के अनुसार, गुरुग्राम में प्रॉपर्टी की कीमतों में सालाना 12% की बढ़ोतरी हुई है.
सवाल: इस तिमाही में किस सेगमेंट के घर सबसे ज्यादा लॉन्च हुए?
जवाब: इस तिमाही में सबसे ज्यादा 51% घर मिड-एंड सेगमेंट में लॉन्च हुए.
सवाल: लग्जरी हाउसिंग में गुरुग्राम का प्रदर्शन कैसा है?
जवाब: गुरुग्राम लग्जरी हाउसिंग का पसंदीदा स्थान बना हुआ है, और इस तिमाही में NCR के 87% लग्जरी लॉन्च यहीं हुए.
VIDEO: 1 अक्टूबर से RBI के नए बैंकिंग नियम, EMI और गोल्ड लोन में राहत