NCR में खत्म हो रहा छोटे घर का दौर? 3-4BHK का बंपर क्रेज, 1.5 करोड़ रुपए के महंगे फ्लैट्स ने तोड़े रिकॉर्ड्स

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली एनसीआर के रियल एस्टेट मार्केट में लग्जरी सेगमेंट का बोलबाला रहा है. प्रॉपर्टी कंसल्टेंट वेबसाइट एनारॉक की रिपोर्ट के मुताबिक डेवलपर्स का फोकस अब केवल बड़े साइज वाले लग्जरी फ्लैट्स पर ही है.
NCR में खत्म हो रहा छोटे घर का दौर? 3-4BHK का बंपर क्रेज, 1.5 करोड़ रुपए के महंगे फ्लैट्स ने तोड़े रिकॉर्ड्स

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली एनसीआर के रियल एस्टेट मार्केट में लग्जरी घरों का ही बोलबाला है. प्रॉपर्टी कंसल्टेंट वेबसाइट Anarock की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, डेवलपर्स ने अब छोटे घरों से मुंह मोड़ लिया है. उनका फोकस केवल बड़े और लग्जरी अपार्टमेंट बनाने पर ही है. साल 2025 में एनसीआर में कुल 61,775 नए घर लॉन्च हुए हैं. इनमें से 80 फीसदी घर केवल लग्जरी सेगमेंट के ही हैं. ऐसे में यह साफ है कि लग्जरी रियल एस्टेट केवल सिर छिपाने या निवेश करने का जरिया नहीं बन गया है बल्कि सामाजिक रुतबे का भी प्रतीक बन गया है.

लग्जरी सेगमेंट में हैं कौन से घर

एनारॉक की रिपोर्ट के मुताबिक लग्जरी सेगमेंट में उन घरों को रखा गया है जहां साइज बड़े और अच्छी सुविधाएं हैं. इन फ्लैट्स की कीमत 1.5 करोड़ रुपए से अधिक है.

Add Zee Business as a Preferred Source

17% बढ़ा घरों का औसत साइज

  • एनारॉक के मुताबिक, साल 2024 में एनसीआर में कुल 36,735 यूनिट्स लॉन्च हुईं. इसमें लग्जरी घरों की हिस्सेदारी केवल 40 फीसदी थी.
  • रिपोर्ट के मुताबिक पिछले दो साल में भारत के टॉप 7 शहरों में घरों का औसत साइज 17 फीसदी बढ़ा है. यह 1420 वर्ग फुट से 1676 वर्ग फुट बढ़ा है.
  • एनसीआर भी घरों के साइज के मामले में सबसे आगे है. फ्लैट के साइज में 30 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है.
  • 2023 में एनसीआर फ्लैट का एवरेज प्राइस 1890 sqft था, जो 2025 में बढ़कर 2466 sqft हो गया है.

टॉप 7 शहरों में औसत साइज का हाल

शहर20232025साइज में उछाल (%)
NCR1,8902,46630%
चेन्नई1,2601,56124%
बेंगलुरु1,4841,79021%
हैदराबाद2,2992,60013%
MMR81090412%

दोगुना हुआ फ्लैट्स का साइज

एनारॉक के मुताबिक कोविड महामारी के पहले दौर यानी साल 2019 के मुताबिक 2025 में एनसीआर में फ्लैट्स का साइज लगभग दोगुना हो गया है.

मुख्यधारा में आए 3BHK, 4BHK+स्टडी फ्लैट

  • एनारॉक के चेयरमैन अनुज पुरी के मुताबिक लग्जरी रियल एस्टेट लग्जरी फ्लैट्स अब व्यक्तिगत सफलता का बड़ा प्रमाण बन गया है.
  • कोविड 19 महामारी ने रियल एस्टेट बाजार पर गहरा मनोवैज्ञानिक असर छोड़ा है, इससे रेगुलर घर खरीदार अब बड़े स्पेस, अच्छे लेआउट और अपग्रेडेड लिविंग स्टैंडर्ड की उम्मीद कर रहे हैं.
  • अनुज पुरी के मुताबिक रेजिडेंशियल मार्केट के ठंडा पड़ने की अफवाह के उलट लग्जरी हाउसिंग पूरी मजबूती से ड्राइविंग सीट पर बैठी है.
  • अनुज पुरी के मुताबिक बड़े 3BHK और 4BHK+स्टडी रूम वाले घर अब मुख्यधार में आ गए हैं.
  • बड़े घरों के खरीदार अब इनकी ऊंची कीमत के कारण बिल्कुल भी परेशान नहीं हैं.

NCR में लग्जरी सेगमेंट का हाल

सालकुल यूनिट्स लॉन्चलग्जरी घरों (>1.5 Cr) का शेयर %
202336,73540%
202561,77580%

14,248 नई रेजिडेंशियल यूनिट्स लॉन्च

रियल एस्टेट डेटा एनालिटिक्स फर्म कुशमैन एंड वेकफील्ड की रिपोर्ट के मुताबिक साल 2025 की चौथी तिमाही में दिल्ली एनसीआर में कुल 14,248 नई रेजिडेंशियल यूनिट्स की लॉन्चिंग हुई है. पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 39 फीसदी ज्यादा है. चौथी तिमाही में लॉन्च हुई कुल रेजिडेंशियल यूनिट्स में से लग्जरी सेगमेंट की हिस्सेदारी 24 फीसदी रही है. साल 2025 के पूरे साल के आंकड़े को देखें तो कुल 9,000 लग्जरी यूनिट्स लॉन्च हुए हैं.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

सवाल: दिल्ली-एनसीआर में किस तरह के घरों की लॉन्चिंग हो रही है?

जवाब: दिल्ली-एनसीआर में 1.5 करोड़ रुपए के घरों की ज्यादा लॉन्चिंग हो रही है.

सवाल: 2025 में NCR में फ्लैट्स का औसत साइज क्या है?

जवाब: 2025 में एनसीआर में फ्लैट का औसत साइज 2466 वर्ग फुट हो गया है.

सवाल: लग्जरी घरों की डिमांड इतनी क्यों है?

जवाब: लग्जरी घर हाई-फाई लाइफस्टाइल और सोशल स्टेटस का सिंबल बन गया है.

सवाल: दिल्ली-एनसीआर में कुल घरों की लॉन्चिंग में लग्जरी फ्लैट्स की कितनी हिस्सेदारी है?

जवाब: दिल्ली-एनसीआर में लग्जरी फ्लैट्स की कुल लॉन्चिंग में हिस्सेदारी 80 फीसदी से ज्यादा है.

सवाल: देश में घर खरीदारों की क्या उम्मीद है?

जवाब: देश में घर खरीदार बड़े स्पेस, लेआउट और अपग्रेडेड लिविंग स्टैंडर्ड की उम्मीद कर रहे हैं.

Zee Business Live TV यहां पर देखें

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6