&format=webp&quality=medium)
दिल्ली मास्टरप्लान 2041 से उभरेंगे ये हॉटस्पॉट्स (Photo: Reuters)
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली एनसीआर रीजनल प्लान 2041 के प्रस्तावित ड्राफ्ट ने दिल्ली, यूपी, हरियाणा और राजस्थान के विकास की एक महत्वाकांक्षी आउटलाइन तैयार की है. केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल खट्टर की अध्यक्षता में हुई राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र योजना बोर्ड (NCRPB) की 42वीं बैठक में इस मास्टर प्लान की दिशा में कई कदम उठाए गए हैं. योजना के तहत 2041 तक एनसीआर की आबादी 7.86 करोड़ से बढ़कर 14.73 करोड़ होने का अनुमान है. मास्टर प्लान अगर जमीन पर उतरता है तो घर खरीदारों के लिए गुरुग्राम और नोएडा जैसे महंगे शहरों के विकल्प के तौर पर नए और सस्ते हॉटस्पॉट्स उभरेंगे.
मास्टर प्लान 2041 का सबसे बड़ा कदम इसका विकेंद्रीकरण मॉडल है. इसके तहत CRE-II और CRE-III ऑर्बिटल लूप प्रस्तावित किए गए हैं, जो पानीपत, शामली, मेरठ, जेवर, भिवाड़ी और रेवाड़ी से होकर गुजरेंगे.
गुरुग्राम और नोएडा से दूसरे इलाकों की तरफ शिफ्ट
NCR रीजनल प्लान 2041 के प्रमुख आंकड़े
| डीटेल | आंकड़े/लक्ष्य |
| कुल क्षेत्रफल | 55,083 वर्ग किमी |
| कुल अनुमानित निवेश (2041 तक) | 20 लाख करोड़ रुपए से अधिक |
| अनुमानित आबादी (2041 तक) | 14.73 करोड़ |
| प्रस्तावित टाउनशिप | 5 से 8 ग्रीनफील्ड स्मार्ट टाउनशिप |
NCR रीजनल प्लान 2041 के तहत, नमो भारत लाइनों के पास मिक्स्ड-यूज ट्रांजिट-ओरिएंटेड डेवलपमेंट (TOD) के रूप में 4 सेमी-ग्रीनफील्ड शहर (नमो सिटीज) विकसित किए जाएंगे.
5000 करोड़ रुपए का परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव
रियल एस्टेट हॉटस्पॉट्स की तुलना
| बाजार की श्रेणी | प्रमुख शहर/क्षेत्र | मुख्य विशेषताएं |
| सैचुरेटेड बाजार (महंगे) | उच्च घनत्व, महंगी जमीन | इंडस्ट्रियल और आवासीय मांग का अधिक दबाव |
| उभरते हॉटस्पॉट्स (किफायती) | भिवाड़ी-नीमराना, बावल-धारूहेड़ा, जेवर | CRE-II लूप से जुड़ाव, सस्ती जमीन, भविष्य के लॉजिस्टिक हब. |
नाइट फ्रैंक इंडिया की नेशनल डायरेक्टर (रिसर्च) अंकिता सूद के मुताबिक, "NCR की जनसंख्या 2041 तक स्पेन की कुल जनसंख्या को भी पार कर जाएगी. इस भारी दबाव को देखते हुए एक नए विजन की जरूरत थी. यह मास्टर प्लान इस कारण भी खास है, क्योंकि इसमें दिल्ली-मेरठ RRTS, KMP एक्सप्रेसवे और जेवर एयरपोर्ट जैसे प्रोजेक्ट्स जमीन पर उतर चुके हैं. इस मास्टर प्लान के बाद सोनीपत, भिवाड़ी, मेरठ और अलवर केवल दिल्ली की परछाई नहीं रहेंगे, बल्कि उन्हें स्वतंत्र विकास केंद्रों के तौर पर तैयार किया जाएगा."
आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)
Q1 नेशनल कैपिटल रीजन प्लानिंग बोर्ड (NCRPB) की स्थापना कब हुई थी?
NCRPB की स्थापना 1985 में संसद के एक अधिनियम के जरिए हुई थी.
Q2 अर्बन प्लानिंग में TOD का मुख्य उद्देश्य क्या है?
इसका उद्देश्य पब्लिक ट्रांसपोर्ट के पैदल दूरी वाले दायरे में रिहायशी और कमर्शियल डेवलपमेंट को बढ़ावा देना है.
Q3 नई टाउनशिप के अलावा, किन पुराने इलाकों का रिडेवलपमेंट किया जाएगा?
मास्टर प्लान के तहत दिल्ली में ओखला और बादली, हरियाणा में फरीदाबाद और बहादुरगढ़ तथा यूपी में गाजियाबाद-मोदीनगर-मेरठ जैसे क्षेत्रों का ब्राउनफील्ड रिडेवलपमेंट किया जाएगा.
Q4 रियल एस्टेट में ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट और ब्राउनफील्ड प्रोजेक्ट में क्या अंतर है?
ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट बिल्कुल खाली या नई जमीन पर शुरू किया जाता है, जबकि ब्राउनफील्ड प्रोजेक्ट में पुरानी बिल्डिंग का रीडेवलपमेंट होता है.
Q5 KMP एक्सप्रेसवे को किस दूसरे नाम से जाना जाता है?
KMP एक्सप्रेसवे को वेस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के नाम से जाना जाता है.